आज गुना में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों से आत्मीय संवाद किया। कैलाश सिंह कुशवाह, महेश गिरी गोस्वामी और मधु बैरागी से बातचीत कर उनकी सफलता की प्रेरक कहानियाँ सुनीं। साथ ही अन्य लाभार्थियों को भी सम्मानित किया।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में पीएम स्वनिधि योजना लाखों मेहनतकश परिवारों के आत्मविश्वास, स्वावलंबन और सम्मान का सशक्त माध्यम बन रही है।
गुना में पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना के लाभार्थियों से संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री श्री @JM_Scindia जी का संबोधन https://t.co/9d9pmlHvbs
गुना कलेक्ट्रेट में जिले के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर केंद्रीय मंत्री श्री @JM_Scindia जी की मीडिया साथियों से वार्ता https://t.co/8ARniC4bAb
She came back stronger. She came back faster. 🇮🇳
Many congratulations to Jyothi Yarraji on becoming Asia's fastest woman in the 100m hurdles with a gold-winning run of 12.99s at the 65th National Inter-State Senior Athletics Championships.
A remarkable comeback after injury, made even more special by securing qualification for the 20th Asian Games Aichi-Nagoya 2026. The nation is proud and cheering you on!
A vision rooted in sustainability. A commitment earning Bharat global recognition. 🎖️
Hon'ble PM Shri @narendramodi ji has been conferred Seychelles' highest environmental honour, the Guardian of the Blue Horizon, in recognition of his unwavering commitment to environmental stewardship and sustainable development.
From the United Nations' Champions of the Earth to the FAO's Agricola Medal, this honour adds to a growing global acknowledgement of India's leadership in shaping a greener, more sustainable future.
गुना में नई फल-सब्जी मंडी की आधारशिला एवं एकलव्य पब्लिक स्कूल में आयोजित जनसभा में केन्द्रीय मंत्री श्री @JM_Scindia जी का संबोधन https://t.co/lxDgJyjPSQ
आज गुना प्रवास के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मन की बात के 135वें संस्करण को वर्चुअली सुना।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने जनभागीदारी, नवाचार, संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रनिर्माण से जुड़े प्रेरक प्रयासों का उल्लेख करते हुए देशवासियों को सकारात्मक परिवर्तन का सहभागी बनने का संदेश दिया। मन की बात हम सभी को समाज के लिए कुछ बेहतर करने की निरंतर प्रेरणा देती है।
इस दौरान गुना जिला अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिकरवार, मध्य प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व मंत्री श्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, भाजपा बूथ अध्यक्ष श्री बाबू लाल सैन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरविन्द धाकड़ जी सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
भाजपा के वरिष्ठ नेता व मध्य प्रदेश सरकार में पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री श्री @prahladspatel जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
नर्मदा मैया से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करता हूँ।
बीना–गुना–रुठियाई रेलखंड के लाखों यात्रियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर आज गुना रेलवे स्टेशन से बीना–रुठियाई–बीना मेमू ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करते हुए अत्यंत ख़ुशी की अनुभूति हुई।
यह नई मेमू सेवा गुना, अशोकनगर, मुंगावली एवं आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों, दैनिक यात्रियों, व्यापारियों और नौकरीपेशा नागरिकों को सुरक्षित, सुलभ एवं किफायती रेल यात्रा की बेहतर सुविधा प्रदान करेगी, साथ ही क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी और विकास को नई गति देगी।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन में इस जनहितकारी निर्णय के लिए माननीय केंद्रीय रेल मंत्री श्री @AshwiniVaishnaw जी एवं प्रदेश सरकार का हार्दिक आभार। मुझे विश्वास है कि यह नई रेल सेवा क्षेत्र के विकास और जनसुविधा का सशक्त माध्यम बनेगी।
आज गुना जिले की बमोरी विधानसभा के खुटियावाड़ में लगभग ₹20 करोड़ की लागत से स्थापित सनगार्नर सोलर प्लांट का उद्घाटन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अंतर्गत स्थापित 4.5 मेगावाट क्षमता वाला यह संयंत्र प्रतिवर्ष लगभग 75 लाख यूनिट स्वच्छ बिजली का उत्पादन कर हजारों घरों एवं अन्नदाताओं के खेतों तक ऊर्जा पहुंचाएगा।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के यशस्वी नेतृत्व में भारत अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। यह परियोजना आत्मनिर्भर, हरित और ऊर्जा-सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
गुना जिले के कांजा ग्राम स्थित कूनो नदी उद्गम स्थल पर आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के #EkPedMaaKeNaam अभियान के अंतर्गत 700 पौधों के रोपण का शुभारंभ कर प्रकृति और मातृत्व को नमन किया।
इस अवसर पर ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के अंतर्गत आयोजित जल संरक्षण जनआंदोलन में सहभागिता करते हुए ग्राम चिनेरा में ₹17.98 लाख की लागत से निर्मित चेक डैम का लोकार्पण भी किया।
आइए, जल संरक्षण और वृक्षारोपण को जनभागीदारी का जनआंदोलन बनाकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करें।
ग्राम कांजा (गुना) में जल संरक्षण एवं #EkPedMaakeNaam अभियान के अंतर्गत 700 पौधों के रोपण के अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री @JM_Scindia जी का संबोधन https://t.co/bod1jRHDXD
Always good vibes catching up with my friend Shri Temjen Imna Along Ji, Minister for Higher Education and Tourism, Nagaland.
Our conversations are always filled with laughter, honest exchanges and, most importantly, a shared commitment to the growth and aspirations of our Ashtalakshmi.
@AlongImna