Official account of Department of Drinking Water & Sanitation, Ministry of Jal Shakti, Government of India II Swachh Bharat Mission-G & Jal Jeevan Mission.
राष्ट्रपिता पूज्य महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
सत्य को शक्ति, अहिंसा को साहस, स्वच्छता को संस्कार और जनसेवा को राष्ट्रधर्म बनाने वाले बापू का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का अमर स्रोत है।
महात्मा गांधी जी ने हमें यह मार्ग दिखाया कि सशक्त राष्ट्र का निर्माण केवल नीतियों से नहीं, बल्कि जनभागीदारी, कर्तव्यनिष्ठा, सामाजिक समरसता और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान से होता है।
आज गांधी जयंती के पावन अवसर पर उनके आदर्शों को केवल स्मरण न करें, बल्कि उन्हें अपने आचरण और सार्वजनिक जीवन का संकल्प बनाएं—राष्ट्र प्रथम, जनसेवा सर्वोपरि और समाज के प्रत्येक वर्ग का सम्मान हमारी प्रतिबद्धता रहे।
पूज्य बापू के चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि। 🙏
पूज्य बापू महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
गांधी जी के ‘ग्राम स्वराज’ के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए, यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में आज देशभर में आयोजित विशेष ग्राम सभाएँ जनभागीदारी, स्थानीय प्राथमिकताओं और सशक्त पंचायतों को नई ऊर्जा दे रही हैं।
खाद्य सुरक्षा, डिजिटल भूमि अभिलेख एवं बेहतर भूमि प्रबंधन, सशक्त सहकारिता, ग्रामीण रोजगार एवं आजीविका, जल संरक्षण, Jal Sanchay Jan Bhagidari–Catch the Rain, Jal Jeevan Mission, Swachh Bharat Mission (Grameen) तथा SVAMITVA जैसे प्रयास गांवों को अधिक सक्षम, आत्मनिर्भर और भविष्य के लिए तैयार बना रहे हैं।
जनभागीदारी से ग्राम स्वराज,
सशक्त पंचायतों से विकसित भारत।
अगर हम मा भारती की संतान हैं, तो ये हमारा दायित्व बनता है कि ना मैं गंदगी करूंगा, ना गंदगी मैं करने दूंगा। ये हमारा दायित्व होना चाहिए। : माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी
🇮🇳 स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) — 12 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा 🧹✨
12 वर्षों में बदला गाँवों का चेहरा, बदली स्वच्छता की तस्वीर!
स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाने से लेकर ODF से ODF Plus की ओर बढ़ते भारत तक, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) ने ग्रामीण स्वच्छता के क्षेत्र में एक नई दिशा स्थापित की है।
🚽 12.22 करोड़+ घरेलू शौचालयों का निर्माण
🌿 5.69 लाख+ गाँव ODF Plus
🏡 5.25 लाख+ गाँव ODF Plus (Model)
♻️ 5.39 लाख+ गाँवों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था
💧 5.65 लाख+ गाँवों में तरल अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था
यह केवल आँकड़ों की उपलब्धि नहीं है—
यह स्वच्छता, सम्मान, स्वास्थ्य और बेहतर जीवन की दिशा में करोड़ों ग्रामीण परिवारों की साझा यात्रा है।
स्वच्छ गाँव → स्वस्थ परिवार → सशक्त समाज → विकसित भारत 🇮🇳
जनभागीदारी, ग्राम पंचायतों और स्वच्छाग्रहियों के निरंतर प्रयासों से
स्वच्छता का संकल्प, गाँव-गाँव बन रहा है जन-आंदोलन।
Villages that scientifically manage waste, lead the future! 🌿
Since 2020, SBM(G) made cleanliness a daily habit in rural India.
With More than 91.8% villages having SWM arrangements and more than 96.4% villages having GWM arrangements, #SBMG is leading the way for #SwachhBharat
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती एवं स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर आज नवसारी जिले के चिखली स्थित माजीगाम ग्राम पंचायत में ‘स्वच्छता ही सेवा’ के अंतर्गत आयोजित विशेष ग्राम सभा में सहभागी होकर ग्रामवासियों से आत्मीय संवाद किया और सफाई कर्मियों का अभिनंदन किया।
पूज्य महात्मा गांधी जी ने स्वतंत्रता और स्वच्छता—दोनों की बात की थी। हमें स्वतंत्रता तो मिली, लेकिन स्वतंत्रता के बाद स्वच्छता को जन-जन का संकल्प बनाने का सबसे बड़ा प्रयास माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने किया है। उनके कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में स्वच्छ भारत अभियान ने आज एक व्यापक जन-आंदोलन का स्वरूप ले लिया है।
आज देशभर में आयोजित विशेष ग्राम सभाएं इसी जनभागीदारी को और मजबूत करते हुए हमारी पंचायतों को अपने गांव के विकास की योजना बनाने, स्थानीय आवश्यकताओं पर संवाद करने तथा स्वच्छ एवं विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का सशक्त मंच प्रदान कर रही हैं। इसमें पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया ‘स्वच्छ सेवा आकलन’ भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
स्वच्छता को हमें केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि अपने दैनिक जीवन, व्यवहार और सामूहिक जिम्मेदारी का हिस्सा बनाना है। हमें संकल्प लेना है कि न हम गंदगी फैलाएंगे और न ही दूसरों को फैलाने देंगे।
इस अवसर पर गुजरात सरकार के माननीय मंत्री श्री नरेश पटेल, श्रीमती ऐश्वर्या सिंह, मिशन निदेशक, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, नवसारी जिला कलेक्टर, जिला विकास अधिकारी, भाजपा जिला अध्यक्ष - नवसारी जिला श्री भुरभाई देसाई तथा राज्य एवं जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण में सहभागी होकर मातृशक्ति को नमन किया। माँ के नाम समर्पित यह पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली, छाँव और जीवन का उपहार बने, यही कामना है।
इस अवसर पर गुजरात सरकार के माननीय मंत्री श्री नरेश पटेल, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की मिशन निदेशक श्रीमती ऐश्वर्या सिंह, जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, नवसारी जिला कलेक्टर, जिला विकास अधिकारी, भाजपा नवसारी जिला अध्यक्ष श्री भुराभाई शाह तथा राज्य एवं जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
#EkPedMaaKeNaam
आज नवसारी जिले के चिखली स्थित माजीगाम ग्राम पंचायत में ‘स्वच्छता ही सेवा’ के अंतर्गत आयोजित विशेष ग्राम सभा में सहभागी होकर ग्रामवासियों से आत्मीय संवाद किया और सफाई कर्मियों का अभिनंदन किया, एक झलक ।
स्वच्छ पानी और बेहतर स्वच्छता स्वस्थ ग्रामीण जीवन की नींव हैं। 16 करोड़ ग्रामीण परिवारों तक नल से जल पहुंच चुका है और 100 प्रतिशत गांव खुले में शौच से मुक्त हो चुके हैं। भारत अब टिकाऊ खुले में शौच मुक्त आदर्श गांवों की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
#SpecialGramSabha#DDWS
💧 #JJMReformUtsav | #JalArpanDiwas
हर घर जल — समृद्ध ग्राम की नई पहचान
#JalJeevanMission के अंतर्गत महासमुंद के ग्राम मोहगांव, GP बरबसपुर, बागबाहरा में #JalArpan कार्यक्रम के दौरान #HGJ ग्राम प्रमाण-पत्र ग्राम समुदाय को प्रदान किया गया।
जनभागीदारी से जल स्वावलंबन की ओर कदम!
02 अक्टूबर | जनभागीदारी से जनकल्याण और जन कल्याण से जल अर्पण ।
आज गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभाओं में सामूहिक ‘जल अर्पण दिवस’ मना रहे ग्रामवासियों, महिलाओं, पंचायत प्रतिनिधियों और पानी समितियों का अभिनंदन!
पूरे देश भर में आज जल अर्पण के माध्यम से जलापूर्ति योजनाएँ ग्राम पंचायतों एवं समुदायों को सौंपी जाती हैं, ताकि उनके संचालन, रखरखाव और दीर्घकालिक जल प्रबंधन में स्थानीय सहभागिता सुनिश्चित हो रहा है ।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आरंभ किए गए जल जीवन मिशन का लक्ष्य है—हर ग्रामीण परिवार तक सुरक्षित, पर्याप्त और नियमित नल जल पहुँचाना।
‘हर घर जल’ के इस लक्ष्य में सामुदायिक स्वामित्व और जनभागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका है।
आइए, बापू को नमन करते हुए जल संरक्षण और अपने गाँव की जल व्यवस्था की साझा जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लें।
हर घर जल—हर गाँव की साझा जिम्मेदारी!
@narendramodi
#JalJeevanMission #HarGharJal #JalArpanDiwas #JanBhagidari #GramSwaraj
जनभागीदारी से जन-स्वामित्व की ओर—जल जीवन मिशन की ऐतिहासिक उपलब्धि। 🇮🇳💧
आज गांधी जयंती के पावन अवसर पर जल जीवन मिशन ने सामुदायिक स्वामित्व की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। देशभर में एक ही दिन में 1,850 से अधिक ग्राम पंचायतों में जल अर्पण दिवस कार्यक्रम संपन्न हुए जिसके माध्यम से ग्रामीण पेयजल योजनाएँ ग्राम पंचायतों एवं समुदायों को सौंपी गई हैं। इस जन-अभियान में ग्रामवासियों की सहभागिता ग्राम स्वराज, जनभागीदारी और जल के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को सशक्त करती है।
जल संकल्प, जल बंधन, FTK से जल गुणवत्ता परीक्षण, जागरूकता गतिविधियों और सामुदायिक योगदानकर्ताओं के सम्मान ने इस अभियान को जन-उत्सव का स्वरूप दिया।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जल जीवन मिशन का संकल्प अब ‘हर घर जल’ से आगे—हर घर सुरक्षित जल, संरक्षित जल स्रोत और सतत जल सेवा सुनिश्चित करना है। और इसका सबसे बड़ा लाभ महिलाओं एवं भावी पीढ़ी को हो रहा है हमारी युवाओं, लड़कियों को हो रहा है ।
इस कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय भाषाओं के साथ साथ हिंदी एवं अंग्रेजी में हर घर जल प्रमाण-पत्र वितरित किए गए ।
जन-जन की भागीदारी हो एवं गाँव-गाँव की जिम्मेदारी, तभी सुनिश्चित होगी सुरक्षित और शुद्ध जल, हर आँगन, हर गाँव तक आने वाले…कई सालों के लिए ।
आइये, हर घर जल कार्यक्रम में अपना योगदान दें एवं पेयजल व्यवस्था को दीर्घकालिक रूप से सफलतापूर्वक चलाते रहने हेतु ग्राम वासियों को सहयोग प्रदान करें ।
@narendramodi
#JalArpanDiwas #JalJeevanMission #HarGharJal #GandhiJayanti
💧 #JJMReformUtsav | #JalArpan 🇮🇳
#HarGharJal से ग्राम स्वराज...
छत्तीसगढ़ के गाँवों में #JalJeevanMission के तहत पेयजल योजनाओं का हस्तांतरण—ग्राम स्वामित्व, जनभागीदारी और सतत् जल सेवा की नई शुरुआत।
स्रोत से नल तक — जल सेवा से जनभागीदारी तक।
देखिए #JalArpan की झलकियाँ
💧#JJMReformUtsav | #JalArpanDiwas
02–17 अक्टूबर 2026 | हरघरजल—ग्राम स्वामित्व की ओर
विशेष ग्राम सभा द्वारा जल अर्पण, IMIS/WQMIS अपडेट, जल गुणवत्ता जाँच, JJM 2.0 प्रचार एवं Asset Geo-tagging के साथ जनभागीदारी और सतत् जल सेवा को बढ़ावा।
स्रोत से नल तक — सेवा से स्वामित्व तक।
Today, #JalArpanDiwas was observed at Ranbirpura, Drass, under JJM. An MoU was signed between PHED and VWSC members, reaffirming community ownership, responsibility and sustainable management of the water supply system. #JJMReformUtsav@jaljeevan_@kksoan@ashokkmeena
Today, Under @jaljeevan_ , #jalarpandiwas was celebrated at Village Panikhar & Prantee,Kargil with active participation of the community. An MoU was signed between PHED and VWSC members to strengthen community ownership &ensure sustainable management of the WSS.
#JJMReformUtsav
Today, #JalArpanDiwas was observed at Village Kukstay, Kargil under JJM. An MoU was signed between PHED and VWSC members, reaffirming community ownership, responsibility and sustainable management of the water supply system. #JJMReformUtsav@jaljeevan_@kksoan@ashokkmeena
Today, #JalArpanDiwas was observed at Village Kukstay, Kargil under JJM. An MoU was signed between PHED and VWSC members, reaffirming community ownership, responsibility and sustainable management of the water supply system. #JJMReformUtsav@jaljeevan_@kksoan@ashokkmeena