तंबाकू का सेवन, आपके स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डालता है। इसलिए, आज ही तंबाकू से दूरी बनाएं ✋🚭 और अपने भविष्य को सुरक्षित रखें।
Tobacco | Health | Wellness | Prevention | Lifestyle
#NoTobacco#HealthyLiving#StaySafe#WellnessJourney#QuitTobacco#NHMUP #TambaakuNahiJeevanChuno
तले-भुने और ज्यादा मीठे नाश्ते स्वाद तो देते हैं, लेकिन धीरे-धीरे मोटापा और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम बढ़ा सकते हैं।
स्वस्थ रहने के लिए छोटी-छोटी अच्छी आदतें अपनाएं। नाश्ते में फल, ड्राई फ्रूट्स, भुने चने और फ्रेश सलाद जैसे बेहतर विकल्प चुनें।
सही स्नैक चुनें, स्वस्थ रहें!
Healthy Snacking | Obesity Prevention | Smart Food Choices | Healthy Lifestyle
#HealthySnacking #EatRight #NutritionAwareness #NHMUP
हर क्षण है महत्वपूर्ण! स्ट्रोक के लक्षणों को नज़रअंदाज़ न करें। चेहरे पर असमानता, बाहों में कमजोरी या बोलने में कठिनाई दिखे तो तुरंत 108 पर कॉल करें और एम्बुलेंस बुलाएं। आपकी त्वरित प्रतिक्रिया किसी की जान बचा सकती है। 🚑💙
#HarKshanHaiMahattvapoorn#StrokeAwareness#NHMUP
Cervical Cancer के खिलाफ उत्तर प्रदेश की बड़ी पहल! 🛡️
24 लाख+ किशोरियों तक HPV Vaccination की सुरक्षा का विस्तार, स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
आइए, जागरूकता और टीकाकरण के साथ Cervical Cancer से बचाव को और मजबूत बनाएं। 💙
HPV Vaccination | Cervical Cancer | Adolescent Girls | Health Protection
#HPVVaccination #CervicalCancer #HPVAwareness #WomensHealth #NHMUP
🚭 तंबाकू की लत न केवल शरीर को, बल्कि परिवार की खुशियों को भी प्रभावित करती है। यह धीरे-धीरे आपके स्वास्थ्य को जोखिम में डालती है, इसलिए आज ही इसे छोड़कर स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाएं। 💚
Tobacco awareness | Quit smoking | Health risk
#QuitTobacco#SayNoToSmoking#NHMUP
Breakfast दिन की शुरुआत का पहला fuel है। लेकिन कुछ छोटी - छोटी गलतियाँ आपकी energy और overall health पर असर डाल सकती हैं।
इसलिए सुबह के नाश्ते में इन 4 गलतियों से बचें और पौष्टिक breakfast को अपनी routine का हिस्सा बनाएं।
Healthy Breakfast | Breakfast Mistakes | Balanced Diet
#HealthyBreakfast #BalancedDiet #NHMUP #MorningRoutine
महिलाएँ अक्सर परिवार और जिम्मेदारियों का ख्याल रखते-रखते अपनी मानसिक स्वास्थ्य को नज़रअंदाज़ कर देती हैं।
मन में चल रही परेशानियों पर बात करना कमजोरी नहीं, बल्कि खुद की देखभाल की दिशा में एक ज़रूरी कदम है। किसी महिला के व्यवहार में बदलाव दिखे तो उसे सुनें, समझें और बिना जज किए साथ दें।
ज़रूरत पड़ने पर Tele-MANAS 14416 / 1-800-891-4416 पर संपर्क करें।
#MentalHealth #MentalHealthAwareness #SuicidePrevention #TeleMANAS #MentalHealthMatters #NHMUP
Mental Health Awareness | Suicide Prevention | Women Mental Health | Tele MANAS | Mental Health Support
स्वच्छ हाथ, दस्त से बचाव की पहली ढाल!
स्वच्छता की अच्छी आदतें बच्चों को दस्त जैसी बीमारियों से बचाने में मदद कर सकती हैं।
हाथों की साफ़-सफाई पर ध्यान दें और स्वस्थ जीवनशैली की ओर एक कदम बढ़ाएँ।
Hand Hygiene | Diarrhoea Prevention | Child Health | Healthy Habits
#HandHygiene #DiarrhoeaPrevention #ChildHealth #NHMUP
Mental health struggles don't always have a specific "look." They can affect the most successful person in your office, the strongest elder in your family, or the loudest laugh in the room.
Yet, we often dance around the one word we're most afraid to say: Suicide.
We worry that saying the word will make things worse, but the opposite is true. If you are worried about someone, asking them directly gives them permission to share their deepest pain. And if you are the one struggling, there is absolutely no shame in telling someone exactly how you feel. Bringing these feelings into the light takes away their power.
This World Suicide Prevention Day, let's break the silence. Check in on your loved ones, listen without judgment, and don't be afraid of the word. #StartTheConversation.
If you or someone you know needs a safe, confidential space to talk right now, help is just a phone call away.
Reach out to Tele-MANAS at 14416 or 1800-891-4416 (Toll-Free, 24/7)
#WorldSuicidePreventionDay
#WSPD2026
#StartTheConversation
#ChangingTheNarrative
#MentalHealthMatters
#BreakTheStigma
#SayTheWord
#YouAreNotAlone
एंटीबायोटिक दवाओं का सही इस्तेमाल, स्वस्थ जीवन के लिए है जरुरी। 💊🩺
बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक लेना या अधूरा कोर्स करना Antimicrobial Resistance (AMR) का खतरा बढ़ा सकता है।
आइए, एंटीबायोटिक का उपयोग केवल डॉक्टर की सलाह के अनुसार करें और निर्धारित कोर्स पूरा करें।
#AntibioticResistance #AntimicrobialResistance #Antibiotics #HealthAwareness #PublicHealth #NHMUP
Antibiotic Resistance | Antimicrobial Resistance | Antibiotic Use | Health Awareness | Public Health
भोजन केवल स्वाद की संतुष्टि नहीं, बल्कि शरीर को आवश्यक पोषण देने का माध्यम भी है।
विविध और संतुलित आहार अपनाएं, ताकि शरीर को आवश्यक प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स और फाइबर मिल सकें।
आज का सही खान-पान, स्वस्थ भविष्य की मजबूत नींव है।
Balanced Diet | Healthy Eating | Nutritional Health
#BalancedDiet #HealthyEating #NHMUP #EatHealthy
🦟 डेंगू से सतर्क रहें, सुरक्षित रहें!
रुका हुआ पानी = मच्छरों का घर।
घर एवं आसपास स्वच्छता बनाए रखें, मच्छरदानी का उपयोग करें और लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकीय परामर्श लें।
Beat Dengue. Protect Your Family. 🏠🩺
Dengue fever | Dengue prevention | Mosquito-borne disease
#DengueAwareness #MosquitoControl #PublicHealth #NHMUP #डेंगूसेबचाव
नियमित शारीरिक गतिविधियाँ और खेल केवल शरीर को फिट रखने के माध्यम नहीं हैं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
⚽ नियमित खेल और व्यायाम तनाव, चिंता और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को कम करने, मूड बेहतर करने और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करते हैं। साथ ही, शारीरिक सक्रियता मोटापा, मधुमेह, उच्च रक्तचाप और हृदय रोग जैसे गैर-संचारी रोगों के जोखिम को कम करने में सहायक है।
🌿 हर दिन कुछ समय शारीरिक गतिविधि के लिए निकालें। अपनी पसंद का खेल खेलें, पैदल चलें, साइकिल चलाएँ या योग करें और सक्रिय जीवनशैली अपनाएँ।
खेलें, सक्रिय रहें और स्वस्थ रहें—स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन, खुशहाल जीवन की पहचान है।
Exercise Benefits | Sports Participation | Stress Management | Disease Prevention | Active Lifestyle
#MoveForHealth #PlayForHealth #MentalWellbeing #PreventNCDs #NHMUP #StayActive
इन्फ्लुएंजा A (H1N1) से बचाव में आपकी रोज़मर्रा की सावधानियाँ अहम हैं।
लक्षण दिखाई दें तो स्व-उपचार के बजाय चिकित्सकीय सलाह लें और संक्रमण को दूसरों तक पहुँचने से रोकने में अपनी भूमिका निभाएँ।
H1N1 Symptoms | Influenza A | Swine Flu Awareness | Flu Symptoms
#H1N1#InfluenzaA
#SwineFluAwareness
#FluSymptoms
#NHMUP
सर्पदंश के बाद, हर पल है कीमती!
सर्पदंश को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही स्थिति को गंभीर बना सकती है। ऐसे समय में सही जानकारी, त्वरित निर्णय और समय पर चिकित्सा सहायता ही सबसे महत्वपूर्ण है।
जागरूक रहें और जरूरत पड़ने पर तुरंत चिकित्सकीय सहायता लें।
Snakebite | Snakebite Awareness | Emergency Care | First Aid
#SnakebiteAwareness #SnakebitePrevention #EmergencyCare #NHMUP
Good Morning या Green Morning?
चुनाव आपका है!
🌿☕हर नई सुबह अपने साथ नई ऊर्जा लेकर आती है। ऐसे में ग्रीन टी जैसे हर्बल पेय दिन की शुरुआत को हल्का, ताज़गीभरा और संतुलित बना सकते हैं। 🍃
Herbal Drinks | Green Tea | Natural Refreshment
#HerbalDrinks#NaturalRefreshment #HealthyChoices #NHMUP
Sometimes a simple conversation can become a lifeline for someone.
On World Suicide Prevention Day, let’s remind ourselves that behind silence, withdrawal, or a sudden change in behaviour, there may be a person silently asking for help.
Take a moment to notice the signs, listen without judgement, speak with compassion and encourage professional support when it’s needed. You don’t need to have all the answers - sometimes, simply being there can make someone feel less alone.
Let’s create a world where reaching out for help is seen as a sign of strength, not weakness, and where no one feels they have to face their darkest moments alone.
If you or someone you know is struggling with mental health or emotional distress, help is available 24×7 through Tele-MANAS at 14416.
The right support, at the right time, can help someone hold on to hope.
World Suicide Prevention Day | Changing the Narrative | Start the Conversation | Suicide Prevention | Mental Health
#WorldSuicidePreventionDay #MentalHealthMatters #TeleMANAS #MentalHealthAwareness #YouAreNotAlone
विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस 2026
विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस 2026 के अवसर पर राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम (NMHP) एवं टेली-मानस कार्यक्रम, NHM उत्तर प्रदेश के अंतर्गत किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU), उत्तर प्रदेश – मेंटरिंग संस्थान एवं इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड हॉस्पिटल, आगरा – टेली-मानस सेल, आगरा के सहयोग से जन-जागरूकता गतिविधि आयोजित की गई।
इस अवसर पर नर्सिंग छात्रों द्वारा OPD परिसर में आत्महत्या रोकथाम एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता पर आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत की गई।
लघु नाटिका के माध्यम से समुदाय को मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को समझने, खुलकर संवाद करने, समय पर सहायता लेने तथा जरूरतमंद व्यक्ति को सहयोग एवं उचित मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने का संदेश दिया गया।
आइए, मिलकर जागरूकता बढ़ाएँ, संवाद को प्रोत्साहित करें और जीवन की उम्मीद को मजबूत करें।
Suicide Prevention | Mental Health Awareness | Emotional Support | Suicide Prevention Day
#SuicidePrevention #MentalHealthAwareness #TeleMANAS #NHMUP #WorldSuicidePreventionDay