भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, महान अर्थशास्त्री एवं दूरदर्शी राजनेता डॉ. मनमोहन सिंह जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
देश के आर्थिक विकास में उनके ऐतिहासिक योगदान, सरल व्यक्तित्व, विद्वता और राष्ट्रसेवा के लिए भारत सदैव उनका ऋणी रहेगा।
विनम्रता और कर्मठता से देश की सेवा करने वाले डॉ. मनमोहन सिंह जी की स्मृतियां सदैव हमारे बीच जीवंत रहेंगी। 🙏
"असंभव था कमलनाथ जी का मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 हारना"
नेता प्रतिपक्ष श्री
राहुल गांधी ने आज की अतिमहत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिर स्पष्ट किया कि इतने बड़े पैमाने पर वोट चोरी की शुरुआत मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 से हुई।
श्री गांधी ने कहा कि उनकी टेक्निकल एक्सपर्ट टीम ने साफ़ कहा था कि ऐसे नतीजे आ ही नहीं सकते।
राहुल जी के इस वक्तव्य से एक बार फिर साफ़ है कि कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी एमपी विधानसभा चुनाव जीत रही थी, लेकिन वोट चोरी से कमलनाथ जी जैसे कुशल रणनीतिकार को हराया गया।
इसका एक सबूत यह भी है कि 2018 में कमलनाथ जी के नेतृत्व में जब कांग्रेस पार्टी जीती थी तब कांग्रेस के दबाव में चुनाव आयोग ने 24 लाख फर्जी मतदाता हटाए थे।
वहीं 2023 में शिकायतें सामने आने के बावजूद फर्जी वोटर नहीं हटाए गए। चुनाव के बाद आयोग ने बाद में ख़ुद माना कि एमपी में करीब 33 लाख फर्जी वोटर थे।
एमपी विधानसभा 2023 से शुरू हुई लोकतंत्र की हत्या आज evm और वोटर लिस्ट से करोड़ों वोटरों की हत्या तक पहुंच गई है।
@OfficeOfKNath@RahulGandhi@INCMP@INCIndia@ECISVEEP
घर-घर साफ पानी का दावा, लेकिन पाइपलाइन में ही हजारों करोड़ का घोटाला, भाजपा सरकार का असल चेहरा !!
अमृत 2.0 के तहत मध्यप्रदेश में 12000 करोड़ के 622 जलप्रदाय प्रोजेक्ट मंजूर हैं। SCADA सिस्टम में अप्रूव्ड ब्रांड के उपकरणों की जगह सस्ते लोकल सेंसर-उपकरण लगाकर, उन पर दूसरे ब्रांड के स्टीकर चिपकाए जाने का गंभीर मामला सामने आया है।
पांढुर्णा जिले में भी अमृत 2.0 के जलप्रदाय कार्यों में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार हुआ है ।
जनता के लिए आने वाले पानी की गुणवत्ता और सरकारी धन दोनों के साथ खिलवाड़ अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है ।
भाजपा सरकार जवाब दे
अप्रूव्ड ब्रांड के नाम पर घटिया उपकरण किसके संरक्षण में लगाए गए?
कंसल्टेंट और इंजीनियरों ने इन्हें पास कैसे किया?
और सरकारी खजाने की इस कथित बंदरबांट की जिम्मेदारी कौन लेगा?
पांढुर्णा समेत पूरे प्रदेश में अमृत 2.0 के कामों की उच्चस्तरीय जांच करवाई जाए और घोटाले करने वालो के चेहरे जनता के सामने उजागर किए जाए ।
पानी जनता का अधिकार है, भ्रष्टाचार का जरिया नहीं!
आदिवासी समाज की सशक्त आवाज़, मध्यप्रदेश की पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री स्व. श्रीमती जमुना देवी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन। 🙏
जनजातीय समाज के अधिकारों, सम्मान और सामाजिक न्याय के लिए उनका संघर्ष एवं योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
भोपाल में अधिवक्ता के साथ पुलिस की मारपीट बेहद गंभीर और शर्मनाक घटना है।
जिस प्रदेश में कानून की रक्षा करने वाले अधिवक्ताओं को ही पुलिस के हाथों कथित मारपीट का सामना करना पड़े, वहां आम नागरिक की सुरक्षा और सम्मान को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है।
अधिवक्ता समाज के विरोध के बाद TI समेत तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज होना और उनका निलंबन यह साबित करता है कि मामला कितना गंभीर था।
सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या पुलिस को कानून से ऊपर किसी तरह की छूट दे दी गई है?
वर्दी कानून लागू करने का अधिकार देती है, कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं।
मैं मध्यप्रदेश के अधिवक्ता समाज के साथ मजबूती से खड़ा हूं। मेरी मांग है कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच हो, दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई हो और यह सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में किसी अधिवक्ता या आम नागरिक के साथ सत्ता और वर्दी के बल पर ऐसा व्यवहार न हो।
न्याय की आवाज दबाई नहीं जा सकती।
अधिवक्ताओं के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई में हम उनके साथ हैं।
Vote chori is a crime against the Indian people and a direct attack on our constitution.
The BJP, RSS and EC who organised it have committed an act of treason.
Justice will be served.
न्यूज़ पोर्टल वेबदुनिया के 27 वें स्थापना दिवस पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।
मध्य प्रदेश से शुरू होकर देश-विदेश के करोड़ों पाठकों के दिलों में अपनी जगह बनाना आपकी निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता का प्रमाण है।
आपका यह सफर अनवरत जारी रहे, यही मंगलकामना है।
#Webdunia
#27YearsOfWebdunia
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, मध्यप्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चुरहट विधानसभा क्षेत्र से लोकप्रिय विधायक श्री अजय सिंह ‘राहुल भैया’ जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि प्रदान करें। आप सदैव जनसेवा के पथ पर इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ आगे बढ़ते रहें।
@ASinghINC
पोहरी विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के जनप्रिय विधायक श्री कैलाश कुशवाह जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 🎂💐
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि प्रदान करें। आप इसी ऊर्जा, समर्पण और सेवाभाव के साथ निरंतर जनसेवा करते रहें तथा क्षेत्र की जनता की आवाज़ को मजबूती से बुलंद करते रहें।
@INC_kailash
जलझूलनी एकादशी ( डोल ग्यारस ) के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
भगवान श्रीहरि विष्णु जी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहे और परिवार में सदैव मंगल एवं आनंद का वास हो।
🙏 ॐ नमो नारायणाय 🙏
लोकदेवता एवं वीर योद्धा वीर तेजाजी महाराज की तेजा दशमी के पावन पर्व पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
वीर तेजाजी महाराज का जीवन सत्य, साहस, वचनबद्धता, त्याग और जनकल्याण की अद्भुत मिसाल है। उनका संघर्ष और समाज के प्रति समर्पण सदैव हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने तथा सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा।
इस पावन अवसर पर प्रार्थना है कि वीर तेजाजी महाराज की कृपा सभी पर बनी रहे और हमारे समाज एवं प्रदेश में सुख, शांति, भाईचारे और समृद्धि का वास हो।
मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री विवेक तनखा जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना करता हूँ। आप सदैव इसी ऊर्जा, समर्पण और अनुभव के साथ जनसेवा एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए कार्य करते रहें।
@VTankha
मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष एवं युवा साथियों की सशक्त आवाज़ श्री यश लखन घनघोरिया जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें और इसी ऊर्जा, समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ युवाओं की आवाज़ को मजबूती देते हुए जनसेवा के पथ पर निरंतर आगे बढ़ते रहें।
आपका आने वाला वर्ष सुख, समृद्धि और सफलता से परिपूर्ण हो।
@YashGhanghoriya
सिस्टम में बैठे लोग 👇
देश में 'अंधभक्त' तो चाहते हैं, लेकिन अपने बच्चों को 'अंधभक्त' नहीं बनाना चाहते।
वे लोग अपने बच्चों को विदेशों में पढ़ने भेजते हैं और फिर सारे बिजनेस के ऊपर बैठा देते हैं।
: नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी जी
📍 इंदौर, मध्य प्रदेश
#ChhatronKiGoonj
अंधभक्त कहता है:
• हिंदुस्तान को आजादी नहीं मिली
• हमें विकास नहीं चाहिए
• मोदी जी विष्णु के अवतार हैं
मगर अंधभक्त कभी नहीं पूछेगा कि 👇
⦿ स्कूलों की हालत ख़राब क्यों है?
⦿ इन्फ्रास्ट्रक्चर क्यों ढह रहा है?
⦿ देश में पेपर लीक क्यों हो रहे हैं?
जबकि हमारे स्टूडेंट्स ये सवाल पूछते हैं।
: नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi
📍 इंदौर, मध्य प्रदेश
आज इंदौर की पावन धरा पर प्रदेशभर से आए कांग्रेस पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं एवं साथियों से आत्मीय मुलाकात हुई। संगठन, जनसेवा और जनता के अधिकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक संवाद हुआ।
कांग्रेस का हर कार्यकर्ता हमारी ताकत है और जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाने का हमारा संकल्प निरंतर जारी रहेगा।