फोन लौटे—भरोसा भी लौटा
@lkopolice द्वारा 100 खोए हुए मोबाइल फ़ोन बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए।
गुम हुई वस्तुओं को सही हाथों तक पहुँचाना केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि जनता की सुरक्षा, सुविधा और भरोसे को मजबूत करने का निरंतर प्रयास है।
#RingReturn#GoodWorkUPP
#TrustRecharged
धोखाधड़ी के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
₹2,20,75,800/- की धोखाधड़ी के मामले में वांछित ₹10,000/- के इनामी अभियुक्त को @kanpurnagarpol द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्त के विरुद्ध GST नं0 का दुरुपयोग कर धोखाधड़ी करने के संबंध में मुकदमा पंजीकृत था।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
धोखाधड़ी के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
डिजिटल अरेस्ट कर साइबर ठगी एवं ऑनलाइन साइबर ठगी करने वाले 03 अभियुक्तों को @PoliceShamli द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से कुल ₹8,00,000/- नकद, 03 मोबाइल फोन व 02 आधार कार्ड बरामद किए गए हैं।
अभियुक्त फर्जी दस्तावेजों से बैंक खाते खुलवाकर उनमें साइबर ठगी की रकम मंगवाते थे तथा लोगों से APK फाइल डाउनलोड कराकर उनके मोबाइल/डिवाइस का दुरुपयोग कर साइबर ठगी करते थे। प्राप्त धनराशि आपस में बांट लेते थे।
#UPPAgainstCrime #GoodWorkUPP
धोखाधड़ी के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
फर्जी जीएसटी फर्म बनाकर सरकारी राजस्व को नुकसान पहुँचाने वाले संगठित गिरोह का @lkopolice द्वारा अनावरण कर 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्त फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जीएसटी फर्म बनाकर फर्जी ITC को पास-ऑन करते थे, जिससे कागजी लेन-देन के माध्यम से जीएसटी कर की चोरी कर सरकारी राजस्व को नुकसान पहुँचाया जा रहा था।
#UPPAgainstCrime #GoodWorkUPP
जब वादी निकला अपराधी —
दिनांक 21.08.2026 को घर से आभूषण व नकदी चोरी की झूठी सूचना देने वाले 01 अभियुक्त को @fatehgarhpolice द्वारा गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लगभग ₹20 लाख/- मूल्य के चोरी के आभूषण बरामद किये गए हैं।
#WellDoneCops#UPPAgainstCrime#SatyamevJayate
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
फैक्ट्री से केबिल चोरी की घटना का @muzafarnagarpol द्वारा अनावरण कर पुलिस मुठभेड़ के दौरान 01 घायल अभियुक्त सहित कुल 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्तों के कब्जे से ₹2.70/- लाख नकद, 08 बंडल कॉपर केबल, घटना में प्रयुक्त 01 चार पहिया वाहन व 01 अवैध शस्त्र बरामद किया गया है।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
महिला सम्बन्धी अपराध में कठोर सजा—
#ऑपरेशन_कनविक्शन के तहत @prayagraj_pol एवं अभियोजन विभाग के संयुक्त प्रयास से मा0 न्यायालय द्वारा पॉक्सो एक्ट एवं एससी/एसटी एक्ट के अपराध में आरोपी 05 अभियुक्तों को सश्रम आजीवन कारावास व प्रत्येक को ₹61,000/- के अर्थदंड से दण्डित किया गया है।
उत्तर प्रदेश पुलिस गंभीर अपराधों में मजबूत साक्ष्य, त्वरित विवेचना एवं प्रभावी पैरवी के माध्यम से अपराधियों को सजा दिलाने हेतु दृढ़ संकल्पित है।
#ProsecutionSuccess
#UPPolice
#BNSUPP
नल से पानी आया… और आँखों में शुक्रिया।❤️
नीतू दुबे की समस्या पुलिस से जुड़ी नहीं थी, लेकिन समाधान तक पहुँचाने में @kanpurdehatpol ने अपना हाथ बढ़ाया।
जल निगम से समन्वय हुआ, पानी की समस्या दूर हुई—और कहानी वहीं खत्म नहीं हुई।
नीतू जी फिर SP मैडम के पास पहुँचीं।
No complaint. No application. Just a hug
कभी-कभी जनता और पुलिस के बीच सबसे खूबसूरत संवाद… बिना शब्दों के होता है
#UPPolice #KanpurDehatPolice
थाना रामपुर एंटी रोमियो टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर बालिकाओं/महिलाओं/छात्राओं को मिशन शक्ति फेज-5 के उद्देश्यों के प्रति जागरूक किया गया तथा पंपलेट वितरित कर आवश्यक हेल्प लाइन नंबरों की जानकारी दी गई। #MissionShakti5#नारी_सुरक्षा_सम्मान_स्वावलंबन
थाना बक्सा एंटी रोमियो टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर बालिकाओं/महिलाओं/छात्राओं को मिशन शक्ति फेज-5 के उद्देश्यों के प्रति जागरूक किया गया तथा पंपलेट वितरित कर आवश्यक हेल्प लाइन नंबरों की जानकारी दी गई। #MissionShakti5#नारी_सुरक्षा_सम्मान_स्वावलंबन
थाना मछलीशहर एंटी रोमियो टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर बालिकाओं/महिलाओं/छात्राओं को मिशन शक्ति फेज-5 के उद्देश्यों के प्रति जागरूक किया गया तथा पंपलेट वितरित कर आवश्यक हेल्प लाइन नंबरों की जानकारी दी गई। #MissionShakti5#नारी_सुरक्षा_सम्मान_स्वावलंबन