मध्य प्रदेश के सागर जिले के बण्डा थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से कई लोगो की मौत के मामले में सागर पुलिस द्वारा मीडिया को भ्रांमक तथ्य पेश किये जा रहे हैं कि इसका सम्बन्ध ललितपुर से है, इसके सम्बन्ध में स्पष्ट करना है कि ललितपुर पुलिस व आबकारी विभाग ललितपुर की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 04.05.2026 को एक गैंग जिसका सरगना रवि लखेरा नि0 ग्राम महेवा थाना ओरछारोड़ छतरपुर म0प्र0 व चन्द्रेश लोधी नि0 ग्राम अण्डेला थाना मालथौन जनपद सागर म0प्र0 के साथ 05 अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है । इन सभी अभियुक्तों के विरूद्ध गैंगस्टर की कार्यवाही भी प्रचलित है ।अभि0 रवि लखेरा के म0प्र0 में शराब के ठेके के लाइसेन्स हैं साथ ही म0प्र0 के कई थाना क्षेत्रों में शराब से सम्बन्धित आपराधिक मामले दर्ज हैं । थाना बण्डा पर दिनांक 06.09.2026 को दर्ज मु0अ0सं0 658/2026 में नामित 20 अभियुक्तों मे से सभी म0प्र0 के निवासी है केवल एक आकाश राय जिसे मड़ावरा निवासी दिखाया गया है वह भी पिछले 10 वर्ष से बण्डा थाना क्षेत्र में निवास कर रहा है । ललितपुर में कहीं भी स्प्रिट/कैमिकल आदि से किसी भी प्रकार की अवैध शराब का निर्माण नही किया जा रहा है । सागर पुलिस की जांच में अभी तक यदि कोई भी तथ्य ललितपुर से जुड़े आये हुए हैं तो उन्हे निश्चित रूप से ललितपुर पुलिस के साथ शेयर करना चाहिये । ललितपुर पुलिस व आबकारी टीम द्वारा संयुक्त रूप से अवैध शराब के निर्माण व ब्रिक्री पर कार्यवाही जारी है, उक्त के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक, ललितपुर श्री कालू सिंह द्वारा दी गयी बाईट ।
#SPLalitpur के निर्देशन में जनपद के थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में शान्ति एवं कानून-व्यवस्था बनाये रखने हेतु भीड़-भाड़ वाले स्थानों व प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर #FootPatrolling कर आम-जन मानस को कराया सुरक्षा का एहसास। #LalitpurPolice
@WeUttarPradesh प्रकरण में कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा विपक्षी के विरूद्ध आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही अमल में लायी गयी है । मौके पर शांति/कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है ।
@SamacharNewsIND सूचना पर थाना जाखलौन पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थानीय गोताखोरो की मदद से डूबे हुए व्यक्ति की तलाश की जा रही है, अग्रिम आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है, मौके पर शांति/कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है ।
@Daily24bharat प्रकरण में कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा विपक्षी के विरूद्ध आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही अमल में लायी गयी है । मौके पर शांति/कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है ।
#SPLTP श्री संजीव कुमार बाजपेई द्वारा जनसुनवाई के दौरान गूगल मीट के माध्यम से जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों/थाना/चौकी प्रभारियों को जोड़कर, आगन्तुकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया। समस्याओं के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। #LalitpurPolice