महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा और उनके पति फरमान को शादी के बाद लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. जिसको लेकर मोनालिसा ने केरल हाईकोर्ट में सुरक्षा याचिका दाखिल की है. इंदौर की रहने वाली मोनालिसा भोसले एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार इस बार चर्चा उनकी लोकप्रियता को लेकर नहीं बल्कि उनकी सुरक्षा को लेकर है.
दरअसल, जानकारी सामने आ रही है कि मोनालिसा और उनके पति फरमान ने दावा किया है कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. अपनी जान को खतरा बताते हुए उन्होंने राज्य सरकार और एर्नाकुलम सेंट्रल पुलिस थाने के एसएचओ से सुरक्षा की मांग करते हुए याचिका दायर की.
#MonalisaBhosle #MahakumbhViralGirl #KeralaHighCourt #SecurityPetition #DeathThreats #Indore #BreakingNews #IndiaNews #ViralNews #Inkhabar
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने भारत-जापान संयुक्त आर्थिक मंच के दौरान मारुति सुज़ुकी के चौथे वाहन निर्माण संयंत्र (मेगा प्लांट) का उद्घाटन किया। इस अवसर पर दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग, निवेश और औद्योगिक साझेदारी को नई मजबूती मिलने की बात कही गई।
#PMModi #SanaeTakaichi #IndiaJapan #MarutiSuzuki #Manufacturing #EconomicForum #Investment #AutoIndustry #MakeInIndia #BreakingNews #IndiaNews #Inkhabar
अमरनाथ यात्रा 2026 शुरू होने से पहले ही साइबर फ्रॉड एक्टिव हो गए हैं. हाल ही में सरकार ने फर्जी IRCTC हेलीकॉप्टर बुकिंग वेबसाइटों को लेकर चेतावनी जारी की है. साइबर ठगी से बचने के लिए सरकारी गाइडलाइंस और जरूरी सेफ्टी टिप्स यहां पढ़ें.बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रा कल से शुरू होने जा रही है. इस पावन यात्रा में बड़ी संख्या में बुजुर्ग लोग भी जाते हैं. लोग यात्रा के दुर्गम रास्तों से बचने के लिए हेलीकॉप्टर की बुकिंग कर रहे हैं लेकिन साइबर अपराधियों के झांसे में फंस जा रहे हैं.#AmarnathYatra2026 #AmarnathYatra #CyberFraud #CyberCrime #FakeWebsite #HelicopterBooking #IRCTC #OnlineScam #CyberSafety #JammuKashmir #BreakingNews #Inkhabar
भारतीय स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं. IPL 2026 खत्म होने के बाद से ही हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के ट्रेड को लेकर लगातार खबरें सामने आ रहे हैं. अभी तक कहा जा रहा था कि मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या को ट्रेड करने वाली है. इस ट्रेड में आईपीएल की कुल 7 फ्रेंचाइजी दिलचस्पी दिखा रहे हैं. इस रेस में चेन्नई सुपर किंग्स सबसे आगे बताई जा रही थी.
इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स भी हार्दिक पांड्या को अपनी टीम में शामिल करना चाहते हैं. अब इस ट्रेड डील में बड़ा ट्विस्ट सामने आया है. दरअसल, एक रिपोर्ट के अनुसार, हार्दिक पांड्या के ट्रेड पर मुंबई इंडियंस ने ब्रेक लगा दिया है.
पुणे पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए डेक्कन पुलिस स्टेशन में तैनात पुलिस उपनिरीक्षक संदीप कदम को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई एक वायरल वीडियो सामने आने के बाद की गई है। मामला पुणे के डेक्कन इलाके में मौजूद जिप्सिया कैफे का है। आरोप है कि PSI संदीप कदम ड्यूटी के दौरान कैफे में पहुंचे और वहां उन्होंने कर्मचारियों और ग्राहकों के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया और हंगामा किया।#Pune #PunePolice #SandeepKadam #DeccanPolice #ViralVideo #PoliceAction #Suspended #Maharashtra #BreakingNews #LawAndOrder #IndiaNews #Inkhabar
UPSC सिविल सेवा परीक्षा पास करने के बाद ही IPS अधिकारी बनने का मौका मिलता है. लेकिन एक वरिष्ठ IPS अधिकारी अब 3 करोड़ रिश्वत मांगने के आरोप में CBI की गिरफ्त में हैं. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के जरिए आयोजित सिविल सेवा परीक्षा को पास करने के बाद ही IPS की नौकरी मिलती है. इसके बाद उनके अनुभव के आधार पर अलग-अलग जगहों पर भेजा जाता है.
इसके बाद कुछ अपने कामों तो कुछ अपने कारनामों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं. ऐसे ही एक IPS Officer के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें रिश्वत मांगने के आरोप में CBI ने गिरफ्तार किया है.
#UPSC #IPS #CBI #Corruption #BriberyCase #CivilServices #BreakingNews #IndiaNews #LawAndOrder #Government #Investigation #CrimeNews #Inkhabar
इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने इतिहास रच दिया है. भारत के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में जोस बटलर ने हर्षित राणा को स्टंप आउट कर दिया. इसी के साथ उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में अनोखा शतक लगा दिया है. दरअसल, यह टी20 इंटरनेशनल में जोस बटलर (Jos Buttler) का 100वां डिसमिसल था. वह दुनिया के सिर्फ दूसरे और इंग्लैंड के पहले ऐसे विकेटकीपर हैं,
जिन्होंने इस फॉर्मेट में 100 डिसमिसल किए हैं. इससे पहले साउथ अफ्रीका के अनुभवी विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक ने यह मुकाम हासिल किया था. क्विंटन डी कॉक ने टी20 इंटरनेशनल में विकेटकीपर के तौर पर 117 डिसमिसल किए हैं.
#JosButtler #EnglandCricket #INDvsENG #T20I #CricketRecords #WicketKeeper #100Dismissals #HarshitRana #QuintonDeKock #CricketNews #SportsNews #BreakingNews #Inkhabar
पश्चिम बंगाल: दक्षिण 24 परगना, कैनिंग ईस्ट विधानसभा क्षेत्र के मौखाली इलाके में प्रशासन ने अवैध निर्माण हटाने के लिए बुलडोजर कार्रवाई की। यह कार्रवाई पूर्व टीएमसी विधायक शौकत मुल्ला के बेटे से जुड़ी बताई जा रही संपत्तियों पर की गई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और प्रशासन की निगरानी में अवैध ढांचों को हटाया गया।
#WestBengal #South24Parganas #CanningEast #BulldozerAction #IllegalEncroachment #ShoukatMollah #TMC #BreakingNews #IndiaNews #Inkhabar
शाहरुख खान की नाइट राइडर्स फैमिली का स्टेडियम 100 दिनों के अंदर बनकर तैयार हो गया है. यह स्टेडियम अमेरिका के लॉस एंजिल्स में बनाया गया है, जहां पर ओलंपिक के क्रिकेट इवेंट का आयोजन किया जाएगा.बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान का सपना आखिरकार पूरा हो गया है. शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ग्रुप (KRG) ने अमेरिका के लॉस एंजिल्स के पोमोना में मॉडर्न क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन किया है. इस स्टेडियम को लॉस एंजिल्स 2028 के ओलंपिक खेलों के लिए तैयार किया गया है. यहां पर क्रिकेट इवेंट के मुकाबले खेले जाएंगे. यह स्टेडियम लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स की अमेरिकी फ्रेंचाइजी ने बनवाया है, जिस फ्रेंचाइजी के को-ऑनर शाहरुख खान हैं.
जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्री अमरनाथ जी यात्रा 2026 के तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को रवाना करने से पहले विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद श्रद्धालुओं को शुभकामनाओं के साथ यात्रा के लिए रवाना किया गया। प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए हैं।#AmarnathYatra #AmarnathYatra2026 #ManojSinha #JammuKashmir #Pilgrimage #BabaBarfani #SpiritualJourney #BreakingNews #IndiaNews #Inkhabar
भारत बनाम इंग्लैंड का पहला टी20 मैच बारिश की भेंट चढ़ गया है. बारिश की वजह से सीरीज के पहले टी20 मुकाबले को रद्द कर दिया गया है. भारतीय टीम की बल्लेबाजी के बाद बारिश शुरू हो गई थी, जिसके बाद इंग्लिश टीम बल्लेबाजी करने नहीं उतर पाई. हालांकि कट-ऑफ टाइम में 45 मिनट बाकी थे, लेकिन मैदान को तैयार करने के लिए उनके पास काफी समय नहीं थे. इसके अलावा बारिश भी थमने का नाम नहीं ले रही थी. इसके चलते अंपायर्स ने मैच को रद्द करने का फैसला लिया.
#INDvsENG #TeamIndia #EnglandCricket #Rain #MatchAbandoned #T20Cricket #CricketNews #SportsNews #BreakingNews #Inkhabar
रामबन, जम्मू-कश्मीर | श्री अमरनाथ जी यात्रा के तहत बालटाल रूट से जाने वाले तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे का जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे स्थित चंदरकोट में रामबन ज़िला प्रशासन, सिविल सोसाइटी के सदस्यों और विभिन्न लंगर संगठनों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। श्रद्धालुओं का फूल-मालाओं और जयकारों के साथ अभिनंदन किया गया तथा उनकी यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
#AmarnathYatra #AmarnathYatra2026 #BaltalRoute #Ramban #JammuKashmir #Chanderkot #Pilgrimage #JammuSrinagarHighway #BreakingNews #Inkhabar
दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची का औपचारिक स्वागत किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। भारत और जापान के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में इस दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
#JapanPM #SanaeTakaichi #PMModi #RashtrapatiBhavan #IndiaJapan #DiplomaticRelations #Delhi #BreakingNews #IndiaNews #Inkhabar