मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM से एडीजी, जैप श्रीमती प्रिया दुबे ने शिष्टाचार मुलाकात की।इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को 26 अक्टूबर को खेलगांव में आयोजित 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026-27 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया।
सरकारी स्कूल के बच्चे अब राज्य स्तरीय टूर्नामेंट्स में भी दिखा रहे हैं दम
जिला स्कूल, रांची और सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस, कांके के होनहार छात्र रांची चैंपियन ट्रॉफी में अपने प्रदर्शन से सबका दिल जीत रहे हैं। सरकारी शिक्षा और खेल प्रतिभा का यह अद्भुत संगम प्रेरणादायक है।
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM ने बोकारो जिले में निर्माणाधीन कसमार-बरलंगा सड़क का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सड़क निर्माण की वर्तमान स्थिति एवं क्षेत्रीय आवागमन की सुविधाओं का अवलोकन किया।
@BokaroDc@bokaropolice
समस्त झारखण्डवासियों को दुर्गा पूजा एवं विजया दशमी की हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार।
आइए, इस उत्सव पर सत्य की असत्य पर और अच्छाई की बुराई पर जीत का संकल्प लें…
#DurgaPuja#Navratri
राज्यपाल श्री @santoshgangwar मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM के पैतृक गांव नेमरा पहुंचे और उनसे मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री की दिवंगत माता रुपी सोरेन जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और संस्कार भोज में शामिल हुए।
@jhar_governor#Jharkhand
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM के पैतृक गांव नेमरा पहुंचकर @yogrishiramdev ने उनसे मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री की दिवंगत माता रुपी सोरेन जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शोक-संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM की संवेदनशीलता और त्वरित निर्णय से छह वर्षीय अनूप बेसरा का इलाज वेल्लोर में हो सकेगा…
मुख्यमंत्री ने रामगढ़ जिले के बेराटांड़ के भरेच नगर निवासी रामकिशुन बेसरा के पुत्र अनूप बेसरा के कान का इलाज के लिए ₹10 लाख का चेक प्रदान किया।
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM के पैतृक गांव नेमरा पहुंचकर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती @Annapurna4BJP ने उनसे मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री की दिवंगत माता रुपी सोरेन जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
@MinistryWCD#Jharkhand
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM से झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री @dasraghubar ने नेमरा पहुँचकर मुलाक़ात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री की दिवंगत माता रुपी सोरेन जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM के पैतृक गांव नेमरा पहुँचकर सांसद श्री पप्पू यादव, श्री @CPChoudharyAJSU और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel ने मुख्यमंत्री से मुलाक़ात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री की दिवंगत माता रुपी सोरेन जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
केंद्रीय कोयला मंत्री श्री @kishanreddybjp
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM के पैतृक गांव नेमरा पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री की दिवंगत माता रुपी सोरेन जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
महालया के पावन अवसर पर समस्त झारखण्ड वासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं जोहार। माँ दुर्गा का यह आगमन सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।
#ShubhMahalaya
इस दौरान सभी ने मुख्यमंत्री की पूजनीय माता स्वर्गीय श्रीमती रूपी सोरेन के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की तथा मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM एवं उनकी धर्मपत्नी विधायक श्रीमती @JMMKalpanaSoren को सांत्वना दी।