श्वेत क्रांति के अग्रदूत, प्रखर व्यक्तित्व एवं वरिष्ठ जननायक, कैलाशवासी श्री महेन्द्र सिंह जी कालूखेड़ा सा. की 9वी पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन।
आपका जीवन समाजसेवा, कृषक-कल्याण और जनहित को समर्पित रहा। आपके द्वारा स्थापित आदर्श आज भी हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
भव्य शौर्य यात्रा एवं प्रतिमा अनावरण
वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की अश्वरोही प्रतिमा का भव्य अनावरण एवं शौर्य यात्रा।
13 सितम्बर 2026, रविवार
⏰ प्रातः 9:30 बजे से
📍 प्रारंभ: बस स्टैण्ड, बड़नगर
📍अनावरण: हजारी बाग, बड़नगर, जिला उज्जैन
अधिक से अधिक संख्या में पधारें।
कारगिल युद्ध में पाकिस्तान के विरुद्ध अदम्य साहस और पराक्रम का प्रदर्शन करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
शासन-प्रशासन के आश्वासन एवं पीड़ित परिवार की संतुष्टि के बाद फिलहाल धरना समाप्त किया गया है।
निशा को न्याय मिलने तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी। दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो—करणी सेना परिवार पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है।
ॐ शांति 🙏
रुनिजा निवासी श्री महेन्द्र सिंह जी राजपूत की पुत्री निशा की संदिग्ध मृत्यु अत्यंत दुःखद है। निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो। करणी सेना परिवार पीड़ित परिवार के साथ है।
बेटी निशा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
📍 नाहरगढ़
आज नाहरगढ़ में रवसा 11 नाहरगढ़ के तत्वावधान में आयोजित ड्रेस किट वितरण समारोह में उपस्थित सभी साथियों एवं परिजनों को संबोधित करने का अवसर प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर सभी का आत्मीय स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
📍 नाहरगढ़
आज नाहरगढ़ में रवसा 11 नाहरगढ़ के तत्वावधान में आयोजित ड्रेस किट वितरण समारोह में सम्मिलित होकर खिलाड़ियों को ड्रेस किट वितरित की एवं उनका उत्साहवर्धन किया।
सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं।
श्वेत क्रांति के अग्रदूत एवं वरिष्ठ नेता, कैलाशवासी श्री महेन्द्र सिंह जी कालूखेड़ा सा. की 9वीं पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि।
पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा एवं सेवा कार्यक्रम में सहभागी होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करें।
📍 रतलाम
रतलाम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर विनायक ग्रुप, नंदगोपाल मित्र मंडल, सौम्य अग्रवाल मित्र मंडल एवं राजा भैया मित्र मंडल द्वारा आयोजित भव्य मटकी फोड़ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सभी साथियों एवं श्रद्धालुओं को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
प्रख्यात शिक्षाविद, पूर्व राष्ट्रपति, 'भारत रत्न' डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर सादर नमन ! राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी गुरुजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
📍 रतलाम
आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर विनायक ग्रुप, नंदगोपाल मित्र मंडल, सौम्य अग्रवाल मित्र मंडल एवं राजा भैया मित्र मंडल द्वारा आयोजित भव्य मटकी फोड़ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सभी साथियों एवं श्रद्धालुओं से आत्मीय मुलाकात की।
नन्द के आनंद भयो,जय कन्हैया लाल की।
भगवान श्री कृष्ण जी के जन्मोत्सव (श्री कृष्ण जन्माष्टमी) की आपको हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
सम्पूर्ण जगत के पालनहार, लीलाधारी भगवान श्रीकृष्ण से सभी के कल्याण की कामना करता हूं
#Janmashtami#HappyJanmashtami
📍 जावरा | रतलाम
आज अखिल भारतीय मेवाड़ा गायरी युवा महासभा, जिला रतलाम द्वारा संत श्री 1008 अंकाराजी भगत जी के जन्मोत्सव पर निकाली जा रही वाहन रैली में सम्मिलित होकर संतों का आशीर्वाद लिया एवं समाजबंधुओं से आत्मीय मुलाकात की।
📍 जावरा
आज जावरा स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित शासकीय भगतसिंह कॉलेज मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता कर खिलाड़ियों से आत्मीय मुलाकात की एवं उनका उत्साहवर्धन किया।
सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य एवं शानदार प्रदर्शन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।