प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की अमर वीरांगना, अदम्य साहस और अद्वितीय पराक्रम की प्रतीक रानी लक्ष्मीबाई जी के बलिदान दिवस पर शत्-शत् नमन।
मातृभूमि की स्वतंत्रता और सम्मान के लिए उनका सर्वोच्च बलिदान एवं अतुलनीय शौर्य भारतीय इतिहास में सदैव स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा।
धर्मनिष्ठ शासन, प्रजावत्सलता एवं लोककल्याण की दिव्य परंपरा की संवाहिका, 'लोकमाता' अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर उन्हें सादर कोटिशः वंदन।
उनका जीवन सांस्कृतिक पुनर्जागरण एवं राष्ट्रधर्म के प्रति अटूट समर्पण का अनुपमेय आदर्श है, जो युग-युगांतर तक समाज को प्रेरणा प्रदान करता रहेगा।
किसानों के मसीहा, पूर्व प्रधानमंत्री एवं 'भारत रत्न' चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
समस्त अन्नदाता किसानों एवं प्रदेशवासियों को 'किसान दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएं।
चौधरी साहब का जीवन किसान, गरीब एवं ग्रामीण समाज के उत्थान हेतु समर्पित रहा।
अपने तेजस्वी चिंतन और अखंड राष्ट्रभक्ति से जन-जन में स्वाधीनता एवं राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने वाले अमर क्रांतिकारी वीर सावरकर जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन।
उनका प्रेरणादायी जीवन हमें सदैव राष्ट्रहित, साहस और दृढ़ संकल्प के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा।
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज से आज लखनऊ में जनपद बरेली के नवाबगंज विधान सभा क्षेत्र के मा. विधायक डॉ. एम.पी. आर्य जी ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर श्री बृज किशोर जी, श्री खेमकरण जी, श्री जयदीप सिंह जी, श्री ब्रह्मदत्त अवस्थी जी एवं श्री राजू हिन्दुस्तानी जी भी उपस्थित रहे।
@MPAryaBJP
भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मा. केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी, आपको जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
भगवान श्री सिद्धिविनायक से आपके स्वस्थ, सुदीर्घ एवं आरोग्यमय जीवन की प्रार्थना है।
‘हिन्दवी स्वराज’ के महान संस्थापक, धर्म व राष्ट्र गौरव के प्रखर प्रहरी छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
आपका शौर्य, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति समर्पण सदैव हम सभी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
The Union Budget reflects the aspirations of 140 crore Indians. It strengthens the reform journey and charts a clear roadmap for Viksit Bharat.
#ViksitBharatBudget https://t.co/26hIdizan9
श्रद्धा, तप और मौन साधना के पावन पर्व मौनी अमावस्या पर समस्त श्रद्धालुजनों को हार्दिक मंगलकामनाएं।
माँ गंगा की पावन धारा और सूर्यदेव की कृपा से समाज में सद्भाव, शांति और कल्याण की भावना सुदृढ़ हो।
सूर्य आराधना, सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक एकता के महापर्व मकर संक्रांति (खिचड़ी) की आप सभी को आत्मीय शुभकामनाएं।
भगवान भास्कर की कृपा से यह पर्व हर घर में सुख-शांति, समृद्धि और आरोग्यता का प्रकाश फैलाए।
लोहड़ी पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभेच्छाएँ एवं मंगलकामनाएँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि यह पर्व ऊर्जा, विश्वास और उल्लास के साथ हर जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करे।
समाज में आरोग्यता, सद्भाव और आपसी एकता निरंतर बनी रहे।
भारतीय अध्यात्म और संस्कृति की दिव्य चेतना को विश्व-पटल पर प्रतिष्ठित करने वाले, भारतीय मेधा के तेजस्वी प्रतीक, युवाशक्ति के शाश्वत प्रेरणास्रोत एवं युगद्रष्टा संन्यासी स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। 1/2
सादगी, सदाचार और कर्तव्यनिष्ठा के आदर्श, ‘जय जवान–जय किसान’ से राष्ट्र को आत्मबल देने वाले, पूर्व प्रधानमंत्री एवं ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन।
महान धर्मयोद्धा, सिखों के दशम गुरु एवं खालसा पंथ के संस्थापक गुरु श्री गोबिन्द सिंह जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
अन्याय और अधर्म के विरुद्ध आपका जीवन सत्य, साहस और मानवता की रक्षा की अमर प्रेरणा है।