Minister Urban Development & IT, GoB | MTV Youth Icon | MBA | Chevening Scholar | Alumni @UniOfHull & @Kennedy_School |UK India Achievers Awardee | 5th Term MLA
📍De Vere Grand Connaught Rooms, London (दे वेरे ग्रैंड कनॉट रूम्स, लंदन)
🗓️ 13th February 2025
लंदन (इंग्लैंड) में "इंडिया-यूके अचीवर्स ऑनर्स 2025" के अंतर्गत गवर्नमेंट एंड पॉलिटिक्स श्रेणी में सम्मानित होने के गौरवपूर्ण क्षण!!
#IndiaUKRelations#IndiaUKAchieversAward2025
#IndiaUKAchievers
#Achievers2025
'परीक्षा संशोधन बिल' लोकसभा में पेश। अब धांधली करने वालों की खैर नहीं! ⚖️
✅ 10 साल तक की जेल और ₹10 करोड़ तक का जुर्माना
✅ चार्जशीट के 3 महीने के भीतर ट्रायल का लक्ष्य
✅ एग्जाम सेंटर्स और डिजिटल सिस्टम पर सख्त निगरानी
मेहनती छात्रों को अब मिलेगा उनका असली हक! 💪
नमन् बांकीपुर!
बांकीपुर के जन-जन का वर्षों से मिलता आ रहा स्नेह और विश्वास मेरे लिए सबसे बड़ी ताकत रहा है। आप सभी के आशीर्वाद से ही बांकीपुर में विकास की यह यात्रा निरंतर आगे बढ़ती रही है।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि बांकीपुर की जनता ने जिस विश्वास और स्नेह के साथ दशकों से भाजपा को जनसेवा का अवसर दिया है, उसी विश्वास और आशीर्वाद के साथ एनडीए प्रत्याशी, बांकीपुर के बेटे श्री नीरज कुमार सिन्हा जी को भारी मतों से विजयी बनाकर विकास और जनसेवा की इस यात्रा को नई गति देगी।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्री @sanjay_saraogi जी, एनडीए प्रत्याशी श्री @neerajsinhabjp जी सहित मंत्रीगण एवं एनडीए के वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे।
@BJP4Bihar
#BJP4Bankipur
आज चाहे मीठापुर हो, चाहे चाँदपुर बेला हो, चाहे सिपारा, दशरथा और मंदिरी का इलाका हो, चाहे विग्रहपुर से लेकर चिरैयाटांड़ तक का क्षेत्र हो या बोरिंग रोड से लेकर किदवईपुरी तक का इलाका, हर जगह लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।
बांकीपुर का संकल्प, फिर एक बार कमल
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव हेतु NDA समर्थित भाजपा प्रत्याशी श्री नीरज कुमार सिन्हा जी के समर्थन में भट्टाचार्य मोड़ से मोना सिनेमा तक माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में आयोजित भव्य एवं ऐतिहासिक रोड शो में शामिल होकर बांकीपुर की सम्मानित जनता का अभिवादन किया।
रोड शो के दौरान सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि जनता का विश्वास भारतीय जनता पार्टी एवं NDA की विकास, सुशासन और जनसेवा की राजनीति के साथ पूरी मजबूती से जुड़ा हुआ है।
आइए, हम सभी 30 जुलाई को कमल के फूल के निशान पर अपना अमूल्य मत देकर NDA समर्थित प्रत्याशी श्री नीरज कुमार सिन्हा जी को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाएं।
#NDA4Bihar
आज बांकीपुर, बिहार में आयोजित रोड शो में भारतीय जनता पार्टी और एनडीए के प्रति जन-जन का अटूट विश्वास एवं अपार स्नेह स्पष्ट रूप से देखने को मिला।
यह अभूतपूर्व जनसमर्थन एनडीए की ऐतिहासिक विजय का उद्घोष कर रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री @samrat4bjp जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री @sanjay_saraogi जी तथा एनडीए के अन्य वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे।
@BJP4Bihar
#BJP4Bankipur
आज ऐतिहासिक कारगिल चौक, पटना में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के निमित्त आयोजित विशाल जनसभा को माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी के साथ संबोधित किया।
जनसभा में उपस्थित जनसमूह का उत्साह, विश्वास और अपार समर्थन इस बात का स्पष्ट संकेत है कि बांकीपुर में पुनः कमल खिलाने का संकल्प और भी मजबूत हो चुका है। आगामी उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी श्री नीरज कुमार सिन्हा की प्रचंड विजय सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद डॉ. रविशंकर प्रसाद जी, हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन जी, माननीय मंत्री श्री दिलीप जायसवाल जी, माननीय मंत्री श्री रामकृपाल यादव जी, श्री अरुण शंकर प्रसाद जी तथा एनडीए के सभी घटक दलों के प्रदेश अध्यक्ष, विधायकगण एवं वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
#Nda4Bihar
पटना (बांकीपुर) की सड़कें आज जनसैलाब की गवाह बनीं।
बांकीपुर की धरती पर उमड़ा अभूतपूर्व जनसमर्थन इस बात का स्पष्ट संदेश दे गया कि जनता का विश्वास विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति के साथ अडिग है।
भाजपा के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी के साथ आज इस ऐतिहासिक रोड शो में जन-जन के उत्साह, विश्वास और अपार स्नेह का अद्वितीय दृश्य रहा। भगवामय पटना, खिलता कमल और हजारों-हजार लोगों का उत्साह स्पष्ट संकेत दे रहा है कि 30 जुलाई को बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी श्री नीरज कुमार सिन्हा जी को भारी मतों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
भाजपा परिवार का निरंतर बढ़ रहा कारवां..
आज प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री @sanjay_saraogi जी की उपस्थिति में सीतामढ़ी से पूर्व सांसद डॉ. अर्जुन राय जी, सीतामढ़ी के पूर्व लोक अभियोजक एवं पूर्व जिला सहकारिता अध्यक्ष श्री विमल शुक्ला जी, श्री साकेत सुमन जी, श्रीमती मोनी गुप्ता जी, श्री मनोज कुमार गुप्ता जी, श्री आशीष गिरी जी, श्री विकास एन. भारती जी, श्री सिकंदर कुशवाहा जी, श्री अशोक कुमार गुप्ता जी, श्रीमती लता वर्मा जी सहित अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की जनसेवा और राष्ट्र प्रथम की विचारधारा से प्रेरित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी जनप्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
इस अवसर पर माननीय मंत्री श्री @mishranitish जी, माननीय विधायक रत्नेश कुशवाहा जी सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
#BJP4Bihar #NDA4Bihar
📍प्रदेश भाजपा कार्यालय, पटना
🗓️ 27 जुलाई 2026
आज प्रदेश भाजपा कार्यालय के अटल सभागार में बिहार भाजपा के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री संजय सरावगी जी की गरिमामयी उपस्थिति में सीतामढ़ी के माननीय पूर्व सांसद श्री अर्जुन राय जी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों के अनेक साथियों ने भी राष्ट्र प्रथम के भाव से प्रेरित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
@BJP4Bihar
📍पटना
🗓️ 27 जुलाई 2026
भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री नितिन नवीन जी से पटना स्थित उनके आवास पर आत्मीय भेंट।।
#BJP#BJP4Bihar#BJP4India
मेरी लड़ाई किसी से नहीं है, मेरी चुनौती बांकीपुर में पिछली जीत का मार्जिन बढ़ाने की है। कई लोग सिर्फ चुनाव के समय आते हैं और लोगों को सिर्फ सपने दिखाते हैं। चुनाव के बाद तो दिखाई तक नहीं देते।
ये लोग जंगलराज फैलाने वाले और धनतंत्र की राजनीति करने वाले हैं। ऐसे बहुरूपियों को इस बांकीपुर चुनाव में जनता सबक सिखाएगी। और हमें आशीर्वाद देकर भारी मतों से विजयी बनाएगी।
- एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी श्री @neerajsinhabjp जी
#NDA4Bihar
#BJP4Bankipur
#BankipurKaBetaNeeraj
बांकीपुर है तैयार, उत्साह है अपार!
विकसित बांकीपुर के कर्णधार, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। आज बांकीपुर की सड़कों पर उमड़ेगा जनसैलाब, ऐतिहासिक रोड शो के साथ गूंजेगा एक ही पुकार- कमल खिलेगा फिर इस बार।
#NDA4Bihar
#BankipurKaBharosa
#BankipurKaBetaNeeraj
युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा!
देश के युवाओं का हित और उनका उज्ज्वल भविष्य मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आज लोकसभा में पेश हुआ लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 इसी संकल्प का प्रतिबिंब है।
परीक्षा माफियाओं के विरुद्ध त्वरित सुनवाई और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने की दिशा में केंद्र सरकार तेज़ी से आगे बढ़ रही है।
माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री @sanjay_saraogi जी के द्वारा विभिन्न दलों के वरिष्ठ नेतागण को भाजपा का सदस्यता ग्रहण कराते हुए...
https://t.co/5gmMIOrSgf
#NDA4Bihar#BJP4Bihar
The Department is strengthening the state's digital workforce through NIELIT Centres established in Patna, Buxar, and Muzaffarpur.
These centres are creating future-ready talent by providing modern infrastructure, emerging technology training, and industry-aligned skill development programs.
@NIELITIndia@PAT_NIELIT
#DigitalBihar #SkillDevelopment #NIELIT #FutureReadyTalent #DigitalSkills #TechEducation #ITForGrowth #EmpoweringYouth #BiharDevelopment #DigitalTransformation #EmergingTechnologies #WorkforceDevelopment #GovernmentOfBihar #DITBihar #BiharYouth
नालंदा के बिहारशरीफ में डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 20 मीट्रिक टन प्रतिदिन क्षमता वाले दही एवं लस्सी प्लांट, COMFED संचालित HPCL पेट्रोल पंप एवं सुधा कैफेटेरिया का शिलान्यास किया। साथ ही 300 खुदरा विक्रेताओं के बीच डीप फ्रीजर वितरित किए, 8 पशु उठाव परिवहन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा पशुपालकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
बिहार को दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए 1 करोड़ लीटर प्रतिदिन दुग्ध उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 'सुधा' को अंतरराष्ट्रीय ब्रांड बनाने, नालंदा को प्रमुख डेयरी प्रोसेसिंग हब के रूप में विकसित करने, बकरी पालन को प्रोत्साहन देने हेतु अलग से फेडरेशन बनाने तथा प्रत्येक प्रखंड में प्रधानमंत्री पशु जन औषधि केंद्र स्थापित करने की दिशा में सरकार तेज़ी से कार्य कर रही है।
📡#Live: माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के कर-कमलों द्वारा नालंदा जिला में 20 मीट्रिक टन प्रतिदिन क्षमता के दही एवं लस्सी प्लांट तथा कॉम्फेड द्वारा संचालित एच.पी.सी.एल पेट्रोल पम्प एवं सुधा कैफेटेरिया का शिलान्यास। https://t.co/8yCA674eI8
@samrat4bjp@BiharAFRD
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के कर-कमलों द्वारा नालंदा जिला में 20 मीट्रिक टन प्रतिदिन क्षमता के दही एवं लस्सी प्लांट तथा कॉम्फेड द्वारा संचालित एच.पी.सी.एल पेट्रोल पम्प एवं सुधा कैफेटेरिया का शिलान्यास।