Empowering dreams. Enabling enterprises. Building stronger communities.
Through its Individual Loan Scheme, NBCFDC is supporting aspiring entrepreneurs with financial assistance to transform ideas into successful ventures and create sustainable livelihoods.
महिलाओं को सशक्त बनाना, आत्मनिर्भर भारत की ओर एक मजबूत कदम।
NBCFDC की एकल ऋण योजना के सहयोग से श्रीमती मोनिशा ने आधुनिक डेयरी उत्पादन इकाई स्थापित कर न केवल अपने परिवार की आजीविका को सशक्त बनाया, बल्कि ग्रामीण समुदाय में रोजगार के नए अवसर भी सृजित किए।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026
SEED योजना के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह (SHGs) की महिला सदस्यों ने देशभर में NBCFDC द्वारा आयोजित योग सत्रों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सफलता की कहानी | नीथु एस.
NBCFDC की वित्तीय सहायता से नीथु एस. ने अपना फैंसी स्टोर शुरू कर आत्मनिर्भरता की मिसाल कायम की। आज वे अपने परिवार की आजीविका को मजबूत बनाने के साथ अन्य महिलाओं को भी प्रेरित कर रही हैं।
NBCFDC टीम ने #InternationalYogaDay2026 पर योग के माध्यम से स्वास्थ्य, संतुलन और सामूहिक कल्याण का संदेश दिया। आइए, योग को जीवनशैली बनाएं और स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान दें।
नंदुरबार, महाराष्ट्र में NBCFDC टीम ने SEED योजना के अंतर्गत DNT समुदायों के लिए आयुष्मान कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू की। यह पहल स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुंच और बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
देखभाल में सपने, सेवा में सफलता
आर्थिक चुनौतियाँ किसी भी सपने की राह नहीं रोक सकतीं।
NBCFDC की शिक्षा ऋण योजना के सहयोग से सानिका सी. संतोष ने नर्सिंग शिक्षा पूरी कर आज समाज की सेवा में समर्पित एक योग्य स्वास्थ्य पेशेवर के रूप में अपनी पहचान बनाई है।
लक्ष्मी बाई की सफलता की कहानी
SEED योजना के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़कर लक्ष्मी बाई ने वित्तीय सहायता प्राप्त की और एक छोटे ऋण के माध्यम से अपना आटा चक्की व्यवसाय शुरू किया।
सीड योजना के अंतर्गत गठित "जय श्री राम" स्व-सहायता समूह से जुड़ीं श्रीमती कलाबाई बंजारा ने प्राप्त वित्तीय सहायता से बकरी पालन शुरू किया। यह पहल उनके लिए आय का नया और स्थायी स्रोत बनी तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।