आज गोपालगंज जिला के डुमरिया स्थित आवास पर विभिन्न क्षेत्रों से पधारे देवतुल्य नागरिकों से आत्मीय मुलाकात कर उनकी समस्याएँ सुनीं तथा त्वरित एवं प्रभावी निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जनसेवा ही मेरा संकल्प, आपकी सेवा ही मेरी प्राथमिकता।
नागेंद्रहाराय त्रिलोचनाय भस्मांग रागाय महेश्वराय ।
नित्याय शुद्धाय दिगंबराय तस्मै न काराय नमः शिवायः ॥
श्रावण मास प्रथम सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं।
भोलेनाथ की असीम कृपा से आप सभी के जीवन में सदैव सुख, शांति और समृद्धि का वास बना रहे।
#HarHarMahadev
आज बरौली विधानसभा अंतर्गत मांझागढ़ स्थित आर.एम. पब्लिक स्कूल में NEET, JEE एवं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मिलित होकर उन्हें सम्मानित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
महम्मदपुर स्थित त्रिगुणा मैरेज हॉल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित गुरुपूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर श्रद्धापूर्वक गुरु परंपरा का वंदन किया।
तस्मै श्रीगुरवे नमः। 🙏
आज गोपालगंज अतिथि शाला में महाराष्ट्र यूनिसेफ के प्रमुख श्री संजय कुमार सिंह जी से आत्मीय भेंट एवं शिक्षा क्षेत्र में बिहार सरकार की पहल, नवाचार और भावी योजनाओं पर सार्थक चर्चा हुई। उनके सुझाव एवं अनुभव गुणवत्तापूर्ण, समावेशी शिक्षा के हमारे संकल्प को और सशक्त करेंगे।
भाजपा जिला कार्यालय, गोपालगंज में गोपालगंज सदर विधायक श्री सुभाष सिंह जी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री संदीप गिरि उर्फ मंटू गिरि जी, पूर्व विधायक श्री आचार्य विश्वनाथ बैठा जी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष श्री विनोद सिंह जी के साथ सहयोग शिविर का शुभारंभ किया।
@BJP4Bihar
जिला अतिथि गृह, गोपालगंज में विभिन्न क्षेत्रों से पधारे देवतुल्य नागरिकों से आत्मीय मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
आज बैकुंठपुर विधानसभा के बुधसी स्थित पटेल भवन में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में सम्मिलित होकर क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद किया। उनके सुझाव, समस्याएँ एवं अपेक्षाओं को गंभीरता से सुना तथा जनहित के मुद्दों के समाधान के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
आज गोपालगंज जिला के डुमरिया स्थित आवास पर विभिन्न क्षेत्रों से पधारे देवतुल्य नागरिकों से आत्मीय मुलाकात कर उनकी समस्याएँ सुनीं तथा त्वरित एवं प्रभावी निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जनसेवा ही मेरा संकल्प, आपकी सेवा ही मेरी प्राथमिकता।
सिवान जिला के बसंतपुर के पूर्व विधायक एवं बैकुंठपुर विधानसभा के सबूली निवासी श्रद्धेय विधा भूषण सिंह जी के देहावसान के पश्चात उनकी अंतिम शवयात्रा में सम्मिलित होकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
ॐ शांति। ॐ शांति। ॐ शांति।
वंदे मातरम् केवल एक राष्ट्रीय गीत नहीं, बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणा और राष्ट्रभावना का अमर प्रतीक है।
देश की संसद से 'राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026' का पारित होना भारत की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय सम्मान को और अधिक सशक्त बनाने वाला एक ऐतिहासिक कदम है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 'वंदे मातरम्' को भी राष्ट्रगान के समान कानूनी संरक्षण प्रदान कर राष्ट्रीय अस्मिता के सम्मान का एक नया अध्याय लिखा है। यह निर्णय हमारे राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति सम्मान को और सुदृढ़ करेगा तथा आने वाली पीढ़ियों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और प्रबल बनाएगा।
श्रावण मास के प्रथम पावन दिवस पर बांका जिले के पावन कामधेनु मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। भगवान की कृपा से प्रदेश एवं देशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, शांति और खुशहाली की कामना की।
हर-हर महादेव! 🙏
श्रावण मास के प्रथम दिवस पर बांका जिले के बौसी स्थित श्री मधुसूदन मंदिर में भगवान श्री हरि विष्णु के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं देशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।
जय श्री हरि! 🙏
॥ हर हर महादेव ॥
देवाधिदेव महादेव की उपासना के पवित्र #श्रावण_मास एवं कांवड़ यात्रा के शुभारंभ की आप सभी शिवभक्तों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएँ।
भगवान शिव की कृपा से आपका जीवन सुख,शांति, उत्तम स्वास्थ्य एवं समृद्धि से परिपूर्ण हो।
#shrawan#kanwaryatra
ॐ नमः शिवाय।
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में भगवान भोलेनाथ का पूजन एवं दर्शन कर समस्त देशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और राष्ट्र की उन्नति की कामना की।
हर हर महादेव! 🙏🔱
#GuruPurnima#BabaBaidyanath#HarHarMahadev
खुशखबरी!
TRE-4 के अंतर्गत 32,388 शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति के लिए शिक्षा विभाग द्वारा अधियाचना (BPSC) को भेज दी गई है ।
पदों का विवरण:
• कक्षा 1–5 : 3,847
• कक्षा 6–8 : 8,563
• कक्षा 9–10 : 3,877
• कक्षा 11–12 : 16,101
कुल पद : 32,388
हमने अपना वादा पूरा किया ।
गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः।
गुरुः साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः॥
गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
गुरु केवल ज्ञान के दाता ही नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा, संस्कार और सत्य का मार्ग दिखाने वाले प्रकाशस्तंभ होते हैं।