मार्को रुबियो के जामनगर दौरे में अनंत अंबानी का अनूठा अंदाज सामने आया। अनंत ने महंगी रोल्स रॉयस गाड़ी से अमेरिकी विदेश मंत्री को एयरपोर्ट ड्रॉप कराया। अनंत अंबानी का ये वीडियो सुर्खियों में है। जामनगर पहुंचने से एक दिन पहले रुबियो ने भारत को कच्चे तेल की रिफाइनिंग के मामले में महाशक्ति बताया था। जामनगर पहुंचने पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी ने मार्को रुबियो का गर्मजोशी से स्वागत किया। रूबियों के साथ सर्जियो गोर भी पहुंचे थे।
#MarcoRubio #anantambani #Jamnagarrefinery
ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने जामिया में शरजील इमाम और फ्री कश्मीर के नारे लिखे जाने के मामले पर कहा, "देखिए, जामिया में जो विरोध-प्रदर्शन चल रहा है, उसमें छात्र अपने अधिकारों और हक की बात करने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन इस प्रदर्शन को किसी तरह खत्म करने के लिए कुछ ऐसे लोग इसमें शामिल हो गए हैं, जो इस तरह के नारे लिख रहे हैं।मुसलमान कभी शरजील इमाम के समर्थन में या ‘फ्री कश्मीर’ जैसे नारों की बात नहीं कर सकता। इतना जरूर है कि शरजील इमाम और उनके साथ एक अन्य व्यक्ति को जेल में रहते हुए लगभग पांच साल हो गए हैं, लेकिन अभी तक उनके मामले में मुकदमे की सुनवाई शुरू नहीं हुई है। इस मुद्दे पर जरूर बात हो सकती है..."
#jamiamilliaislamia #SajidRashidi
साजिद रशीदी ने जामिया में शरजील इमाम और फ्री कश्मीर के नारे लिखे जाने के मामले पर कहा, 'देखिए, समाज में ऐसे बहुत से लोग हैं, जो देश को तोड़ना, नफरत फैलाना और दंगे कराना चाहते हैं। सीजीपी के लोगों की पूरी एक टीम है। हो सकता है कि वहां इस तरह के नारे सीजीपी के लोगों ने लिखे हों। अभिजीत दिपके और नेहा बोरा के समर्थक भी ऐसा कर सकते हैं। ये वही लोग हैं, जो बांग्लादेश में हुए विरोध-प्रदर्शन का समर्थन करते हैं, जहां हिंदुओं की हत्या की गई थी। नेहा बोरा ने भी स्पष्ट रूप से कहा था कि वे उस आंदोलन से प्रेरणा लेते हैं और उससे प्रेरणा लेनी चाहिए...'
#jamiamilliaislamia #CJP #AbhijeetDipke
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा 170 सीटों पर दावा किए जाने की खबरों पर कहा, "आपको कुछ भी पता नहीं है। कोई कह रहा है कि 172 सीटें हैं, तो उसे लगता है कि उसने यह संख्या लीक की है। कोई कह रहा है कि 160 सीटें हैं, तो उसे लगता है कि उसने यह जानकारी लीक की है। कोई 150 सीटों की बात कर रहा है, तो उसे लगता है कि उसने यह संख्या लीक की है। सच्चाई किसी को नहीं पता है। सच्चाई हमारे पास भी है।हमारा लक्ष्य है कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन मजबूत हों। हम सभी का उद्देश्य भाजपा को सत्ता से हटाना है। इसके लिए हमें किसी को भी समझाना पड़ेगा, तो हम समझाएँगे। भाजपा को हराने के लिए गठबंधन पूरी मजबूती और बेहतर तालमेल के साथ आगे बढ़ेगा।"
#AkhileshYadav #SamajwadiParty #Congress
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में जारी प्रदर्शन पर कहा, "मैं अभी जामिया जाऊंगा... मुझे जानकारी नहीं है कि वहां किस संदर्भ के पोस्टर्स लगाए गए हैं लेकिन यदि इस(फ्री कश्मीर) प्रकार के पोस्टर्स लगे हैं तो कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है..."
#Congress #jamiamilliaislamia
राहुल गांधी के विदेश दौरे पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "राहुल गांधी से इतना निवेदन है कि 12 साल में आप जहां-जहां विदेश दौरे पर गए हैं उसके टिकट का फंडिंग किसने किया और आप किसे-किसे मिले वो बताए, क्योंकि आप संवैधानिक व्यक्ति हैं। इसका खुलसा आपको करना चाहिए अगर आप नहीं करते हैं तो यही समझा जाएगा आप विदेशी ताकतों के हाथ से खिल रहे हैं.."
#RahulGandhi #GirirajSingh #Congress #BJP
के.सी. वेणुगोपाल के साथ कांग्रेस की हरियाणा बैठक पर कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, "पूरा हरियाणा त्राहिमाम है, ना घरो में बिजली है उद्योग ठप है, इंवटर फेल हो चुके हैं और दो दिन से हरियाणा में सरकार नाम की चीज नहीं है। हरियाणा को अंधकार में करने के लिए कौन जिम्मेदार है- हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी और बीजेपी की सरकार, क्यों जिम्मेदार है- क्योंकि बीजेपी की हरियाणा की सरकार हरियाणा की बिजली वितरण प्रणाली को गुपचुप तरीके से एक निजी कंपनी को सौंप देना चाहती है और उसका पहला कदम में गुरुग्राम और नूंह की बिजली वितरण प्रणाली को एक कंपनी को सौंप देना क्योंकि वहां पर हजारों करोड़ों रुपए की संपत्ति है जो उस निजी कंपनी को मिल जाएगा....ये हक आपको किसने दिया और क्या आपके पास इसका जवाब है...लोगों को मूर्ख बनाना बंद करिए और हरियाणा की बिजली की बहाली करिए।"
#Congress #BJP #Haryana
JDU विधायक अनंत सिंह ने बिहार MLC चुनाव पर कहा, "...हम परिणाम जानते हैं। जनता मालिक है और जनता ही भगवान है। हम जीतने जा रहे हैं... हमारे यहां मिठाई भी अभी से बननी शुरू हो गई है..."
#JDU#Bihar#MLCElection
डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस के नेता मदन मित्रा ने स्थानीय निकाय चुनाव पर कहा, "...हम चाहते हैं कि भाजपा के विरोध में सब लोग इकट्ठा हो जाएं। एक अंतिम लड़ाई लड़ी जाए। बंगाल की जनता को, देश की जनता को, RSS को दिखा दो कि भाजपा बंगाल की राजनीति में कोई फैक्टर नहीं है। बंगाल सदैव से एंटी-भाजपा था, अभी भी है और भविष्य में रहेगा... हम यही चाहते हैं लेकिन तृणमूल कांग्रेस के जो दो धड़े हैं, हमारे विधायक अलग हुए हैं लेकिन नेता तो ममता बनर्जी ही हैं। अगर वे भाजपा के खिलाफ लड़ने के लिए INDIA गठबंधन के साथ जाकर गिरफ्तार तक हो सकती हैं तो क्या वे बंगाल में ऐसा नहीं कर सकतीं?...मैं विश्वास के साथ कहना चाहता हूं कि यदि हम सभी एक साथ लड़ें तो भाजपा जरूर हारेगी..."
#BJP #TMC #Election
जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने एमएलसी प्रत्याशी नीरज कुमार के ‘पुदीना सिंह’ वाले बयान पर कहा, "मैंने उनका सारा गैस निकाल दिया है। अब उन्हें कभी गैस नहीं होगी।"
#JDU#Bihar#MLC
एबीवीपी से जुड़े छात्र अनंत ने कहा, "देखिए, यहां ‘फ्री कश्मीर’, ‘फ्री उमर खालिद’, ‘फ्री शरजील इमाम’, ‘डेथ टू एबीवीपी’ और ‘डेथ टू आरएसएस’ जैसे कई आपत्तिजनक नारे लिखे गए हैं। ये नारे आपत्तिजनक हैं और इनके खिलाफ उचित कार्रवाई होनी चाहिए। हम प्रशासन से मांग करेंगे कि दिल्ली पुलिस और जामिया प्रशासन इस मामले का संज्ञान लें और उचित कार्रवाई करें। जामिया में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, इसलिए यह जाँच की जानी चाहिए कि ये नारे किसने लिखे और क्या इसमें बाहरी लोग शामिल थे। पिछले एक सप्ताह से हम देख रहे हैं कि कई बाहरी लोगों को कथित तौर पर अवैध रूप से परिसर में प्रवेश कराया जा रहा है और वहाँ बैठाया जा रहा है..."
#ABVP #Delhi
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने हरियाणा की बिजली व्यवस्था को लेकर नायब सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 36 घंटों से हरियाणा अंधेरे में डूबा हुआ है। बिजली नहीं होने के कारण पंप हाउस बंद हैं और लोगों को पीने का पानी तक नहीं मिल रहा है। अनुराग ढांडा ने आरोप लगाया कि नायब सिंह हरियाणा की जनता की बिजली व्यवस्था और उससे होने वाला 10 हजार करोड़ रुपये का मुनाफा एक निजी कंपनी को सौंपना चाहते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जिस कंपनी की पेड-अप कैपिटल सिर्फ एक करोड़ रुपये है, जो पिछले साल ही बनी है और जिसे बिजली वितरण का कोई अनुभव नहीं है, उसे इतना बड़ा फायदा क्यों पहुंचाया जा रहा है? ढांडा ने नायब सिंह से जवाब मांगा और कहा कि हरियाणा की जनता और बिजली विभाग के कर्मचारी इस सौदे को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने इस सौदे को तत्काल रद्द करने की मांग की।
#AAP #Haryana
एमएलसी चुनावों में अनियमितताओं पर यूपी कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, " समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव जी हमेशा चुनाव आयोग की संस्था को बदनाम करना चाहते हैं सपा को इसी चुनाव में उनकी जमीनी हकीकत का अंदाज हो जाएगा। उनको पता है कि चुनाव में क्या होने वाला है..."
#AkhileshYadav #SamajwadiParty
भाजपा नेता आर.पी. सिंह ने भाजपा द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विदेश दौरों पर सवाल उठाने पर कहा, "जब वे अमेरिका जाते हैं तो एलन मस्क से मिलते हैं और एलन मस्क कहते हैं कि कश्मीर को भारत से अलग करना चाहिए... हम जानते हैं कि ये उनकी वियतनाम की दूसरी या तीसरी यात्रा है... इसका उत्तर तो राहुल गांधी को ही देना है कि वे किन लोगों को जाकर मिलते हैं और उनसे क्या ज्ञान लेकर आते हैं।"
#BJP #Congress #RahulGandhi
कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी को लेकर हुए विवाद पर कहा, "एक तरफ भाजपा के लोग राहुल गांधी के खिलाफ पता नहीं क्या-क्या कह रहे थे और अब उन्हें राहुल गांधी की चिंता भी सताने लगी? क्योंकि भाजपा के नेता भी समझ रहे हैं कि देश के अगले प्रधानमंत्री राहुल गांधी हैं। देश को यदि कोई सही नेतृत्व दे सकता है तो वो राहुल गांधी दे सकते हैं इसलिए वे लोग प्रियंका गांधी वाड्रा और रेहान वाड्रा की आलोचना करने लगे। रेहान वाड्रा ने एक प्रदर्शनी के दौरान जेन-जी आंदोलन के फोटो लगाए। उसमें कहीं भी किसी नेता की तस्वीर नहीं थी, बावजूद इस प्रदर्शनी को नहीं लगने दिया क्योंकि वो गांधी परिवार का सदस्य है और प्रिंयका गांधी वाड्रा का बेटा है। गांधी परिवार से इतनी घबराहट क्यों है?..."
#Congress #RahulGandhi #BJP
कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी को लेकर हुए विवाद पर कहा, "एक तरफ भाजपा के लोग राहुल गांधी के खिलाफ पता नहीं क्या-क्या कह रहे थे और अब उन्हें राहुल गांधी की चिंता भी सताने लगी? क्योंकि भाजपा के नेता भी समझ रहे हैं कि देश के अगले प्रधानमंत्री राहुल गांधी हैं। देश को यदि कोई सही नेतृत्व दे सकता है तो वो राहुल गांधी दे सकते हैं इसलिए वे लोग प्रियंका गांधी वाड्रा और रेहान वाड्रा की आलोचना करने लगे। रेहान वाड्रा ने एक प्रदर्शनी के दौरान जेन-जी आंदोलन के फोटो लगाए। उसमें कहीं भी किसी नेता की तस्वीर नहीं थी, बावजूद इस प्रदर्शनी को नहीं लगने दिया क्योंकि वो गांधी परिवार का सदस्य है और प्रिंयका गांधी वाड्रा का बेटा है। गांधी परिवार से इतनी घबराहट क्यों है?..."
#Congress #RahulGandhi #BJP
हर साल सर्दियां शुरू होते ही दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण को लेकर बहस तेज हो जाती है। हवा जहरीली होने लगती है तो पराली जलाने के मुद्दे पर सबसे पहले पंजाब का नाम चर्चा में आ जाता है। लेकिन अब सरकारी आंकड़े इस पुरानी बहस की बदलती तस्वीर सामने रख रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने पिछले चार वर्षों में पराली जलाने की घटनाओं में बड़ी कमी दर्ज की है। दूसरी ओर, बीजेपी शासित मध्य प्रदेश में पराली जलाने की बढ़ती घटनाओं ने केंद्र और राज्य सरकार की रणनीति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
#BhagwantMann #Punjab