बिहार के जल-अधिकार, किसानों की सिंचाई, पेयजल और राज्य के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर जद (यू) द्वारा आज वैशाली जिले के हिलालपुर में 'फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी माननीय नेताओं ने एक स्वर में फरक्का जल संधि के नवीनीकरण का विरोध करते हुए बिहार के हितों और जल-अधिकारों की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
#NitishSamvad #FarakkaWaterTreaty #Vaishali
#Bihar #JDU #JanataDalUnited
‘फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद’ कार्यक्रम में जद (यू) के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा जी ने फरक्का जल संधि के नवीनीकरण को लेकर पार्टी का पक्ष स्पष्ट करते हुए बिहार के जल-अधिकारों, किसानों के हितों और राज्य की जल आवश्यकताओं को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
@NitishKumar@JDUUmeshSingh
#NitishSamvad #FarakkaWaterTreaty #Vaishali
#Bihar #JDU #JanataDalUnited
बिहार के जल-अधिकार, सिंचाई और पेयजल से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर वैशाली जिले के हिलालपुर में जद(यू) द्वारा 'फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद' आयोजित किया गया। माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत कुमार जी ने बिहार के जल हितों की आवाज मजबूती से उठाई।
@NitishKumar@Nishantjdu81
#NitishSamvad #FarakkaWaterTreaty #Vaishali
#Bihar #JDU #JanataDalUnited
1996 की फरक्का जल संधि के समय बिहार के जल-अधिकार और किसानों की सिंचाई संबंधी जरूरतों को लेकर तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने इसका विरोध क्यों नहीं किया? यह सवाल आज भी जवाब मांगता है।
आज बिहार को गाद, बाढ़ और कटाव जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। अब संधि के नवीनीकरण से पहले जरूरी है कि बिहार की वर्तमान और भविष्य की जल आवश्यकताओं का वैज्ञानिक आकलन किया जाए। कृषि, सिंचाई, पेयजल, उद्योग और आने वाली पीढ़ियों के हितों को ध्यान में रखते हुए न्यायपूर्ण और दीर्घकालिक समाधान सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
फरक्का जल संधि पर फैसला हो, तो बिहार के हित में हो।
@NitishKumar@SanjayJhaBihar
#NitishSamvad #FarakkaWaterTreaty #Vaishali
#Bihar #JDU #JanataDalUnited
(1/2)
जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं माननीय राज्यसभा सांसद श्री @NitishKumar जी ने आज मनेर पहुंचकर स्व. राम दुलारी देवी जी के श्रद्धांजलि समारोह में सम्मिलित होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उनका कुशल-क्षेम जाना और इस दुःख की घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस अवसर पर विधान परिषद में पार्टी के उपनेता श्री ललन सर्राफ जी, मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, माननीय विधायक राधाचरण साह जी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
#Maner #Bihar #NitishKumar
(1/2)
बिहार के जल-अधिकार, किसानों की सिंचाई, लोगों के पेयजल और राज्य के भविष्य से जुड़े गंभीर सवालों को लेकर जद (यू) द्वारा आज वैशाली जिले के हिलालपुर में 'फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद' कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में जद (यू) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं माननीय राज्यसभा सांसद श्री @SanjayJhaBihar जी, पार्टी व बिहार के भविष्य, लोकप्रिय स्वास्थ्य मंत्री श्री @Nishantjdu81 जी तथा प्रदेश अध्यक्ष श्री @JDUUmeshSingh जी ने लोगों से संवाद किया तथा बिहार की जल-आवश्यकताओं और राज्य के हितों से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
जद (यू) की यह पहल राजनीतिक स्वार्थ से ऊपर उठकर बिहार के हक और बिहारवासियों के हित की लड़ाई है। गंगा से जुड़े सवालों को राष्ट्रीय विमर्श का विषय बनाना और फरक्का जल संधि पर पुनर्विचार की आवाज केंद्र तक पहुंचाना ही इस अभियान का उद्देश्य है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में माननीय विधायक, पार्टी के पदाधिकारी तथा सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#NitishSamvad #FarakkaWaterTreaty #Vaishali
#Bihar #JDU #JanataDalUnited
महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता से परिवार की स्थिति मजबूत होती है और गांव की अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलती है। बिहार में 50.40 लाख लखपति दीदियों का आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ना इसी बदलाव को दर्शाता है।
मार्च 2029 तक 94.71 लाख लखपति दीदियां बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इससे अधिक महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनने और अपने परिवार की समृद्धि में योगदान देने के अवसर मिलेंगे।
आर्थिक समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ते बिहार के लिए आभार नीतीश जी।
@NitishKumar
#DoDashakNavnirmanKe #DhanyawadNitishJi
#Bihar #NitishKumar #JDU #JanataDalUnited
(1/2)
संवाद की निरंतरता और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं माननीय राज्यसभा सांसद श्री @NitishKumar जी की कार्यसंस्कृति का अभिन्न अंग रहा है।
इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए माननीय नीतीश जी ने आज पटना स्थित 7, सर्कुलर रोड आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजनों से आत्मीय मुलाकात की और सभी का उत्साहवर्धन करते हुए बिहार के सतत विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री @JDUUmeshSingh जी, माननीय मंत्री श्री @Shrawon_Nalanda जी, विधान परिषद में पार्टी के उपनेता श्री ललन सर्राफ जी, मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, श्री लोकप्रकाश सिंह जी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
#Bihar #NitishKumar #JDU #JanataDalUnited
श्री निशांत कुमार जी आमजन की स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के प्रति सदैव सजग और संवेदनशील रहे हैं। उनके निरंतर प्रयासों से स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिल रही है और आमजन के लिए बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर कार्य हो रहा है।
@Nishantjdu81
#Bihar #NishantKumar #JDU #JanataDalUnited
बदली तस्वीर… बदली तकदीर...
माननीय नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में समाज सुधार, कानून-व्यवस्था और विकास से जुड़े विषयों को प्राथमिकता दी गई। बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में किए गए प्रयासों ने बिहार में बदलाव की नई तस्वीर सामने रखी।
@NitishKumar#DoDashakNavnirmanKe #DhanyawadNitishJi
#Bihar #NitishKumar #JDU #JanataDalUnited
कभी रोजगार के लिए पलायन करना युवाओं की मजबूरी थी, आज अपने ही बिहार में काम के अवसर मिल रहे हैं। युवाओं के सपनों को नई दिशा मिल रही है और आत्मनिर्भर बिहार का संकल्प मजबूत हो रहा है।
नौजवानों के भविष्य को प्राथमिकता देकर उन्हें अपने राज्य में आगे बढ़ने का अवसर देने के लिए धन्यवाद नीतीश जी।
@NitishKumar
#DoDashakNavnirmanKe #DhanyawadNitishJi
#Bihar #NitishKumar #JDU #JanataDalUnited
माननीय नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देकर महिलाओं को आर्थिक अवसरों से जोड़ने पर लगातार जोर दिया गया। उनके प्रयासों का ही नतीजा है कि आज बिहार की लखपति दीदियां आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल बन रही हैं और उनकी आर्थिक मजबूती परिवारों के भविष्य को भी संबल दे रही है।
@NitishKumar
#DoDashakNavnirmanKe #DhanyawadNitishJi
#Bihar #NitishKumar #JDU #JanataDalUnited
किसान की फसल बर्बाद होती है, तो उसके साथ पूरे परिवार की उम्मीदें भी प्रभावित होती हैं। ऐसे कठिन समय में सरकारी सहायता मिलना उसके लिए एक बड़ा सहारा बनता है।
आज संकट की घड़ी में किसानों को सहायता मिल रही है। उनकी चिंताओं को समझकर समाधान की दिशा में उठाए गए कदम उन्हें कठिन समय से उबरने में राहत और सहारा दे रहे हैं।
अन्नदाताओं की मेहनत का सम्मान और उनके कठिन समय में उनके साथ खड़ा रहना ही जनसेवा की सच्ची सोच है। धन्यवाद, नीतीश जी।
@NitishKumar
#DoDashakNavnirmanKe #DhanyawadNitishJi
#Bihar #NitishKumar #JDU #JanataDalUnited
फरक्का जल संधि पर “नीतीश संवाद” बिहारवासियों को जल अधिकारों के प्रति सजग कर रहा है।
इसी क्रम में आज गंगा, राज्य की जल आवश्यकताओं और बिहार के हित से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों को लेकर जद (यू) द्वारा छपरा स्थित भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह सभागार में “फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जद (यू) के माननीय राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री @SanjayJhaBihar एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री @JDUUmeshSingh ने संवाद किया। उन्होंने कहा कि बिहार विगत 30 वर्षों से इस संधि का दंश झेल रहा है और इसका नवीनीकरण बिहार के हितों के विरुद्ध है। इन्होंने एक स्वर में बिहार के हितों को ध्यान में रखते हुए इस संधि पर पुनर्विचार की मांग को दोहराया।
जद (यू) का यह अभियान बिहार के जल हितों और गंगा से जुड़े सवालों को जन-जन तक पहुँचाने तथा फरक्का जल संधि पर बिहार के हित में पुनर्विचार की आवाज को मजबूती देने के उद्देश्य से आगे बढ़ रहा है।
इस अवसर पर माननीय मंत्री श्री सुनील कुमार सहित कई माननीय विधायकगण तथा बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
#NitishSamvad #FarakkaWaterTreaty #Chapra
#Bihar #JDU #JanataDalUnited
(1/2)
जनसुनवाई के माध्यम से राज्य में लोगों की समस्याओं का निरंतर समाधान किया जा रहा है।
सुशासन और जनता के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करने की इसी प्रतिबद्धता के तहत आज पटना स्थित जद (यू) प्रदेश कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में माननीय उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी जी एवं माननीय मंत्री श्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल जी ने आमजनों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर विधान परिषद में पार्टी के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी एवं कार्यक्रम के समन्वय हेतु प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्रीमती अंजुम आरा जी भी उपस्थित रहीं।
#JanSunwai #Bihar #JDU #JanataDalUnited