3-Time MP (Lok_Sabha) from #Farrukhabad, U.P. #INDIA संसद सदस्य (लोकसभा), फ़र्रुखाबाद, उ०प्र०,
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष- अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 हेतु निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है।
शंकराचार्य के नाम पर सियासत करने वालों की यह है हकीकत!
जो लोग आज खुद को संतों का सबसे बड़ा हिमायती दिखा रहे हैं, उनकी ही सरकार में 2015 में वाराणसी की पवित्र धरती पर संतों को दौड़ा-दौड़ा कर पिटवाया गया था। जनता इतिहास भी जानती है और इनका दोहरा मापदंड भी!
#Parivarwadke34saal
मेरे सम्मानित प्रदेशवासियों,
हमारी महान सनातन संस्कृति अतीत को स्मरण करने की परंपरा मात्र नहीं, अपितु अतीत से वर्तमान और वर्तमान से भविष्य को जोड़ने वाली जीवन-दृष्टि है। पितृ पक्ष इसी सनातन भाव की अभिव्यक्ति का अवसर है। इन दिनों श्राद्ध के माध्यम से हम अपने पूर्वजों का स्मरण करते हैं, तर्पण कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।
पूर्वजों से मिली स्वस्थ और सुरक्षित जीवन की विरासत को आगे बढ़ाना भी हमारा दायित्व है। हमारी सरकार प्रदेश के प्रत्येक परिवार के स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
आइए, स्वच्छता को अपनी दिनचर्या बनाएं, अपने आस-पास झाड़ियां न उगने दें, जलभराव न होने दें, बुखार जैसे लक्षणों को गंभीरता से लें और 'दस्तक' को हर घर में स्वास्थ्य-जागरूकता का अभियान बनाएं। स्वस्थ परिवार और स्वस्थ समाज से ही विकसित उत्तर प्रदेश का सपना साकार होगा।
एक तरफ अखिलेश यादव मंच से अधिकारियों के भ्रष्टाचार की जांच कराने की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, तो दूसरी तरफ उनके सगे चाचा शिवपाल यादव कार्यकर्ताओं को 'थोड़ी-बहुत और बुद्धि लगाकर चोरी करने' की खुली नसीहत देते हैं। भ्रष्टाचार पर यह दोहरा रवैया खुद सुनिए!
#Parivarwadke34saal
महिलाओं, दलितों, और अफसरों के बारे में ऐसी राय रखने वाले आदमी को उत्तर प्रदेश का गृह मंत्री बनाना चाहती है समाजवादी पार्टी, सोचिए जब यह सरकार में थे तो किस तरह के लोगों को बड़ी-बड़ी गद्दियाँ सौंप कर बैठे होंगे
#Parivarwadke34saal
दावे 'वर्ल्ड क्लास' एक्सप्रेसवे के, लेकिन हकीकत में सर्विस लेन ही धंस गई! जब मानकों के बिना बने "ड्रीम प्रोजेक्ट" में एक पूरी कार जमीन में धंस जाए, तो इसे विकास कहें या सिर्फ दिखावा?
भूला नहीं है यूपी, अखिलेश के ड्रीम प्रोजेक्ट की असलियत!
#Parivarwadke34saal
संत रविदास नगर और सिल्क क्लस्टर से आज ₹6,100 करोड़ का निर्यात हो रहा है। इसका सीधा लाभ हमारे कारीगरों, हस्तशिल्पियों और कालीन उद्योग से जुड़े लोगों को मिल रहा है।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
हर जाति के स्वाभिमान पर वार, सपाइयों का व्यवहार!
राजपूत, जाट, ब्राह्मण, राजभर और निषाद- आखिर ऐसा कौन सा समाज है जिसका अपमान सपाइयों के बयानों और व्यवहार से नहीं हुआ? सपाइयों का असली चेहरा जनता के सामने है।
#Parivarwadke34saal
"पत्रकारों को जो सताए वह सपाई कहलाए..."
मंच से मीडिया को 'बाहर निकालने' और 'दूसरा इलाज करने' की धमकी देना लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का सरासर अपमान है। पत्रकारों के साथ यह तीखी बहस, धक्का-मुक्की और अभद्र भाषा बेहद निंदनीय है।
#Parivarwadke34saal
जो भी व्यक्ति युवाओं की नौकरी में सेंध लगाएगा, जेल जाएगा, प्रॉपर्टी जब्त होगी।
जो बेटी और व्यापारी की सुरक्षा पर खतरा पैदा करेगा, उसके लिए जेल और जहन्नुम के रास्ते खुले रहेंगे...
अखिलेश जी, जनता अपने पैसे का हिसाब मांगती है।
CAG रिपोर्ट के मुताबिक 2014 से मार्च 2017 के बीच यूपी सरकार के विभागों ने ₹97,906.27 करोड़ की राशि से जुड़े उपयोगिता प्रमाणपत्र जमा नहीं किए।
₹97,000 करोड़ के सवालों पर चुप्पी नहीं, पूरा हिसाब चाहिए।
#Parivarwadke34saal
PR और प्रचार पर खर्च करने का 'सपाई मॉडल'
2012-13 में सपा सरकार ने बेरोजगार युवाओं को सहारा देने की योजना शुरू की, लेकिन RTI रिपोर्ट के अनुसार ₹8.5 करोड़ भत्ते देने में ₹12.5 करोड़ खर्च कर दिए।
34 साल का जश्न मनाईए, लेकिन इस घोटाले का जवाब कौन देगा?
#Parivarwadke34saal
अखिलेश जी, 2012 की लैपटॉप योजना याद है ना?
2015 सीएजी रिपोर्ट के मुताबिक 18.90 लाख पात्र छात्रों में 4.55 लाख छात्र लाभ से वंचित रह गए,
सपा के 34 साल का जश्न मनाने वालों…
उन युवाओं को जवाब कब मिलेगा, जिन्हें लैपटॉप देने का वादा किया गया था?
#Parivarwadke34saal
नहीं भूल सकता यूपी, गेस्ट हाउस कांड!
2 जून 1995 को मायावती जी पर सपाई कार्यकर्ताओं ने किया था खूनी हमला।
समर्थन वापस लेने पर एक महिला पर हमला- यही था तुम्हारा समाजवाद?
34 साल का जश्न उस शर्मनाक इतिहास को नहीं धो सकता!
#Parivarwadke34saal
अखिलेश जी, जनवरी 2014 में मुज़फ्फरनगर के दंगा पीड़ित शिविरों में ठिठुर रहे थे, आप सैफई में नाच-गाने का मज़ा ले रहे थे!
सपा के 34 साल तो याद हैं, लेकिन उन बेघर परिवारों की बेबसी भी याद है या तालियों के शोर में भूल गए?
#Parivarwadke34saal
महान क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा को उनकी जयंती पर सादर नमन। मां भारती की पराधीनता की बेड़ियों को तोड़ने के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया। मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए उन्होंने जिस पराक्रम और पुरुषार्थ का परिचय दिया, कृतज्ञ राष्ट्र उसे कभी भुला नहीं सकता।