एक फ्रेम में दुनिया की तीन बड़ी शक्तियों के नेता!
चीन के शेनझेन में APEC समिट के दौरान पहली बार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक साथ नजर आए।
19 नवंबर को तीनों नेताओं के बीच ऐतिहासिक त्रिपक्षीय वार्ता होने वाली है।
ब्रिटेन में इन दिनों तांबे की चोरी का अलग ही ट्रेंड चल रहा है।
चोर देशभर में बिजली और संचार के केबल काटकर उनके अंदर से कीमती तांबा निकाल रहे हैं। मजेदार बात यह है कि कुछ चोर तो बाकायदा इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी डाल रहे हैं।
तांबे की बढ़ती कीमतों के बीच चोरी का यह धंधा इतना बढ़ गया है कि अब इसे ब्रिटेन में Copper Crime Wave कहा जा रहा है।
मतलब, चोरी का धंधा और कंटेंट का धंधा, दोनों साथ-साथ चल रहे हैं।
Over the past week, I’ve been overwhelmed by the love and support of friends, industry colleagues, and people I've never met. Thank you to everyone who has shown kindness to my family and me. It means the world to me.
I came to the United States 53 years ago, and becoming an American citizen is one of the greatest gifts and proudest moments of my life. NVIDIA has been my life’s work. Building it into the company it is today alongside my colleagues has been a privilege and an honor. Nowhere but in America could a company like NVIDIA be possible. I love our country, and I love NVIDIA.
I did not live up to the standards expected of everyone at NVIDIA, and I have made serious mistakes in my personal life. I created problems for the Board that I deeply regret. I own my mistakes completely, and I am committed to cooperating with the Board’s independent investigation.
Since my departure, I’ve seen an outpouring of calls from NVIDIA’s employees, investors, business partners, and customers for me to return as CEO. Many continue to reach out to me directly as the company navigates complex technology, market, competitive, and geopolitical dynamics. NVIDIA is a once-in-a-generation company. If the Board of Directors decides that my return is in the best interest of our shareholders, our employees, the company, and America, I would be honored to answer these calls and return as CEO.
Thank you again to everyone who has shared their good wishes. I am profoundly humbled by your support. To my family: I love you, and I will spend the rest of my life being worthy of yours.
Jensen
फिलीपींस की राजधानी मनीला में Quad समिट के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने चिर-परिचित अंदाज में
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ इशारा करते हुए , Modi is a very tough man!
इसके बाद जापान की प्रधानमंत्री Sanae Takaichi की ओर इशारा करते हुए मजाक में कहा कि वे शायद मोदी से भी ज्यादा टफ हैं।
फिर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री Anthony Albanese और खुद के बारे में हंसते हुए कहा, हम दोनों तो ठीक-ठाक हैं।
कल सोनिया गांधी की किताब के विमोचन के मौके पर राहुल गांधी ने अपने निजी जीवन और अपने माता-पिता के रिश्ते से जुड़ी कुछ बेहद आत्मीय बातें साझा कीं।
उन्होंने कैंब्रिज के उस रेस्टोरेंट का जिक्र किया, जहां उनके माता-पिता पहली बार मिले थे। राहुल गांधी ने बताया कि वर्षों बाद वे अपनी गर्लफ्रेंड के साथ उसी रेस्टोरेंट में गए थे।
इसी बातचीत में उन्होंने यह भी बताया कि बचपन में उनके घर में प्यार और स्नेह का इजहार कितना सहज था। कैसे लंच या डिनर के समय उनकी मां सोनिया गांधी, पिता राजीव गांधी की गोद में बैठ जाया करती थीं। उनके लिए यह इतना सामान्य था कि जब वे दोस्तों के घर जाते और वहां माता-पिता को इस तरह नहीं देखते, तो उन्हें हैरानी होती थी।
अब ये बातें कुछ लोगों को क्रिंज लगीं, कुछ को ऑकवर्ड और कुछ के लिए यह कल्चरल शॉक था।
दरअसल, इसमें एक तरह की हिपोक्रेसी भी है। हम राजनेताओं से एक खास तरह के व्यवहार की उम्मीद करते हैं। हमारे मन में राजनेता की एक ऐसी पारंपरिक छवि बनी हुई है, जिसमें उसका सार्वजनिक जीवन हमेशा गंभीर, संयमित और औपचारिक होना चाहिए। उसके निजी जीवन, प्रेम और आत्मीयता की सहज अभिव्यक्ति के लिए बहुत कम जगह छोड़ी जाती है।
आखिर एक बेटा अपने माता-पिता के बीच प्रेम और आत्मीयता की यादें साझा कर रहा है। इसमें ऐसा क्या है जिसे सार्वजनिक रूप से कहना अनुचित माना जाए?
हम फिल्मों में प्रेम के प्रदर्शन को सामान्य मानते हैं, साहित्य में उसकी प्रशंसा करते हैं, लेकिन वास्तविक जीवन में किसी सार्वजनिक व्यक्ति के मुंह से वही बातें सुनकर अचानक असहज हो जाते हैं।
एक बात यह भी है कि राहुल गांधी उस मंच पर कोई राजनीतिक भाषण नहीं दे रहे थे। वह उनकी मां की आत्मकथा का विमोचन था, जिसमें प्रेम, परिवार, स्मृतियां और निजी अनुभव स्वाभाविक रूप से बातचीत का हिस्सा थे।
हर परिवार और हर व्यक्ति के लिए आत्मीयता व्यक्त करने का तरीका अलग होता है। नेहरू-गांधी परिवार जिस सामाजिक और सांस्कृतिक परिवेश में रहा है, वहां इस तरह का व्यवहार बिल्कुल सामान्य हो सकता है। शायद इसीलिए राहुल गांधी को बचपन में दूसरे परिवारों में माता-पिता के बीच वैसी सहज आत्मीयता न देखकर हैरानी होती थी।
लेकिन किसी की सहज अभिव्यक्ति को केवल इसलिए अनुचित ठहरा देना कि वह हमारी अपनी सामाजिक आदतों से मेल नहीं खाती, थोड़ा अजीब है।
Robert Pattinson is James Bond!
अब अभिनेता Robert Pattinson जेम्स बॉन्ड यानी एजेंट 007 के किरदार में नजर आएंगे।
हम लोग Daniel Craig को इस किरदार में देखने के इतने आदी हो चुके हैं कि अब किसी और की कल्पना करना मुश्किल लगता है। कल्पना करके ऐसा लगता है कि शायद वो बात नहीं होगी।
ऐसा इसलिए भी लगता है क्योंकि बीच में Robert Pattinson की The Batman भी आई थी। बैटमैन जैसी दमदार फ्रेंचाइजी और इतने आइकॉनिक किरदार में भी वे बहुत प्रभावित नहीं कर पाए थे। हालांकि, साजन-साजन एडिट्स ने कुछ हद तक इसकी भरपाई जरूर कर दी थी।
हालांकि, यह भी सच है कि जब Daniel Craig को पहली बार जेम्स बॉन्ड बनाया गया था, तब मुझे भी बहुत से दूसरे लोगों की तरह लगा था कि Pierce Brosnan ही इस किरदार के लिए एकदम सही थे। लेकिन धीरे-धीरे Daniel Craig ने जेम्स बॉन्ड की एक नई पहचान ही बना दी।
हो सकता है Robert Pattinson के साथ भी ऐसा ही हो।
क्या लगता है, आज भारत का प्रेस इनमें से कितने आदर्शों पर खरा उतरता है?
बाकी सब छोड़िए, आज के हालात में Press का मतलब खेमा/गुट कर दिया जाए, तो शायद ज्यादा सटीक होगा।
#NationalPressDay
छठ महापर्व पर अब यह भी एक अनिवार्य तस्वीर बन गई है।
पिछले कुछ सालों से तो जैसे एक रिवाज ही बन गया है। छठ शुरू होते ही यमुना कितनी साफ हो गई है, इसका सबूत देने के लिए नेताओं की डुबकी लगाने की रस्म पूरी होती है।
और फिर छठ खत्म होते-होते यमुना की जहरीली झाग के बीच अर्घ्य देते और पूजा करते श्रद्धालुओं की तस्वीरें सामने आ जाती हैं।
दरअसल, यमुना जब दिल्ली में प्रवेश करती है, तो उसका पानी अपेक्षाकृत साफ होता है। लेकिन दिल्ली से निकलते-निकलते उसकी हालत ऐसी हो जाती है कि नदी और नाले में फर्क करना मुश्किल हो जाता है।
यह बात सही है कि भारतीय समाज में महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले आज भी बराबरी का स्थान नहीं मिला है। लेकिन कम से कम हिंदू पौराणिक परंपराओं के बारे में यह कहना कि वहां देवी को पर्याप्त स्थान नहीं मिला है, उचित नहीं है।
हिंदू दर्शन में शक्ति को स्त्री स्वरूप में देखा गया है। शाक्त परंपरा में तो देवी स्वयं सर्वोच्च सत्ता हैं।
माता सरस्वती ज्ञान की, माता लक्ष्मी समृद्धि की और देवी दुर्गा शक्ति की अधिष्ठात्री हैं। ये मानव जीवन के तीन अत्यंत महत्वपूर्ण पक्ष हैं।
अर्धनारीश्वर की अवधारणा में स्त्री और पुरुष को एक ही दिव्य स्वरूप के दो अभिन्न हिस्सों के रूप में प्रस्तुत किया गया है। यह केवल साथ होने का नहीं, बल्कि परस्पर पूरक अस्तित्व का विचार है।
हिंदू परंपरा में देवताओं की तरह देवियों के भी विशाल मंदिर और स्वतंत्र उपासना परंपराएं हैं। लगभग सभी शक्तिपीठ इसके उदाहरण हैं।
सीताराम, राधाकृष्ण, लक्ष्मीनारायण और गौरीशंकर जैसे नाम भी हमारी धार्मिक परंपरा का अभिन्न हिस्सा हैं। कई परंपराओं में देवी का नाम पहले लिया जाता है।
इसका अर्थ यह नहीं कि हिंदू समाज या उसके धार्मिक इतिहास में महिलाओं के साथ भेदभाव नहीं हुआ। निश्चित रूप से हुआ है और आज भी होता है।
लेकिन समाज में महिलाओं की वास्तविक स्थिति और हिंदू दर्शन में स्त्री के स्थान को एक ही कसौटी पर रखकर देखना उचित नहीं है।
सवाल यह होना चाहिए कि जिस परंपरा में शक्ति, ज्ञान और समृद्धि की कल्पना स्त्री स्वरूप में की गई है, उस समाज ने अपने व्यवहार में महिलाओं को वही सम्मान और अधिकार क्यों नहीं दिए?
इस विरोधाभास की आलोचना जरूर होनी चाहिए, लेकिन उसके लिए परंपरा के भीतर स्त्री के महत्वपूर्ण स्थान को नकारना जरूरी नहीं है।
#Booked | Author and mythologist Devdutt Pattanaik questions the gap between the portrayal of women in Hindu mythology and their position in Indian society. Arguing that women are not worshipped as widely as commonly believed, he points to the absence of female deities alongside male gods in temples and popular religious imagery, saying it reflects deeper social attitudes towards women.
#DevduttPattanaik #IndianMythology #WomenInIndia #Hinduism #ITTVReels @devduttmyth@sardesairajdeep
ठाकुर जी के दरबार में, गिरिराज जी की पावन परिक्रमा स्थली से देश-दुनिया में पूरी श्रद्धा, पवित्रता और भक्ति के साथ छठ महापर्व मना रहे सभी व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक मंगलकामनाएं।
जय गिरिराज महाराज! जय छठी मइया! 🙏
संध्या अर्घ्य का समय है।अस्ताचलगामी भगवान भास्कर के समक्ष छठ व्रती पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ अपना अर्घ्य अर्पित कर रहे हैं।
यह हमारी अद्भुत परंपरा है, जहां उगते सूर्य के साथ अस्त होते सूर्य की भी उतनी ही श्रद्धा से आराधना की जाती है।
छठी मइया सभी व्रतियों एवं श्रद्धालुओं पर अपनी कृपा बनाए रखें और सबकी मनोकामनाएं पूर्ण करें।
जय छठी मइया! 🙏🌅
बैटरी से चलने वाली गाड़ियों के बाद अब बैटरी से उड़ने वाले विमान!
चीन ने बैटरी से उड़ने वाले विमान की पहली सफल मानवयुक्त उड़ान पूरी कर ली है।
इस विमान को चीन की सरकारी विमान निर्माता कंपनी COMAC ने विकसित किया है।
Reuters ने चीनी सरकारी मीडिया के हवाले से बताया कि चीन के शानदोंग प्रांत के बिनझोउ शहर में इस विमान का परीक्षण किया गया। इसमें दो पायलट और एक फ्लाइट टेस्ट इंजीनियर सवार थे।
इस इलेक्ट्रिक विमान की कुछ खास बातें:
- यात्री क्षमता: 19 लोग
- अधिकतम रफ्तार: लगभग 300 किलोमीटर प्रति घंटा
- उड़ान की क्षमता: लगभग 400 किलोमीटर
- अधिकतम टेकऑफ वजन: 10 टन
- पहली मानवयुक्त परीक्षण उड़ान: करीब 17 मिनट
खास बात यह है कि यह विमान पारंपरिक जेट इंजन के बजाय इलेक्ट्रिक मोटर से चलने वाले विशेष पंखों (Ducted Fans) का इस्तेमाल करता है।
हालांकि, अभी यह परीक्षण के चरण में है और इसे व्यावसायिक उड़ानों की अनुमति मिलना बाकी है।
Elon Musk की SpaceX ने एक और बड़ा कारनामा कर दिखाया है।
उनकी कंपनी SpaceX ने पहली बार अंतरिक्ष से लौट रहे अपने विशाल Starship spacecraft को लॉन्च टावर में लगे मैकेनिकल आर्म्स की मदद से सफलतापूर्वक हवा में ही पकड़ लिया।
Starship ने करीब 22 घंटे अंतरिक्ष में बिताए और पृथ्वी के 14 चक्कर लगाने के बाद अमेरिका के टेक्सास स्थित लॉन्च साइट पर वापस लौटा।
हालांकि, मिशन पूरी तरह सफल नहीं रहा। Starship को अंतरिक्ष में पहुंचाने वाला Super Heavy बूस्टर वापसी के दौरान तकनीकी समस्या के कारण विस्फोट का शिकार हो गया।
फिर भी यह एक बड़ी तकनीकी उपलब्धि है। इससे भविष्य में अंतरिक्ष यानों का बार-बार इस्तेमाल करने, लॉन्च की लागत घटाने और चंद्रमा व मंगल ग्रह के मिशनों को आगे बढ़ाने का रास्ता आसान हो सकता है।
पाकिस्तान के केंद्रीय मंत्री भारत दौरे पर आने वाले हैं। पाकिस्तान की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा की गई है।
पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण समन्वय मंत्री डॉ. मुसादिक मसूद मलिक 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के Civilizational Dialogue में पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।
कुछ इस तरह अमेरिका के न्यू ऑरलियन्स में मिसिसिपी नदी के किनारे खड़े एक क्रूज जहाज से तेल टैंकर टकरा गया। क्रूज पर करीब 129 यात्री सवार थे।
टक्कर के बाद क्रूज पलट गया। राहत की बात है कि सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं।
दुनिया पिछले कुछ दिनों से एक के बाद एक बड़ी तकनीकी घटनाओं और हलचलों की गवाह बन रही है।
ऐसा लग रहा है, जैसे जिस विशाल तकनीकी मशीनरी पर दुनिया तेजी से निर्भर होती जा रही है, उस पर लगातार दबाव बढ़ रहा है।
दुनिया की सबसे बड़ी AI चिप निर्माता कंपनी Nvidia अपने CEO Jensen Huang से जुड़े प्रकरण को लेकर गलत वजहों से खबरों में है।
उधर Microsoft की कई प्रमुख सेवाएं तकनीकी खराबी के कारण घंटों ठप रहीं।
और अब अमेरिका में एक तकनीकी समस्या की वजह से पूरे देश में विमानों की उड़ानें रोकनी पड़ीं।
अमेरिका की Federal Aviation Administration (FAA) ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल की संचार व्यवस्था में खराबी आने के बाद देशभर में विमानों के प्रस्थान पर अस्थायी रोक लगा दी थी। 9/11 के बाद यह केवल दूसरी बार था, जब इस स्तर पर पूरे अमेरिका में उड़ानें रोकी गईं।
इसका असर हजारों उड़ानों और लाखों यात्रियों पर पड़ा। हालांकि, करीब चार घंटे बाद प्रतिबंध हटा लिया गया, लेकिन उड़ानों का सामान्य संचालन बहाल होने में काफी समय लगा।
इसी बीच पिछले कुछ दिनों में जापान और ब्रिटेन सहित कनाडा और कई यूरोपीय देशों से ऐसी आपातकालीन तैयारियों की खबरें भी सामने आई हैं, जिनमें लंबे समय तक बिजली, पानी, इंटरनेट और संचार सेवाएं बंद होने जैसी परिस्थितियों से निपटने की योजनाएं बनाई जा रही हैं।
हालांकि, ये घटनाएं और तैयारियां एक-दूसरे से अलग हैं और इनके बीच किसी सीधे संबंध का कोई प्रमाण नहीं है। लेकिन इन सबको एक साथ देखकर मन में शंका तो पैदा होती ही है।
खबर यह है कि पहली बार पटना नगर निगम ने Municipal Bonds के जरिए करीब 200 करोड़ जुटाए हैं।
पटना नगर निगम के 199.99 करोड़ के म्युनिसिपल बॉन्ड की नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में लिस्टिंग हो गई है। बिहार में किसी नगर निकाय द्वारा इस तरह पूंजी बाजार से पैसा जुटाने का यह पहला मौका है।
इस पैसे का इस्तेमाल पटना में शहरी सुविधाओं के विकास में किया जाएगा।
लेकिन Municipal Bonds क्या होते हैं? इनमें निवेशकों को क्या फायदा मिलता है और ये बैंक FD से कैसे अलग हैं?
सबसे पहले समझिए कि यह भी पैसा जुटाने का एक तरीका है। नगर निगम सड़क, बाजार, पानी और दूसरी शहरी परियोजनाओं के लिए बॉन्ड जारी करके निवेशकों से पैसा उधार लेते हैं। बदले में निवेशकों को निर्धारित दर से ब्याज मिलता है और तय अवधि के अनुसार उनका मूलधन वापस किया जाता है।
पटना नगर निगम ने जो बॉन्ड जारी किए हैं, उनकी अधिकतम अवधि 10 साल है और सालाना ब्याज दर 9.20% निर्धारित की गई है।
इन्हें कौन खरीद सकता है?
पटना नगर निगम ने शुरुआत में ये बॉन्ड Private Placement के जरिए मुख्य रूप से संस्थागत निवेशकों को जारी किए थे। शुरुआती इश्यू करीब 100 करोड़ का था, जिसे ग्रीन-शू विकल्प के जरिए बढ़ाकर 199.99 करोड़ कर दिया गया।
अब NSE पर लिस्टिंग के बाद आम निवेशक भी डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट के जरिए सेकेंडरी मार्केट से ये बॉन्ड खरीद सकते हैं, बशर्ते उनके ब्रोकर के पास बॉन्ड ट्रेडिंग की सुविधा हो और बाजार में खरीदने के लिए बॉन्ड उपलब्ध हों।
अब मान लीजिए कोई व्यक्ति 1 लाख के बॉन्ड खरीदता है। उसे कितना फायदा होगा?
अगर वह 1 लाख की फेस वैल्यू वाले बॉन्ड उसी कीमत पर खरीदता है, तो 9.20% की दर से उसे सालाना 9,200 रूपये यानी हर तीन महीने में 2,300 रुपये का ब्याज मिलेगा। यह गणना टैक्स से पहले की है।
हालांकि, ये बॉन्ड सात अलग-अलग सीरीज में हैं, जिनकी मैच्योरिटी 2030 से 2036 के बीच होगी। जिस सीरीज का मूलधन वापस मिल जाएगा, उस पर ब्याज मिलना बंद हो जाएगा।
अगर इस बॉन्ड की तुलना बैंक FD से करेंगे:
फिलहाल SBI, HDFC और ICICI जैसे बड़े बैंकों में सामान्य निवेशकों के लिए FD की ब्याज दरें अवधि के अनुसार लगभग 6% से 6.60% सालाना हैं।
1 लाख के निवेश पर एक साधारण तुलना देखिए:
- बैंक FD: 6.50% की दर से सालाना लगभग 6,500 रूपये का ब्याज।
लेकिन यहां एक महत्वपूर्ण फर्क है।
बैंक FD में 5 लाख तक की जमा राशि को जमा बीमा सुरक्षा मिलती है, जबकि Municipal Bonds में ऐसी सुरक्षा नहीं होती। नगर निगम की कर्ज चुकाने की क्षमता और बॉन्ड को समय से पहले बेचने पर बाजार भाव में उतार-चढ़ाव का जोखिम निवेशक को उठाना पड़ता है।
साथ ही सेकेंडरी मार्केट में बॉन्ड की खरीद कीमत उसकी फेस वैल्यू से अलग हो सकती है, इसलिए वास्तविक रिटर्न भी बदल सकता है।
यानी Municipal Bonds में FD से ज्यादा ब्याज मिल सकता है, लेकिन जोखिम भी अधिक हो सकता है।
दुनियाभर में Microsoft की सेवाएं ठप, कॉरपोरेट कर्मचारी ऐसे मजे ले रहे हैं, जैसे बचपन में पढ़ाई के समय बिजली गुल हो जाने पर बच्चे खुश होते थे।
Microsoft की कई प्रमुख सर्विस पिछले कई घंटों से तकनीकी खराबी का सामना कर रही हैं।
Microsoft 365 के तहत आने वाली Outlook, Teams और AI असिस्टेंट Copilot जैसी सर्विस ठीक से काम नहीं कर रही हैं। इसकी वजह से यूजर्स को ईमेल भेजने, प्राप्त करने और अपने ऑफिस अकाउंट में लॉगिन करने में परेशानी हो रही है। इसका असर बड़ी कंपनियों और कुछ सरकारी संस्थानों के कामकाज पर भी पड़ा है।
Microsoft पिछले कुछ समय से कर्मचारियों की छंटनी भी कर रही है और अब अचानक इतनी बड़ी तकनीकी दिक्कत सामने आ गई है जो पिछले कई घंटे से ठीक ही नहीं हो रही है।