विकास खण्ड कैराना के ग्राम रामड़ा स्थित गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गौवंशों के लिए चारा, स्वच्छ पेयजल, चिकित्सा सुविधा एवं साफ-सफाई व्यवस्था का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण बनाए रखने के आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर गौवंशों को हरा चारा एवं गुड़ भी खिलाया गया।
जनपद शामली मे भीषण गर्मी से पशुओं को राहत देने के लिए ग्राम पंचायतों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रो मे संचालित सभी ग्रामीण गौशालाओं में डी-फोगर सिस्टम लगवाए गए । इस सराहनीय प्रयास से गौवंश को चिलचिलाती धूप और उमस से बड़ी राहत मिलेगी।
@dm_shamli
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा दिनांक 08 जून 2026 को आयोजित परीक्षा के दृष्टिगत जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा प्रबंध, अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, बायोमेट्रिक सत्यापन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया तथा परीक्षा केन्द्रों पर तैनात सभी सम्बंधित को परीक्षा पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग में संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जनपद शामली ने जनगणना-2027 के प्रथम चरण में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए मकान सूचीकरण का 100 प्रतिशत कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया है। यह सफलता जनगणना कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्रतिबद्धता एवं समन्वित टीमवर्क का परिणाम है। प्रगणकों के प्रशिक्षण, स्व-गणना के प्रति जनजागरूकता, कार्यों की सतत समीक्षा तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों के उत्साहवर्धन जैसे प्रयासों ने इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। @DCO_UP@CensusIndia2027
एक गाँव में एक बुज़ुर्ग व्यक्ति रोज़ सड़क के किनारे पड़े कचरे को साफ़ करता था। लोग उसका मज़ाक उड़ाते और कहते, "अकेले तुम्हारे साफ़ करने से क्या होगा?"
बुज़ुर्ग मुस्कुराकर अपना काम करता रहा। कुछ दिनों बाद एक बच्चा उसकी मदद करने लगा। फिर दो, फिर चार लोग जुड़ गए। कुछ महीनों में पूरा गाँव साफ़-सुथरा और सुंदर बन गया।
गाँव वालों को समझ आया कि समाज बदलने के लिए बड़ी शुरुआत नहीं, बल्कि एक अच्छा कदम और सच्ची नीयत ही काफी होती है।
#समाज_सेवा
#मोटिवेशन
#सकारात्मक_सोच
#अच्छे_विचार
#सामाजिक_जागरूकता
#इंसानियत
#गांव_विकास
#सफलता_की_सीख
#HindiMotivation
#SocialMotivation
#Inspiration
#PositiveThinking
#Humanity
🚩 सनातनी I'd प्रमोशन 🚩💯
500+ followers इंस्ट्रक्शन फॉलो करने से बढ़ते है!
1) Retweet करके Comment में अपनी I'd दे!
2) Retweet लिस्ट खोलकर आपस में Follow करें!
नोट: फॉलो करे 👉 @ADA_only_ADA & 🔔On करें!
सभी सनातनी एक दूसरे को Follow करें और Follow Back
Great Evening time 👋
More lists coming.....
थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत मौहल्ला काजीवाडा में आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से योजनाबद्ध तरीके से युवक पर दबाव बनाकर उसे प्रेमजाल में फंसाकर उसे ब्लैकमेल कर उसका धर्मांतरण करने के मामले में 02 अभियुक्तगण गिरफ्तार । @Uppolice
पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन में थाना कैराना पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं का अनावरण करते हुए 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की नकदी, आधार कार्ड, अवैध तमंचा व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद । @Uppolice