जंतर-मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन जारी है, लेकिन इतने बड़े विरोध के बावजूद सरकार शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को लेकर खुलकर बात करने से बचती दिख रही है। प्रदर्शनकारियों का साफ कहना है कि यह आंदोलन पूरी तरह से छात्रों के भविष्य और व्यवस्था में सुधार को लेकर है, न कि किसी राजनीतिक एजेंडे का हिस्सा।
चर्चा - @neeraj_jhaa और @Nivedita_Shan
पूरी वीडियो Molitics के YouTube चैनल पर देखें।
#StudentProtest #DharmendraPradhan #PaperLeak #JantarMantar #cjp
जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन को समर्थन देने पहुंचे मशहूर हरियाणवी गायक और गीतकार अजय हुड्डा। मंच से उन्होंने अपनी कड़क शेरो-शायरी और जोशीले अंदाज़ में अपनी बात रखी, जिससे वहां मौजूद युवाओं और प्रदर्शनकारियों का उत्साह दोगुना हो गया।
#AjayHooda#JantarMantar #HaryanviSinger #PaperLeak #cjp
अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने भारत से आने वाले सामानों पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क (Section 301 Tariff) लगाने का ऐलान किया है। USTR ने दावा किया है कि यह कदम 'जबरन श्रम' (Forced Labour) से बने उत्पादों पर लगाम लगाने के लिए उठाया गया है। भारत के अलावा ब्रिटेन, कनाडा और बांग्लादेश जैसे देश भी इस लिस्ट में शामिल हैं।
#USTariff #IndiaUS #DonaldTrump #TradeWar #IndianEconomy #india
जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन और विदेशी फंडिंग के आरोपों के बीच विदेश मंत्रालय (MEA) का अहम बयान आया है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि CJP प्रदर्शन के पीछे किसी भी विदेशी फंडिंग या बाहरी हाथ के सबूत नहीं मिले हैं।
#MEA#CJPProtest#ForeignFunding #JantarMantar #PaperLeak
दिल्ली के 19 वर्षीय छात्र साहिल की कहानी अब पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि 20 जुलाई को शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा चलाई गई पेलेट गन से साहिल गंभीर रूप से घायल हुए और अब उनकी एक आंख की रोशनी जाने का खतरा है।
राहुल गांधी के अनुसार, साहिल दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र हैं और परिवार का सहारा बनने के लिए पार्ट-टाइम काम करते हैं। उनका कहना है कि 2025 के SSC दिल्ली कांस्टेबल पेपर लीक से प्रभावित होने के बाद साहिल जवाबदेही और न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन में शामिल हुए थे।
राहुल गांधी ने इस घटना को लेकर सरकार और प्रशासन से जवाबदेही तय करने तथा छात्र को न्याय दिलाने की मांग की।
#RahulGandhi #StudentProtest #DelhiPolice #CJP #JantarMantar
सोनम वांगचुक का अनशन भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन राजनीति गरमा गई है। अनशन की समाप्ति के बाद सरकार द्वारा जारी आधिकारिक बयान पर योगेंद्र यादव ने खुलकर मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने सरकार के रवैये और दावों पर 4 सीधे सवाल खड़े किए हैं।
#SonamWangchuk#YogendraYadav#cjp#viral
केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा तुरंत स्वीकार कर लिया है।
#RavneetSinghBittu#Resignation#viral#PMModi
बुकर पुरस्कार विजेता हॉलीवुड अभिनेता जॉन क्यूसैक ने NEET पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे भारतीय छात्रों के समर्थन में आवाज़ उठाई है। उन्होंने छात्रों की निष्पक्ष परीक्षा, पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े ऐसे मुद्दों पर उनकी आवाज़ सुनी जानी चाहिए। उनके समर्थन के बाद यह मुद्दा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा का विषय बन गया है और छात्रों के आंदोलन को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिली है।
#NEET #NEETPaperLeak #JohnCusack #StudentProtest #NTA
गुजरात की जानी-मानी अभिनेत्री और रंगकर्मी जिग्ना व्यास को पुलिस ने हिरासत में (Detain) ले लिया है। विरोध प्रदर्शन में शामिल होने और युवाओं व जनहित के मुद्दों पर आवाज उठाने के दौरान यह कार्रवाई की गई।
#JignaVyas#GujaratNews#ActorDetained#GujaratPolice#cjp
पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों से घिरे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) पर आखिरकार गाज गिर ही गई। शिक्षा मंत्रालय ने कड़ा रुख अपनाते हुए NTA के 47 अधिकारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। मंत्रालय का कहना है कि जांच जारी है और इस मामले में शामिल कई अन्य अधिकारियों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
#NTAScam #jantarmantar #PaperLeak #EducationMinistry #cjp
पेपर लीक के खिलाफ सड़क पर उतरे युवाओं का तेवर बेहद सख्त है। जंतर मंतर प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने स्पष्ट चेतावनी दे दी है कि जब तक जवाबदेही तय नहीं होती और शिक्षा मंत्री अपना पद नहीं छोड़ते, तब तक आंदोलन की आंच मद्धम नहीं पड़ने वाली।
Video By- @neeraj_jhaa
पूरी वीडियो Molitics के YouTube चैनल पर देखें।
#JantarMantar #PaperLeak #DharmendraPradhan #StudentProtest #cjp
उपराज्यपाल (L-G) कार्यालय की तरफ से जारी आदेश के तहत दिल्ली पुलिस कमिश्नर को अगले 3 महीनों के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA/रासुका) लागू करने का अधिकार दे दिया गया है। इसके तहत पुलिस किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को बिना जमानत के एहतियातन हिरासत में ले सकती है।
एक तरफ जंतर-मंतर पर छात्रों का उग्र प्रदर्शन जारी है, वहीं दूसरी तरफ इस आदेश के समय को लेकर सवाल भी खड़े हो रहे हैं। हालाँकि, पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह एक routine प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है।
Video - @hemannt_yadava
पूरी वीडियो Molitics के YouTube चैनल पर देखें।
#DelhiPolice #NSA #JantarMantar #StudentProtest #cjp
पेपर लीक के खिलाफ अपनी आवाज़ उठाने बिहार से दिल्ली के जंतर-मंतर पहुँचे एक युवा को पुलिस की लाठियों का सामना करना पड़ा। पैर में चोट और शरीर पर लाठियों के निशान के बावजूद छात्र का कहना है कि वह अपने भविष्य और हक़ की लड़ाई लड़ने आया है, पीछे हटने नहीं।
Video By- @neeraj_jhaa
पूरी वीडियो Molitics के YouTube चैनल पर देखें।
#JantarMantar #cjp #PaperLeak #DharmendraPradhan #DelhiPolice
छात्र सड़कों पर हैं, भविष्य अधर में लटका है और सरकार के पास वही पुराना जवाब है "विपक्ष राजनीति कर रहा है!" भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर का कहना है कि विपक्ष-शासित राज्यों में 100 से ज्यादा पेपर लीक हुए, इसलिए अब शोर क्यों?
मतलब, सिस्टम की नाकामी छुपाने का सबसे आसान तरीका यही है कि पुराने आंकड़ों का हवाला देकर अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ लिया जाए।
#PaperLeak #AnuragThakur #NEET #jantarmantar #cjp
पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई में घायल हुआ एक छात्र इलाज के तुरंत बाद फिर आंदोलन में शामिल हो गया। पैर में गंभीर चोट होने के बावजूद उसने हार नहीं मानी और साफ़ कहा कि वह अपने हक की लड़ाई से पीछे नहीं हटेगा।
Video By- @neeraj_jhaa
पूरी वीडियो Molitics के YouTube चैनल पर देखें।
#JantarMantar #StudentProtest #PaperLeak #cjp #DharmendraPradhan
पेपर लीक के खिलाफ और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी आंदोलन में युवाओं का आक्रोश साफ नज़र आ रहा है। प्रदर्शन में शामिल एक छात्र ने बेबाकी से सवाल उठाते हुए कहा कि जनता के टैक्स से देश चलता है, कोई किसी पर अहसान नहीं कर रहा।
Video By- @neeraj_jhaa
पूरी वीडियो Molitics के YouTube चैनल पर देखें।
#JantarMantar
#StudentProtest #PaperLeak #cjp #DharmendraPradhan
सुम्रीम कोर्ट ने अदालत की कार्यवाहियों के ऑडियो और वीडियो क्लिप्स को सोशल मीडिया पर बिना अनुमति शेयर करने को लेकर बड़ा निर्देश दिया है। कोर्ट ने साफ किया है कि अदालत की सुनवाई के किसी भी हिस्से को बिना आधिकारिक अनुमति के शेयर या रिकॉर्ड नहीं किया जा सकता।
#SupremeCourt #SupremeCourtOfIndia #LegalUpdate #india #cji
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट बैठक में अपने मंत्रियों को डिजिटल दौर के हिसाब से ढलने की सलाह दी है। पीएम मोदी ने कहा कि युवाओं (Gen Z) तक अपनी बात पहुंचाने के लिए मंत्रियों को इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहना चाहिए और रील्स भी बनानी चाहिए।
#PMModi#GenZ#InstagramReels#cjp #SocialMedia
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कोलकाता के सीलदह इलाके में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की विरोध रैली के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक सड़कों पर जुटे दिखाई दे रहे हैं।
वायरल वीडियो में प्रदर्शन मार्च के साथ भारी भीड़ आगे बढ़ती नजर आ रही है। छात्र आंदोलन और पेपर लीक के मुद्दे को लेकर आयोजित इस रैली को सोशल मीडिया पर व्यापक चर्चा मिल रही है।
#Kolkata #Sealdah #CJP #StudentProtest #ProtestMarch
उत्तराखंड के सात शहरों में आज छात्रों, युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
बताया जा रहा है कि प्रदर्शन NEET पेपर लीक, दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित किए गए। प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार और पेपर लीक मामलों पर सख्त कार्रवाई की मांग भी उठाई।
#Uttarakhand #StudentProtest #Congress #NEET #PaperLeak
@Sachingupta