#स्वच्छता_समाचारSBM(G)/LSBA के अंतर्गत नियमित रूप से संचालित स्वच्छता गतिविधियां समाज में स्वच्छता के स्तर को बनाए रखने का एक प्रयास है। इसी स्वच्छता गतिविधियों से जुड़ी हुई कुछ खास खबरों को आपके सामने प्रस्तुत कर रही हैं-AI एंकर प्रेरणा...
@IPRDBihar@BiharRDD@swachhbharat
#SWMRule-2026
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के तहत ग्राम निकायों की भूमिका तथा कार्यप्रणाली में आए बदलाव पर अधिक जानकारी दे रहे हैं-बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के वैज्ञानिक डॉ. नलिनी मोहन सिंह।
@IPRDBihar@BiharRDD@swachhbharat@ddnewsBihar
#गया के #गुरारू प्रखंड की #गुड़रू पंचायत में BDO के निर्देश पर मध्य विद्यालय के पास जमा लीगेसी वेस्ट हटाकर परिसर को स्वच्छ व कचरा मुक्त बनाया गया।
इससे विद्यार्थियों व ग्रामीणों के लिए बेहतर वातावरण सुनिश्चित हुआ।
@IPRDBihar@BiharRDD@swachhbharat@ddnewsBihar
सीतामढ़ी की "कचरे से कंचन" पहल के तहत सिंगल यूज़ प्लास्टिक अपशिष्ट को मजबूत और टिकाऊ बेंच-डेस्क में बदलकर उपयोगी संसाधन का नया स्वरूप दिया जा रहा है।
आइए, मिस सैनिटेशन के साथ जानें इस प्रेरणादायी पहल के बारे में।
@IPRDBihar@BiharRDD@swachhbharat@ddnewsBihar
हरिया के घर में शौचालय है, लेकिन वह खराब होने के कारण उसका उपयोग नहीं हो रहा। आखिर मास्टर साहब की कौन-सी बात ने हरिया का फैसला बदल दिया?
जानिए इस शुक्रवार, कहानी के अगले भाग में..
@IPRDBihar@BiharRDD@swachhbharat@ddnewsBihar
सुप्रभात
स्वच्छता कर्मी अपनी मेहनत से हमारे गाँव को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। आइए, उनका सम्मान करें और कचरे को इधर-उधर न फैलाकर निर्धारित कूड़ेदान में डालें, ताकि हमारा गाँव स्वच्छ और स्वस्थ बना रहे।
@IPRDBihar@BiharRDD@swachhbharat@ddnewsBihar
#स्वच्छता_समाचारSBM(G)/LSBA के अंतर्गत नियमित रूप से संचालित स्वच्छता गतिविधियां समाज में स्वच्छता के स्तर को बनाए रखने का एक प्रयास है। इसी स्वच्छता गतिविधियों से जुड़ी हुई कुछ खास खबरों को आपके सामने प्रस्तुत कर रही हैं-AI एंकर प्रेरणा...
@IPRDBihar@BiharRDD@swachhbharat
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) / लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत निर्मित सामुदायिक स्वच्छता परिसरों की स्वच्छता और देखभाल हम सभी की जिम्मेदारी है।
इसी क्रम में जमुई के बरहट स्थित बिसनपुर-पारो में सामुदायिक स्वच्छता परिसर के आसपास साफ-सफाई की गई।
@IPRDBihar@BiharRDD@swachhbharat
सारण जिले के सुआपूर प्रखंड की छपिया ग्राम पंचायत को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में स्वच्छता कर्मी नंद किशोर प्रसाद अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
आप भी सुनिए उन्होंने काम और दिनचर्या के विषय में क्या बताया है।
@IPRDBihar@BiharRDD@swachhbharat@ddnewsBihar
Throwback Sunday!
देखें, इस सप्ताह स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), बिहार के तहत स्वच्छता से जुड़े जन-जागरूकता प्रयासों और महत्वपूर्ण गतिविधियों की खास झलकियां।
@IPRDBihar@BiharRDD@swachhbharat@ddnewsBihar
'मन की बात' में सीतामढ़ी की सिंगल यूज प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन पहल की सराहना के बाद उप विकास आयुक्त सुश्री श्वेता भारती ने इस पहल की शुरुआत, उपलब्धियों और आगे की दिशा पर जानकारी साझा की।
@IPRDBihar@BiharRDD@swachhbharat@ddnewsBihar
#मन_की_बात में पीएम श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सीतामढ़ी की सिंगल यूज प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन पहल का उल्लेख किए जाने पर जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय ने सभी सहयोगियों को बधाई दी और इस अभियान को आगे बढ़ाने की अपील की।
@IPRDBihar@BiharRDD@swachhbharat@ddnewsBihar
#SBMG/#LSBA राज्य कार्यालय में राज्य समन्वयक श्री राजेश कुमार की अध्यक्षता में 'टॉयलेट क्लिनिक' पहल पर राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला आयोजित हुई, जिसमें #UNICEF, #WASH, #WADS तथा विभिन्न जिलों से आए #Jeevika एवं LSBA प्रतिभागियों ने भाग लिया।
@IPRDBihar@BiharRDD@ddnewsBihar