As part of efforts to strengthen municipal waste management systems, Chhattisgarh, in collaboration with @CIPET_RAIPUR , organized a two-day Specialized Skill Upgradation Training Programme on Plastic Recycling and Waste Management (6-7 August 2026) for officials and field functionaries from Municipal Corporations across the state.
On the concluding day, Shri Sumit Agrawal, CEO, SUDA, Chhattisgarh, while overseeing the training facilities, interacted with participants and emphasized the importance of technical capacity building for scientific plastic waste management, effective recycling, and stronger waste management systems across ULBs.
#SwachhBharatMission
#SUDAChhattisgarh
#UrbanDevelopment
#SwachhChhattisgarh
#arunsao
#MusafirCafe तो सुना होगा, पर क्या #GarbageCafe सुना है?
एक ऐसा #Cafe जहां मिलता है #PlasticeWaste के बदले #TastyFood!
SBM-U 2.0 की #TrashTales में जानें, कैसे स्वच्छता व स्वाभिमान का प्रतीक बन रहा है अंबिकापुर का गार्बेज कैफे!
यहां पढ़ें: https://t.co/8dcojny9r2
Swachhata Didis in Dharamjaigarh, Chhattisgarh are transforming wet waste into organic compost, generating sustainable livelihoods and crafting eco-friendly Rakhis. A remarkable example of women-led innovation driving the #CircularEconomy under #SwachhBharat.
दीपका के राजेंद्र कुमार देवांगन सड़क किनारे मोटर साइकिल सुधार व वाशिंग का काम करते हैं। सीमित साधनों के कारण उनका काम धीमा था, लेकिन प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से ऋण मिलने पर उनके व्यवसाय को नई दिशा मिली।
#6YearsofPMSVANIDHI
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी की अध्यक्षता में 20-21 अप्रैल को #SwachhBharat Mission-Urban अंतर्गत दो दिवसीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026, विकास कार्यों व #SwachhSurvekshan 2025-26 तैयारियों पर जोर, डिजिटल नवाचार के निर्देश।
स्वच्छता दीदियों के समर्पण व शहरी स्वच्छता में योगदान को समर्पित राज्य स्तरीय 'नारी शक्ति सम्मान समारोह' में स्वच्छता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शहरों का नेतृत्व कर रही स्वच्छता दीदियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान माननीय उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने 4,000 से अधिक (1/2)
स्वच्छता, स्वावलंबन और सशक्तिकरण की दिशा में सशक्त नारी!
माननीय उप-मुख्यमंत्री तथा भारसाधक मंत्री, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, श्री अरुण साव जी के आतिथ्य में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस विशेष राज्य स्तरीय “नारी शक्ति सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया।#iwd2026#संवर_रहा_छत्तीसगढ़
Chhattisgarh is redefining urban #Swachhata.
Addressing legacy waste remediation, enforcing morning ritual of door-to-door collection, and scaling innovative waste processing—emerging as a benchmark for other States. #SwachhBharat
आज सरोना, रायपुर स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड पहुंचकर नगरीय निकाय के अधिकारियों के साथ कचरा निपटान कार्य का निरीक्षण किया। डंप साइट से कचरा हटाने और उसका वैज्ञानिक तरीके से प्रसंस्करण करने का कार्य तेजी से चल रहा है, ताकि क्षेत्र को स्वच्छ और सुरक्षित बनाया जा सके।
कार्य में और तेजी लाने के लिए संबंधित ठेका कंपनी को स्पष्ट निर्देश और अधिकारियों को प्रतिदिन निरीक्षण करने के लिए साप्ताहिक कार्ययोजना बनाकर समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए।
28 वर्ष पुराने सरोना ट्रेंचिंग ग्राउंड का लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। बहुत जल्द यह डंप साइट पूरी तरह साफ हो जाएगी, जिससे पर्यावरण स्वच्छ होगा और स्थानीय नागरिकों को लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से राहत मिलेगी।
निरीक्षण के दौरान रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे जी, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग
सचिव बसव राजू एस जी, रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप जी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
नगर पालिक निगम बिरगांव द्वारा उच्च आवागमन वाले क्षेत्र में स्वच्छता लक्षित इकाई (CTU) को स्वच्छ एवं रूपांतरित किया गया। लगभग 6 टन कचरे को सामूहिक श्रमदान एवं सफाई कर्मियों के प्रयासों हटाकर उपेक्षित स्थल को आकर्षक वॉल पेंटिंग के साथ रूपांतरित कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।
AMRUT मिशन अंतर्गत संचालित 'Women for Tree' पहल मातृत्व और पर्यावरण संरक्षण के साथ प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता व सतत विकास की दिशा में महिलाओं की अग्रणी भूमिका को सशक्त रूप से प्रदर्शित कर रहा है। इसी क्रम में नगर निगम भिलाई की 125 महिलाओं द्वारा 12,500 पेड़ लगाए जा रहे हैं।
नगर पंचायत फरसगांव के वार्ड क्रमांक 12 में चिन्हांकित स्वच्छता लक्षित इकाई को नागरिकों की सहभागिता व नगर पंचायत के प्रयासों से लगभग 700 किलो कचरा साफ कर रूपांतरित किया गया। माननीय अध्यक्ष श्री प्रशांत पात्र द्वारा अध्यक्ष निधि से यह रूपांतरण कार्य करवाया गया। #SwachhChhattisgarh
नगर पालिक निगम बिलासपुर के कोनी में बने ‘आकांक्षीय शौचालय’ का उद्घाटन मुख्य अतिथि बेलतरा विधानसभा के विधायक माननीय श्री सुशांत शुक्ला, माननीय महापौर श्रीमती पूजा विधानी, माननीय पार्षदगण, नगर निगम अपर आयुक्त तथा अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। #SwachhChhattisgarh
आज दिनांक 28.10.2025 को रजत जयंती वर्ष अंतर्गत नगर पालिका दीपका में विशेष स्वच्छता पखवाड़ा 2025 अंतर्गत स्वच्छता लक्षित इकाई की सफाई की गई। जिसमें माननीय अध्यक्ष महोदय श्री राजेंद्र सिंह राजपूत, शहरवासी, ऑफिस स्टाफ एवं स्वच्छता दीदी उपस्थित थे।
आज दिनांक 26.10.2025 को रजत जयंती वर्ष अंतर्गत नगर पालिका दीपका में विशेष स्वच्छता पखवाड़ा 2025 का शुभारंभ किया गया। जिसमें घर-घर जन जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें ऑफिस स्टाफ एवं स्वच्छता दीदी उपस्थित थे।
स्वच्छ भारत दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं!
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 02 अक्टूबर को आयोजित स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर, प्रदेश के सभी नागरिकों को मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं।
स्वच्छता को जन-भागीदारी एवं स्वैच्छिक सेवा के माध्यम से सशक्त करने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक स्वच्छोत्सव के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा (SHS) अभियान का आयोजन किया गया।
इस अभियान में प्रदेश के सभी नगरीय निकायों ने नागरिकों की सहभागिता से गंदे और उपेक्षित स्थलों को स्वच्छता लक्षित इकाइयों (Cleanliness Targeted Units - CTUs) के रूप में चिन्हित कर, उनका कायाकल्प करने का संकल्प किया।
मुझे यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि यह कार्य अत्यंत चुनौतीपूर्ण होते हुए भी, हमारे नगरीय निकायों द्वारा पूरी कार्यकुशलता और प्रतिबद्धता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। इन प्रयासों के माध्यम से न केवल स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी है, बल्कि नागरिकों में इसके प्रति एक गहरी स्वामित्व भावना भी विकसित हुई है।
मैं प्रदेशवासियों को यह आश्वस्त करना चाहता हूँ कि यह कार्य केवल इस अभियान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि स्वच्छता लक्षित इकाइयों (CTUs) के रूपांतरण को हमने एक निरंतर प्राथमिकता के रूप में अपनाया है, जो वर्षभर चलने वाली प्रक्रिया बनी रहेगी।
आइए, हम सभी मिलकर स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर छत्तीसगढ़ के निर्माण में योगदान दें।
#SwachhBharat2025 #स्वच्छता_ही_सेवा #CTUs
@narendramodi@UrbanCGOfficial