पलामू जिला का #संयोजक_प्रमुख बनाए जाने पर श्री #Rajendra_Prasad_Sinha जी को बहुत बहुत बधाई । पलामू जिला में झामुमो को शिखर पर पहुंचाने के लिए आपका झामुमो पलामू जिला समिति आभार प्रकट करती है । आपके नेतृत्व में सदैव झामुमो पार्टी का परचम लहराते रहे 🙏
@HemantSorenJMM@RajendraJMM
पलामू में JMM का जोरदार हल्ला बोल, पूरा पलामू गूंजा वोट चोर गदी छोड़ - छहमुहान चौक पर 10 से 15 फीट के तीन-मुंह वाले नरेंद्र मोदी,मुख्य चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार ओर अमित शाह जी का पुतला दहन ।
@HemantSorenJMM
MMDR संशोधन विधेयक के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से शनिवार को पलामू जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया।
@HemantSorenJMM
https://t.co/Hz0zWu8IjI
झारखंड के अधिकारों पर डाका डालने वाले कानून के खिलाफ आंदोलन तेज होगा :
केंद्र की भाजपा सरकार के खनिज कानून के खिलाफ झामुमो का उलगुलान आज राज्य के प्रखंड मुख्यालयों से गांव-गांव तक पहुंचा है। झारखंड की जनता ने साफ कर दिया है कि अपनी जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा के अधिकार से कोई समझौता नहीं होगा।
एमएमडीआर संशोधन कानून केवल झारखंड के खनिज राजस्व पर हमला नहीं है, बल्कि यह राज्यों के संवैधानिक अधिकार और वित्तीय स्वायत्तता को कमजोर करने का प्रयास है। एक ओर केंद्र सरकार झारखंड की खनिज संपदा पर अधिकार बढ़ाना चाहती है, दूसरी ओर राज्य के वर्षों पुराने बकाये के सवाल पर भाजपा जवाब देने से बच रही है।
भाजपा ने 1.36 लाख करोड़ रुपये का हिसाब मांगा था, अब भाजपा को भी इसका हिसाब देना चाहिए। झारखंड सरकार के अनुसार इस बकाये में करीब 1.01 लाख करोड़ रुपये भूमि मुआवजा, करीब 32 हजार करोड़ रुपये कॉमन कॉज से जुड़े बकाये और करीब 2,500-2,900 करोड़ रुपये वॉश्ड कोल रॉयल्टी सहित अन्य देनदारियां शामिल हैं। राज्य सरकार इसी बकाये की वसूली का दावा करती रही है।
झारखंड को खनन का प्रदूषण, विस्थापन, पर्यावरणीय नुकसान और सामाजिक कीमत चुकानी पड़ती है। ऐसे में राज्य को अपने खनिज संसाधनों से मिलने वाले राजस्व और अपने अधिकारों से वंचित करने की कोशिश झारखंड की जनता स्वीकार नहीं करेगी।
झामुमो ने आज प्रखंड मुख्यालयों पर विरोध का पहला चरण पूरा किया है। अब आंदोलन और व्यापक होगा। अगली कड़ी में जिला मुख्यालयों पर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा और इसके बाद राज्य स्तरीय बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा। यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक झारखंड के हितों के खिलाफ लाए गए प्रावधानों पर केंद्र सरकार पुनर्विचार नहीं करती।
माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में झारखंड अपने अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ रहा है। झामुमो सड़क से लेकर संवैधानिक और कानूनी मंच तक इस मुद्दे को उठाएगा। यह केवल किसी दल का आंदोलन नहीं, बल्कि झारखंड के अधिकार, खनिज संपदा और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की लड़ाई है।
जल-जंगल-जमीन और खनिज पर झारखंड का अधिकार है। इस अधिकार की रक्षा के लिए उलगुलान जारी रहेगा।
@JmmJharkhand
स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू जी को झामुमो पलामू जिला समिति ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
पलामू। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला समिति, पलामू के तत्वावधान में पार्टी के समर्पित नेता एवं माननीय मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू जी के निधन पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया
आदरणीय गुरुजी स्वर्गीय शिबू सोरेन जी के प्रथम पुण्यतिथि पर जेएमएम पलामू जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सिन्हा जी के नेतृत्व में श्रद्धांजलि कार्यक्रम, भंडारा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पौधा वितरण एवं सम्मान समारोह ।
@HemantSorenJMM@RajendraJMM
मेदिनीनगर कोयल रिवर फ्रंट पे परम आदरणीय बाबा पद्म भूषण सम्मानित दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम , भक्ति जागरण एवं भंडारा|
दिनांक 4 अगस्त 2026 (मंगलवार) को पद्म भूषण से सम्मानित दिशोम गुरु बाबा शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में आपको सादर आमंत्रण किया जाता है, कृपया कर इस कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करें।
स्थान: नदी किनारे, टाउन हाल
CMEGP के मॉनिटरिंग के लिए बनेगा कॉल सेंटर, सुदूर क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए अब ई-साइकिल, युवाओं की ट्रेनिंग को रोजगार की मांग के अनुरूप व्यावहारिक बनाया जाएगा एवं कब्रिस्तान घेराबंदी और मांझी, परगना, पड़हा, मानकी-मुंडा व धुमकुड़िया भवनों का निर्माण प्राथमिकता से पूरा होगा।
आज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिए कि -
🎯 स्कॉलरशिप को लेकर जरूरी निर्देश दिए
🎯 अगले साल साइकिल वितरण से पहले कल्याण विभाग, उद्योग और शिक्षा विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर राज्य में ही साइकिल इंडस्ट्री स्थापित करने की तरफ प्लान सौंपे। दिव्यांग छात्र-छात्राओं को भी साइकिल वितरण जरूरी है, उन्हें ट्राई साइकिल प्रदान करने हेतु प्रपोजल सबमिट करें।
🎯 मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना (CMEGP) योजना का मूल्यांकन करते हुए आगे की कार्ययोजना समर्पित करने का निर्देश दिया गया। योजना के कुछ लाभुकों से भी ऑनलाइन बात हुई।
🎯 कल्याण विभाग अंतर्गत हॉस्टल्स की अद्यतन स्थिति दें।
🎯 रांची, पलामू सहित विभिन्न जगह बन रहे हॉस्टल्स की गुणवत्ता बनाए रखते हुए समय सीमा के अंदर निर्माण पूरा करवाएं, ढिलाई किसी भी हालात में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
🎯 कल्याण विभाग के स्कूलों में बच्चों को SIR और CENSUS से जुड़े विषयों पर जानकारी देने के लिए अभियान चलाए जिससे कि वह अपने माता-पिता को इनके बारे में भी अवगत करा सकें। यही काम शिक्षा विभाग भी अपने सभी स्कूलों में करने का काम करें।
🎯 कल्याण विभाग के स्कूलों में जिला और राज्य स्तरीय इंटर स्कूल स्पोर्ट्स कम्पटीशन आयोजित करने का काम करें, जो हर साल आयोजित होते रहे।
🎯 आश्रम स्कूलों को सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की तर्ज पर विकसित करने का प्लान सबमिट करें।
🎯 कल्याण विभाग अंतर्गत अस्पतालों की व्यवस्था को सुधारने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ प्लान बनाकर सबमिट करें।
🎯 वन अधिकार पट्टा की अभी की स्थिति बिलकुल बर्दाश्त नहीं है। अबुआ बीर अबुआ दिशोम अभियान में वन विभाग के साथ सामंजस्य बना कर अभियान में तेजी लाने का काम करें।
🎯 कल्याण गुरुकुल के अंतर्गत जितने युवाओं को कौशल प्रशिक्षण आज तक मिला है, वह युवा अभी कहां काम कर रहे हैं उन सभी का आंकड़ा विभाग देने का काम करें।
🎯 कल्याण विभाग अंतर्गत नर्सिंग स्कूलों में युवतियों के साथ-साथ युवकों को भी कोर्स से जोड़ने का काम करें।
🎯 कल्याण विभाग एक ड्राइविंग इंस्टीट्यूट खोलने का प्रपोजल भी सबमिट करें।
इसके अलावा और निर्देश भी विभाग को दिये हैं।
प्रेस विज्ञप्ति :
दिनांक 26 मई 2026 को गुमला जिला अंतर्गत केंद्रीय सदस्यों, जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक के पदाधिकारियों एवं सभी BLA (बूथ लेवल एजेंट) की एक बैठक गुमला के अरमई स्थित स्वर्णभूमि बैंक्वेट हॉल में आयोजित की गई। उक्त बैठक में पार्टी के माननीय केन्द्रीय महासचिव सह प्रवक्ता श्री विनोद कुमार पांडेय जी ने बैठक में शामिल सभी पदाधिकारियों, नेताओ तथा कार्यकर्ताओं को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी तथा इसके क्रियान्वयन के तरीके बताए। श्री विनोद कुमार पांडेय जी के द्वारा संगठन को अधिक मजबूत बनाने का आह्वान करते हुए उपस्थित पदाधिकारियों, नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया।
उक्त बैठक में केंद्रीय महासचिव श्री विनोद कुमार पांडेय, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह विधायक श्री जिगा सुशरण होरो, जिला अध्यक्ष सह विधायक श्री भूषण तिर्की, केंद्रीय सदस्य कलीम अख्तर, कलिस्ता बरवा, संजीव उरांव, शशि साहू, नुरुल होदा, जिला समिति के आरिफ अंसारी, रंजीत सिंह सरदार, सहित हजारो पदाधिकारी, नेता एवं कार्यकर्त्ता शामिल हुए।
जय झारखंड 🏹
@JmmJharkhand
शहरों की नदियां, तालाब, डैम, नाले और अन्य जलस्रोत झारखंड की जीवनरेखा हैं। इन पर अवैध अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
आज शहरी विकास और आवास विभाग की बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि शहरों से गुजरने वाले सभी नदियों, नालियों, तालाबों और डैम अथवा अन्य जलस्रोत क्षेत्रों पर बने अवैध मकान एवं अन्य निर्माण कार्यों को तत्काल बंद कराएं एवं पूर्व से बने अवैध घरों को अतिक्रमण मुक्त कराएं।
अतिक्रमण कर जो घर बनाए गए हैं, उनका तत्काल गहन सर्वे कराएं। साथ ही शहरी निकायों में अवस्थित नदी अथवा अन्य जलस्रोतों में हुए अवैध निर्माण को चिन्हित करते हुए लिखित नोटिस करने, अतिक्रमण नहीं हटाने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने एवं अवैध अतिक्रमण कर निर्मित अवैध संरचनाओं को ध्वस्त करने की कार्रवाई युद्ध स्तर पर करें।
नदी किनारे और अन्य जलस्रोत क्षेत्रों पर अतिक्रमण कर घर बनाना पर्यावरण और जल निकासी के लिए गंभीर खतरा है। इस तरह के कार्य क्षमा योग्य ही नहीं है, साथ ही ऐसे कार्य करने वाले लोगों पर कड़ी कानूनी-कार्रवाई करने हेतु भी निर्देश दिया है।
मैं राज्यवासियों से भी अपील करता हूं कि जलस्रोत क्षेत्रों में अवैध अतिक्रमण कर किसी प्रकार की संरचना तैयार न करें। झारखंड की प्रकृति, पर्यावरण और भविष्य की रक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
आज शहरी विकास और आवास विभाग की समीक्षा बैठक में साहिबगंज और धनबाद में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) की कार्यप्रणाली एवं प्रगति को लेकर वहां उपस्थित प्लांट मैनेजर्स से बात कर ऑनलाइन समीक्षा की।
शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करना, नदियों एवं जलस्रोतों को प्रदूषण से बचाना तथा नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। अधिकारियों को परियोजनाओं को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी तरीके से संचालित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
आज ग्रामीण कार्य और पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी सड़कों, पंचायतों में चल रहे कार्यों और आ रही समस्याओं को शीघ्र दूर कर काम में तेजी लाने का निर्देश दिया।
साथ ही बैठक के दौरान बरहेट स्थित पंचायत भवन में CSC सेंटर के कर्मी और वहां अपने कार्यों को लेकर आयी बहन से भी वस्तुस्थिति की जानकारी ली।
प्रेस विज्ञप्ति
झामुमो : रांची : 30-05- 2026
भाजपा पहले केंद्र सरकार की विफलताओं का जवाब दे, फिर झारखंड पर सवाल उठाए : विनोद कुमार पांडेय
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने भाजपा द्वारा झारखंड सरकार पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों को पूरी तरह निराधार, राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित और जनता को गुमराह करने का प्रयास बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को झारखंड सरकार पर अनर्गल आरोप लगाने से पहले केंद्र सरकार की नीतियों और जनता पर पड़ रहे उसके दुष्प्रभावों का जवाब देना चाहिए।
विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि भाजपा रोज नए आंकड़े गढ़कर जनता को भ्रमित करने का काम कर रही है। भाजपा के मंत्री और प्रवक्ता टीवी चैनलों पर बड़े आत्मविश्वास के साथ झूठ परोसते हैं, लेकिन जनता अब उनके दावों और वास्तविकता के बीच का अंतर समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ती थीं, तब भाजपा सरकार महंगाई के लिए ईरान युद्ध, वैश्विक संकट और तेल कंपनियों के कथित घाटे का हवाला देती थी। लेकिन आज जब कच्चा तेल लगभग 108 डॉलर प्रति बैरल से घटकर 87 डॉलर प्रति बैरल के आसपास आ गया है, तब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उसी अनुपात में राहत क्यों नहीं दी जा रही है?
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीति साफ है कि तेल महंगा हो तो पूरा बोझ जनता पर डालो और तेल सस्ता हो तो पुराने घाटे की कहानी सुनाकर वसूली जारी रखो। जनता को केवल एक एटीएम मशीन समझ लिया गया है, जिससे लगातार निकासी की जा रही है। यदि तेल कंपनियां वास्तव में घाटे में हैं, तो उनके शेयर लगातार मजबूत क्यों हो रहे हैं? भाजपा को इसका जवाब देना चाहिए।
झामुमो महासचिव ने कहा कि भाजपा हमेशा कहती है कि भारत अपनी 85 प्रतिशत तेल आवश्यकता आयात करता है, लेकिन जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें कम होती हैं, तब अचानक यह तर्क सामने आ जाता है कि पेट्रोल-डीजल के दाम केवल कच्चे तेल से तय नहीं होते। यह दोहरा मापदंड भाजपा की आर्थिक नीतियों की सच्चाई उजागर करता है। उन्होंने कहा कि रुपया गिर नहीं रहा है, बल्कि केंद्र सरकार उसे संभालने में विफल साबित हो रही है।
विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार जनकल्याण, सामाजिक सुरक्षा, रोजगार, शिक्षा और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है। भाजपा के पास जनता के मुद्दों पर कोई सकारात्मक एजेंडा नहीं बचा है, इसलिए वह निराधार आरोपों और भ्रम फैलाने की राजनीति कर रही है। झारखंड की जनता भाजपा की इस राजनीति को अच्छी तरह समझती है और समय आने पर उसका जवाब भी देगी।
धन्यवाद !
@JmmJharkhand
जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ @SunnyPalamu 🎉
वाणी में तेजस्विता, लेखन में उत्कृष्टता और नेतृत्व में अद्वितीय पहचान - ऐसे ऊर्जावान एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्व, पार्टी के युवा नेता सन्नी शुक्ला जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ ।
असम के सोनारी विधानसभा में असम की महान जनता को अब बदलाव चाहिए - ऐसा बदलाव जो सिर्फ़ वादों में नहीं, ज़मीनी हक़ीक़त में दिखे।
झारखंड की तरह यहाँ भी युवाओं को अवसर, मेहनतकशों को सम्मान और आदिवासी-स्थानीय समाज को उनका अधिकार मिलना चाहिए। विकास का मतलब केवल आंकड़े नहीं, बल्कि हर घर तक पहुँचती खुशहाली है।