Official Handle of Information & Public Relations Department of Uttar Pradesh Government. सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार का आधिकारिक अकाउंट
ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़कर ₹3,500 प्रतिमाह हुआ है। साथ ही, परिवार सहित प्रतिवर्ष ₹5 लाख तक की कैशलेस उपचार सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की गई है।
इस कल्याणकारी पहल के लिए मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी का हृदय से आभार।
From heritage to progress, from faith to the future!
Under the leadership of Chief Minister @myogiadityanath Ji, Bareilly is witnessing a new wave of transformation- preserving its rich heritage, strengthening connectivity, expanding educational opportunities and creating new avenues for industry and tourism.
मिशन शक्ति 6.0 — महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन का संकल्प !
माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन में 11 अक्टूबर से प्रारंभ मिशन शक्ति 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण के निर्देशन एवं पुलिस आयुक्त लखनऊ श्री तरुण गाबा के नेतृत्व में महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के क्रम में 11 अक्टूबर को लखनऊ में महिला जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों के साथ मिशन शक्ति टीम, एंटी रोमियो स्क्वॉड तथा पिंक बूथ एवं पिंक स्कूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने सहभागिता की।
रैली के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और पुलिस सहायता के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही, आमजन में महिला सुरक्षा के प्रति विश्वास सुदृढ़ करने और सुरक्षित वातावरण का संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया।
लखनऊ में आयोजित महिला जागरूकता रैली की झलकियाँ।
#MissionShakti6 #MissionShakti #UPPolice
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों की समृद्धि और कृषि विकास को नई गति प्रदान करने हेतु प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। MSP में वृद्धि और बेहतर सिंचाई सुविधाओं से अन्नदाताओं का जीवन भी सुगम हुआ है।
Preserving Heritage, Enriching Spiritual Tourism.
Maharishi Bhrigu Ashram in Ballia is set for an ₹8.74 crore facelift to enhance its appeal as a spiritual destination.
The development will improve visitor facilities while showcasing the rich spiritual and cultural heritage of New Uttar Pradesh.
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में @UPGovt ग्राम प्रहरियों के सम्मान, सुरक्षा और स्वाभिमान को नई मजबूती प्रदान कर रही है।
मार्च 2019 में ₹1,500 से ₹2,500 प्रतिमाह और अब अक्टूबर 2026 में ₹3,500 प्रतिमाह मानदेय करने का निर्णय, ग्राम प्रहरियों के योगदान के प्रति सरकार की संवेदनशीलता का सशक्त प्रतीक है।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बाढ़ प्रभावितों तक हरसंभव सहायता पहुंचा रही है। प्रत्येक जीवन की सुरक्षा प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
Empowering Rural Entrepreneurs, Creating New Opportunities!
Uttar Pradesh plans to establish Panchgavya-based product outlets across all 75 districts, opening new avenues for farmers, cattle rearers, self-help groups and rural entrepreneurs.
From dairy products to organic fertilisers and eco-friendly items, the initiative will promote local products, value addition and rural livelihoods across New Uttar Pradesh.
#LIVE: बरेली में पुलिस सहयोग एवं अपराध नियंत्रण में सराहनीय योगदान देने वाले प्रदेश के 68,000 ग्राम प्रहरियों का सम्मान समारोह। https://t.co/QRlG5HOhMr
ग्राम सुरक्षा में योगदान
ग्राम प्रहरियों का सम्मान...
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।
इसी क्रम में नाथ नगरी बरेली में पुलिस सहयोग एवं अपराध नियंत्रण में सराहनीय योगदान देने वाले प्रदेश के 68,000 ग्राम प्रहरियों को सम्मानित किया जाएगा। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा तंत्र को मजबूत बनाने के साथ-साथ ग्राम प्रहरियों के योगदान को नई पहचान और सम्मान प्रदान करेगी। ग्राम स्तर पर पुलिस के साथ बेहतर समन्वय स्थापित होने से अपराध नियंत्रण, संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी और जनसुरक्षा को और अधिक मजबूती मिलेगी।
प्रदेश सरकार का संकल्प है कि ग्राम प्रहरियों के योगदान को उचित सम्मान देते हुए गांव-गांव में सुरक्षा, सतर्कता और विश्वास का वातावरण सुदृढ़ किया जाए, ताकि सुरक्षित गांव और सशक्त उत्तर प्रदेश के लक्ष्य को नई गति मिल सके।
📌 कार्यक्रम विवरण
🗓️ दिनांक: 13 अक्टूबर, 2026
🕙 समय: पूर्वाह्न 11:00 बजे
📍 स्थान: रिजर्व पुलिस लाइन, बरेली
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के प्रभावी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को देश के प्रमुख आर्थिक एवं औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।
इसी क्रम में नोएडा के आर्थिक विस्तार को 20 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में नई गति प्रदान की जाएगी। ग्रेटर नोएडा में ₹35 हजार करोड़ की 120 परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की तैयारी है।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के प्रभावी नेतृत्व में प्रदेश सरकार की सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (SAF) नीति किसानों की समृद्धि और हरित विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस नीति के माध्यम से गेहूं का भूसा, गन्ने की खोई, पराली और कृषि अवशेषों से विमान ईंधन बनाने को प्रोत्साहन मिलेगा। बुंदेलखंड में SAF प्लांट लगाने पर 35% तक पूंजी सब्सिडी का प्रावधान निवेश को नई गति देगा।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा सम्मिलित अवर अभियंता (विद्युत) मुख्य परीक्षा (प्रा.अ.प.-2025)/25 के अंतर्गत विभिन्न विभागों में अवर अभियंता (विद्युत) एवं उक्त पद के समान अर्हता वाले कुल रिक्त 380 पदों पर चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
पात्र अभ्यर्थी 06 नवंबर से 27 नवंबर, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में संशोधन एवं शुल्क समायोजन की अंतिम तिथि 04 दिसंबर, 2026 निर्धारित की गई है।
अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://t.co/fjPCFxzRyY पर विज्ञापन, पात्रता एवं आवेदन संबंधी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा सम्मिलित अवर अभियंता (यांत्रिक) मुख्य परीक्षा (प्रा.अ.प.-2025)/24 के अंतर्गत विभिन्न विभागों में अवर अभियंता (यांत्रिक) एवं उक्त पद के समान अर्हता वाले कुल रिक्त 1,156 पदों पर चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
पात्र अभ्यर्थी 03 नवंबर से 25 नवंबर, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में संशोधन एवं शुल्क समायोजन की अंतिम तिथि 02 दिसंबर, 2026 निर्धारित की गई है।
अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://t.co/fjPCFxzRyY पर विज्ञापन, पात्रता एवं आवेदन संबंधी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में प्रदेश के युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित रोजगार मिशन को निरंतर गति मिल रही है। इसी क्रम में वृहद रोजगार मेलों के माध्यम से युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में हर वर्ग के कल्याण और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था की अहम कड़ी ग्राम प्रहरियों के मानदेय में वृद्धि कर उनके योगदान को सम्मान दिया जा रहा है।
Safer Women, Stronger Uttar Pradesh!
With the launch of Mission Shakti 6.0 during Shardiya Navratri, Chief Minister @myogiadityanath Ji’s focus on women’s safety, dignity and empowerment takes centre stage.
The 10-day campaign in Lucknow combines public awareness, accessible support systems and strict action against harassment, advancing the vision of a safer and more empowered New Uttar Pradesh.
सशक्त विद्यालय, उज्ज्वल भविष्य!
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प के माध्यम से स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल, शौचालय, फर्नीचर एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। इससे बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध हो रहा है, जो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने में सहायक है।
Driving India’s EV Revolution, Leading the Way!
Uttar Pradesh secured the top position among states with 44,253 EV registrations in September 2026, accounting for 13.26% of India’s total. Under the leadership of Chief Minister @myogiadityanath Ji, New Uttar Pradesh is accelerating the shift towards clean mobility, with rising electric two-wheeler adoption driving a greener, more sustainable future.
#LIVE: गोरखपुर में बाढ़/अतिवृष्टि/ओलावृष्टि एवं चक्रवात से प्रभावित कृषकों को ₹493 करोड़ की कृषि निवेश अनुदान राशि का अंतरण कार्यक्रम। https://t.co/EIQ7dfy7m4