देश की आज़ादी के लिए अनेक बार जेल जाने वाले, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, आत्मनिर्भर भारत का स्वप्न देखने वाले, भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरु जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन एवं बाल दिवस की सभी बच्चों को ढेरों शुभकामनाएँ
शेर-ए-पंजाब एवं सिख साम्राज्य के संस्थापक महाराजा रणजीत सिंह जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। अदम्य साहस, कुशल नेतृत्व, दूरदर्शिता और न्यायप्रियता से उन्होंने एक ऐसे सशक्त साम्राज्य की स्थापना की, जिसकी पहचान धार्मिक सहिष्णुता, सामाजिक समरसता और सर्वधर्म सम्मान रही। उनका शौर्य, सुशासन और एकता का संदेश भारतीय इतिहास में सदैव स्वर्णिम अध्याय के रूप में अंकित रहेगा।
भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और अटूट रिश्ते को समर्पित भाई दूज का पावन पर्व हर परिवार में प्रेम, अपनत्व और खुशियों की मिठास घोले। बहनों की मंगलकामनाएँ भाइयों के जीवन को सुख, समृद्धि और सफलता से भरें तथा यह अनमोल रिश्ता सदैव स्नेह और विश्वास के धागे से मजबूत बना रहे।
समस्त देशवासियों को भाई दूज की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 🙏🏻🌸
प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौमाता के सम्मान और अटूट आस्था का प्रतीक गोवर्धन पूजा का पावन पर्व हमारे जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से हर घर में आनंद, शांति और मंगल का वास हो तथा अन्न, धन और प्रकृति का आशीर्वाद सदैव बना रहे।
समस्त देशवासियों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
जय श्रीकृष्ण!
दीपों की स्वर्णिम आभा, उत्सव का उल्लास और अपनों के स्नेह से सजा दीपावली का यह पावन पर्व हर आँगन में खुशियों की रौनक और हर हृदय में नई उमंग लेकर आए। माँ लक्ष्मी की कृपा से धन-धान्य एवं वैभव, भगवान श्री गणेश के आशीर्वाद से सुख-शांति एवं शुभता और माँ सरस्वती की वंदना से ज्ञान एवं विवेक का प्रकाश जीवन में सदैव बना रहे।
समस्त देशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 🪔🙏🏻
शुभ दीपावली!
धन, धान्य, सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य के पावन पर्व धनतेरस की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान धन्वंतरि एवं कुबेर जी की कृपा से सभी के जीवन में आरोग्य, खुशहाली और वैभव सदैव बना रहे, यही मंगलकामना है। 🙏🏻🪔
नायब सरकार में देखो अज़ब गजब सा खेल
खड़ी गाड़ियां पीन लग रही 50 लाख का तेल
एंबुलेंस नहीं पीती, पीता है सिस्टम गंदा
दोष देने को पकड़ो, कोई मजदूर सा बंदा
इस सरकार में न जाने रोजाना कितनी ऐसी घटनाएं होती होंगी, जो छोटी मोटी पकड़ी जाये उसका सारा दोष किसी अदना कर्मी पर डाल कर किसे बचाया जा रहा है?
प्राचीन संस्कृति, गौरवशाली इतिहास और आधुनिक प्रगति का संगम है हमारा हरियाणा। गीता के ज्ञान, किसानों के परिश्रम, जवानों के शौर्य और खिलाड़ियों के दमखम से विश्व में अपनी पहचान बनाने वाली इस वीरभूमि के स्थापना दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। हरियाणा के निर्माण, विकास और उन्नति में योगदान देने वाले सभी महापुरुषों और कर्मयोगियों को मेरा नमन।
जय हरियाणा, जय भारत!
भारत के प्रथम गृहमंत्री एवं देश की एकता और अखंडता के शिल्पकार, महान स्वतंत्रता सेनानी, भारत रत्न लोहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि!
आप सभी को राष्ट्रीय एकता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ
दुनिया को अपना सर्वश्रेष्ठ दीजिये और आपके पास सर्वश्रेष्ठ लौटकर आएगा' ―दयानंद सरस्वती जी
महान चिंतक आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत शत नमन।
सोशल मीडिया से हटा दिए गए हैं मेरे वो इंटरव्यू, वो फोटो जो सरकार की रचनात्मक आलोचना करते थे।
क्या रास्ते से हटा दिए जायेंगे सारे वो लोग, जो सरकार की आलोचना करते हैं ?
ईश्वर में सच्ची श्रद्धा रखने वाले, गुरबानी और काव्य के महान ज्ञाता, सिख धर्म के चौथे गुरु और पवित्र नगरी अमृतसर के संस्थापक, श्री गुरु राम दास जी के पावन प्रकाश पर्व की आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएँ।
शक्ति स्वरूपा, सबके दुःख दूर करने वाली और सबकी रक्षा करने वाली माँ दुर्गा आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियों में वृद्धि करें। माँ दुर्गा के पावन पूजन पर्व, श्री दुर्गा अष्टमी की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
जय माता दी! 🙏
माँ दुर्गा की आराधना, उपासना एवं साधना के पावन पर्व नवरात्रि की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
माँ दुर्गा की कृपा और आशीर्वाद आप सभी पर सदैव बना रहे। आपका जीवन सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण हो।
जय माता दी! 🙏