Across sectors, India is achieving several firsts.
Our conventional strengths are growing stronger.
We are making our mark in new areas too.
This is the impact of Reform, Perform and Transform!
एशियन पैरा गेम्स- 2026 में महिलाओं की डिस्कस थ्रो F54 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर उत्तर प्रदेश की सुवर्णा राज जी, तीरंदाजी की महिला W1 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर स्वाति चौधरी जी, पुरुषों की हाई जंप T63 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर श्री वरुण भाटी जी एवं पुरुष एकल SL4 पैरा-बैडमिंटन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर @suhas_ly जी को हार्दिक बधाई!
आप सभी ने अपने अदम्य साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।
आप सभी के उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी प्रतियोगिताओं में निरंतर सफलता के लिए अनंत शुभकामनाएं!
उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व मा. केंद्रीय राज्य मंत्री श्री @mppchaudhary जी द्वारा सोशल मीडिया एवं आई. टी विभाग के क्षेत्र संयोजक, सह-संयोजक की नियुक्ति की गई है।
आप सभी को उज्ज्वल कार्यकाल की अनंत शुभकामनाएं!
@BJP4UP
कैम्प कार्यालय, लखनऊ पर मा. विधायकगण श्री अनिल कुमार त्रिपाठी जी, श्री राजीव सिंह उर्फ बब्बू भईया जी, श्री आशीष कुमार सिंह 'आशू' जी से शिष्टाचार भेंट की।
लखनऊ स्थित कैम्प कार्यालय पर @BJYM के नव-नियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री निखिल मणि तिवारी जी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नए दायित्व की शुभकामनाएं दी।
@NikhilManiBJP
लखनऊ स्थित कैम्प कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठक (वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क) श्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी जी से शिष्टाचार भेंट की।
@NagendraNathBJP
यह अद्भुत योग है कि आजादी के समय गुजरात की माटी से निकले देश की एकता के सूत्रधार भारत रत्न ‘लौहपुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल जी देश के प्रथम गृह मंत्री थे और आज आजादी के अमृतकाल में उसी गुजरात से आने वाले श्री अमित अनिलचंद्र शाह जी केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री के रूप में राष्ट्रविरोधी शक्तियों को ध्वस्त करने के उसी ‘लौह संकल्प’ को आगे बढ़ा रहे हैं।
उस समय भारत रत्न ‘लौहपुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने सैकड़ों रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत की नींव रखी तो आज माननीय श्री अमित शाह जी ने अनुच्छेद 370 के निरस्तीकरण से लेकर आतंकवाद एवं नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक प्रहार कर राष्ट्र की एकता और अखंडता को नई मजबूती दी है। समय बदला लेकिन राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प और राष्ट्रविरोधी शक्तियों के प्रति कठोर इच्छाशक्ति आज भी उतनी ही अडिग है।
राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के लिए दृढ़ संकल्पित माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री आदरणीय श्री @AmitShah जी को जन्मदिवस की पुनः हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं!
प्रभु श्रीराम जी की असीम कृपा आप पर सदैव बनी रहे। आप उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ जीवन एवं असीम ऊर्जा के साथ मां भारती की सेवा में निरंतर समर्पित रहें, यही मंगलकामना है।
समस्त श्रद्धालुओं को पद्मनाभ द्वादशी के पावन अवसर की हार्दिक शुभकामनाएं!
भगवान श्रीहरि विष्णु की असीम कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति एवं आरोग्य का संचार हो, यही प्रार्थना है।
जय श्रीहरि!
देश की आंतरिक सुरक्षा को अभूतपूर्व मजबूती देने वाले प्रखर राष्ट्रनिष्ठ एवं कुशल रणनीतिकार माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री आदरणीय श्री @AmitShah जी, आपको जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं!
ज़मीन से जुड़े एक साधारण कार्यकर्ता से राष्ट्रीय राजनीति के शिखर तक की आपकी प्रेरक यात्रा अथक परिश्रम, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की अनुपम मिसाल है। आंतरिक सुरक्षा को अभेद्य बनाने का संकल्प हो या फिर राष्ट्रविरोधी ताकतों को नेस्तनाबूद करना, आपकी कार्यशैली ने हर मोर्चे पर अपनी छाप छोड़ी है।
आपकी अदम्य इच्छाशक्ति का ही परिणाम है कि दशकों से देश के लिए गंभीर चुनौती बने नक्सलवाद के विरुद्ध ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करने से लेकर नशामुक्त भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में आपके प्रयासों ने देश की भावी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने का काम किया है। सिद्धांतों के प्रति आपकी अटूट निष्ठा और राष्ट्रहित में लिए गए आपके ऐतिहासिक और साहसिक निर्णय हम सभी को गौरवान्वित करते हैं।
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना करता हूं ताकि आपका स्नेहिल सान्निध्य हम सभी कार्यकर्ताओं को सदैव राष्ट्रसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहे।
दिव्य प्रेम सेवा मिशन के अध्यक्ष/संस्थापक श्री आशीष भैया जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्रदान करें, यही प्रार्थना है।
@DivyaPremSewa
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री हरीश द्विवेदी जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्रदान करें, यही कामना है।
@HarishD_BJP
भारतीय स्वाधीनता संग्राम के महान क्रांतिकारी एवं काकोरी ट्रेन एक्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अमर शहीद अशफाक उल्ला खां जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन!
मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए उनका अदम्य साहस, सर्वोच्च बलिदान और अटूट राष्ट्रभक्ति सदैव देशवासियों को प्रेरित करती रहेगी।
एशियन पैरा गेम्स-2026 में महिलाओं की 100 मीटर T12 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर उत्तर प्रदेश की सिमरन शर्मा जी एवं महिलाओं की 100 मीटर T35 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर प्रीति पाल जी को हार्दिक बधाई!
आप दोनों ने अपनी अदम्य इच्छाशक्ति, अथक परिश्रम और शानदार प्रदर्शन से अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश एवं प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।
आप दोनों के उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी प्रतियोगिताओं में निरंतर सफलता के लिए अनंत शुभकामनाएं!
हमारे पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के जवान सच्चे कर्मवीर हैं, जो प्राणों की आहुति देकर भी कर्त्तव्य को सर्वोपरि रखते हैं। उनके सम्मान में आज पुलिस स्मृति दिवस पर 'प्रोजेक्ट कर्मवीर' की शुरुआत हो रही है, जिसके अंतर्गत शहीदों की वीरांगनाएँ और पूर्व कर्मी देशभर में 400 कॉमन सर्विस सेंटर संचालित करेंगे।
इन केंद्रों के माध्यम से वे पेंशन, बैंकिंग एवं नागरिक सेवाएँ उपलब्ध कराकर सम्मानजनक आजीविका अर्जित कर सकेंगे।
रिजीम चेंज वहां होता है जहां दिखावे का लोकतंत्र होता है, लेकिन असली ताक़त किसी और के हाथ में होती है। अपने देश में रिजीम चेंज की बात करने का मतलब जनता के अधिकारों पर 'डाका' डालना है।
भारत लोकतंत्र की जननी है और असली ताकत जनता के हाथ में होती है। इसलिए एक हाथ में संविधान की लाल किताब और दूसरे पंजे से रिजीम चेंज की बात करना अपने आप में ‘विरोधाभास’ है।
रिजीम चेंज की बात करने वालों को पता है कि जनता उनसे रूठी है और सत्ता उनसे दूर है। इसलिए विदेशी साज़िश के तहत वे रिजीम चेंज करने की बात करने का दुस्साहस कर रहे हैं।
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी पर अटूट भरोसा करने वाली देश की जनता ‘रिजीम चेंज’ की बात करने वालों को ऐसा सबक सिखाएगी कि रिजीम चेंज की बात करना तो दूर वे जनता के बीच भी नहीं जा पाएंगे।
जनपद बस्ती में @BJP4India के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद श्री @HarishD_BJP जी के आवास पर पहुंचकर उनकी पूज्य माताजी स्वर्गीय यशोदा देवी जी के स्मृति-चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की।
इस दौरान बिहार के मा. मुख्यमंत्री श्री @samrat4bjp जी, भाजपा के राष्ट्रीय संगठक (वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क) श्री @NagendraNathBJP जी, बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व मा. विधायक श्री @sanjay_saraogi जी सहित अन्य गणमान्यजन व मा. जनप्रतिनिधिगण से भी भेंट हुई।