नन्हे बच्चों की सुरक्षा की शुरुआत समय पर टीकाकरण से होती है।
सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम के तहत रोटावायरस वैक्सीन की 3 खुराकें 6, 10 और 14 सप्ताह की आयु में निःशुल्क दी जाती हैं, जो बच्चों को गंभीर रोटावायरस डायरिया से बचाने में मदद करती हैं।
आज ही अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाएं या U-WIN पर पंजीकरण कर अपने बच्चे के टीकाकरण का समय निर्धारित करें।
#UWIN
With your Ayushman Bharat Health Account (ABHA), linking your health records does not mean giving every doctor access to your complete medical history. You decide what to share, with whom and for how long, keeping your health records in your control.
#ABHA#AyushmanBharat #DigitalHealth
Influenza A (H1N1) can often be managed with rest, adequate fluids and appropriate care. Recognising common symptoms early and taking simple precautions can help protect you and those around you.
Consult a physician or visit the nearest government health facility if symptoms persist, worsen, or occur in young children, older adults or people with underlying health conditions. Staying informed and following preventive measures can help ensure timely care and recovery.
#HealthForAll
The journey to a TB-free India begins with timely diagnosis, complete treatment, proper hygiene, and good nutrition. Every completed course of treatment brings us one step closer to our destination.
Together, let’s reach a TB Mukt Bharat.
#TBMuktBharat#EndTB
An ASHA Didi is often the first person to notice symptoms, encourage testing and guide someone towards treatment. Through trust, persistence and timely support, they help patients navigate their TB journey and bring communities closer to a #TBMuktBharat.
#HealthForAll
हरियाणा में टीबी के खिलाफ अभियान को मिली तेज रफ्तार!
हरियाणा सरकार के विस्तारित टीबी अभियान के तहत 7.22 लाख लोगों की जांच की गई, जिसमें 45,090 टीबी मरीजों की पहचान हुई। वहीं, पात्र घरेलू संपर्कों को टीबी से बचाव के उपचार का कवरेज जून 2026 के 31 प्रतिशत से बढ़कर 67 प्रतिशत से अधिक हो गया है।
स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. @sumitamisra ने अभियान की प्रगति की समीक्षा की।
#Haryana #DIPRHaryana
स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं आयुष मंत्री @ArtiSinghRao ने रेवाड़ी क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों को विकास कार्यों की सौगात दी।
गांव काकोड़िया में जिला परिषद स्कीम के तहत लाखों रुपये की लागत से पूर्ण हुए विकास कार्यों का उद्घाटन किया तथा 55 लाख रुपये से अधिक की लागत से बनने वाले उप-स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास किया।
“ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है, ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं सहित आवश्यक सुविधाएं अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध हो सकें।”
#Haryana #Rewari #Development #HealthForAll
एंटी-स्नेक वेनम से इस वर्ष हरियाणा में 473 सर्पदंश पीड़ितों की जान बची, जबकि पिछले पांच वर्षों में 1,526 पीड़ितों का उपचार किया गया।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. @sumitamisra ने बताया कि सर्पदंश के उपचार के लिए जीवन रक्षक एंटी-स्नेक वेनम प्रदेश के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) और नागरिक अस्पतालों में नि:शुल्क उपलब्ध करवाया जा रहा है। दवा की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए इसके स्टॉक की निरंतर निगरानी की जा रही है।
“सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू उपचार में समय न गंवाएं। पीड़ित को शांत रखते हुए प्रभावित अंग को स्थिर रखें और बिना देरी किए नजदीकी अस्पताल पहुंचाएं। टॉर्निकेट बांधने, घाव काटने या जहर चूसने जैसे उपायों से बचें।”
#Haryana #HealthForAll #SnakeBite #HealthDepartment