पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार के आरोप उठाने वाले सिपाही सुनील कुमार शुक्ला सेवा से बर्खास्त
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात सिपाही सुनील कुमार शुक्ला को विभागीय कार्रवाई के तहत सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। सुनील कुमार शुक्ला ने कुछ समय पहले पुलिस लाइन में ड्यूटी आवंटन के दौरान कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए थे। उनके आरोपों के बाद विभागीय स्तर पर जांच हुई, जिसके उपरांत पुलिस लाइन की गणना ड्यूटी से जुड़े कई अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यभार में परिवर्तन किया गया था।
अब विभाग ने सुनील कुमार शुक्ला को भी सेवा से पृथक कर दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, उन्होंने बिना पर्याप्त साक्ष्यों के वरिष्ठ अधिकारियों पर सार्वजनिक रूप से आरोप लगाए, विभाग की छवि को धूमिल किया, अधिकारियों के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया तथा सोशल मीडिया के माध्यम से उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया नीति–2023, उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली–1956 के नियम 3, 6, 7 एवं 27 तथा उत्तर प्रदेश वर्दी विनियम का उल्लंघन किया। इन्हीं आधारों पर उनके विरुद्ध यह कार्रवाई की गई।
गौरतलब है कि सुनील कुमार शुक्ला को पहले निलंबित किया गया था और अब विभागीय जांच पूरी होने के बाद उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।
यह मामला एक बार फिर उस बहस को सामने लाता है कि सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा, अभिव्यक्ति की सीमाएं और विभागीय अनुशासन – इन तीनों के बीच संतुलन कैसे स्थापित किया जाए। हालांकि इस प्रकरण में विभाग का पक्ष स्पष्ट है, वहीं सुनील कुमार शुक्ला या उनके समर्थकों की ओर से इस कार्रवाई को लेकर क्या कानूनी कदम उठाए जाएंगे, इस पर भी सबकी नजर रहेगी।
21 साल का 'ब्रिगेडियर' निकला फर्जी,
साथ में रखता था दो नकली NSG कमांडो, हुआ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर मिलिट्री कैंप से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। खुद को सेना का ब्रिगेडियर बताने वाले आर्यन वर्मा को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि वह अपने साथ दो फर्जी NSG कमांडो भी रखता था और लंबे समय से लोगों को अपने प्रभाव में लेकर खुद को वरिष्ठ सैन्य अधिकारी के रूप में पेश कर रहा था।
जानकारी के मुताबिक, सेना को उसकी तलाश अप्रैल से थी। पूर्व सैनिकों को उस पर पहले से संदेह था। इसी बीच उसे एक शहीद संग्रहालय के कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया, जहां उसकी गतिविधियों और पहचान की जांच के बाद उसे पकड़वा दिया गया।
जांच के दौरान उसके पास से सेना का कथित फर्जी पहचान पत्र, नकली पिस्टल और अन्य सैन्य सामान बरामद होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि आर्यन के पिता सिंचाई विभाग में इंस्पेक्टर हैं, जबकि उसकी मां सरकारी शिक्षिका हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आर्यन न तो सेना में भर्ती हो पाया और न ही NEET परीक्षा पास कर सका। इसके बाद उसने कथित तौर पर जनवरी 2016 में सेना की वर्दी खरीद ली और खुद को सैन्य अधिकारी बताकर लोगों के बीच पहचान बनानी शुरू कर दी।
सेना में ब्रिगेडियर का पद बेहद वरिष्ठ अधिकारियों को मिलता है और इस रैंक तक पहुंचने में वर्षों की सेवा लगती है। वहीं आर्यन कथित रूप से महज 21 वर्ष की उम्र में ही ब्रिगेडियर की वर्दी पहनकर घूम रहा था। उसकी कम उम्र और ऊंची सैन्य रैंक के बीच असामान्य मेल न होने के कारण उस पर शक गहराया, जिसके बाद जांच शुरू हुई और आखिरकार उसका कथित फर्जीवाड़ा उजागर हो गया।
फिलहाल मामले की जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि उसने इस फर्जी पहचान का इस्तेमाल किन-किन उद्देश्यों के लिए किया।
दिल्ली के लाजपत नगर मार्केट में अब शुरू हुई एक अनोखी सुविधा, जहां लोग ‘CarryMen’ किराये पर ले सकते हैं। यह सेवा ₹110 प्रति घंटे से शुरू होती है। CarryMen ग्राहकों के शॉपिंग बैग उठाने, खाने की लाइन में लगने, सामान मेट्रो तक पहुंचाने और दुकानों में बैठने की जगह ढूंढने जैसे काम करेंगे।
2 घंटे के लिए यह सेवा ₹219 और 3 घंटे के लिए ₹319 में उपलब्ध है। भीषण गर्मी और भीड़भाड़ के बीच यह सुविधा लोगों को काफी राहत दे सकती है। सोशल मीडिया पर यह नई सेवा तेजी से वायरल हो रही है।
#Delhi #LajpatNagar #Shopping #NewService #CarryMen #ViralNews #DelhiNews #Market #NCIBNews
गुजरात के खेड़ा जिले में एक 17 वर्षीय नाबालिग हिंदू लड़की को तीन वर्ष से अधिक समय तक लगातार ब्लैकमेल कर गैंगरेप करने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है।
पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी परवेज खान पठान (23) ने एक नाबालिक हिन्दू लड़की को लव ट्रैप में फंसाया, उसकी आपत्तिजनक वीडियो और फोटो बनाकर ब्लैकमेल किया और अन्य साथियों के साथ मिलकर 2023 से अब तक बार-बार शोषण किया। यह घटना हाल ही में रमजान के दौरान भी जारी रही।
इस मामले में पुलिस ने परवेज खान पठान, महिर खान पठान, फैजान खान पठान, तौफीक खान पठान, अयान खान पठान, मोइन खान पठान, मारूफ खान पठान, सलमान खान पठान को गिरफ्तार किया हैं। सभी की उम्र 19-26 वर्ष के बीच हैं। साथ ही एक अन्य आरोपी साहिल पठान अभी भी फरार है।
खेड़ा टाउन पुलिस स्टेशन में POCSO एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आज क्राइम सीन का रीक्रिएशन भी कराया। एसपी विजय पटेल ने मामले की पुष्टि की है और पीड़िता को सुरक्षा प्रदान की गई है। जांच जारी है।
गुजरात में लव ट्रैप, ब्लैकमेलिंग और नाबालिगों के शोषण की बढ़ती घटनाओं को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर रहा है। जिसको गंभीरता से लेते हुए सभी अभिभावकों को सतर्क रहने की जरूरत है।
यह बात शत-प्रतिशत सही है कि –
बिना किसी बाहरी ताकत के नोएडा में इतना बड़ा बवाल होना आसान नहीं है।
नोएडा में कुछ छिटपुट कंपनियों को छोड़ दिया जाए तो ज्यादातर कंपनियों में वेतन अन्य औद्योगिक शहरों की तुलना में बेहतर है। यहां की लाइफस्टाइल भी अन्य शहरों के मुकाबले अपेक्षाकृत सुरक्षित और किफायती है। यहां के स्थानीय लोग भी काफी मिलनसार हैं, जिसके कारण बाहरी श्रमिकों का क्षेत्र के आधार पर शोषण लगभग न के बराबर देखने को मिलता है।
साथ ही, यहां की प्रशासनिक व्यवस्था भी काफी चुस्त-दुरुस्त है। ऐसे में इतना बड़ा दंगा मजदूरों ने किया हो इसपर विश्वास नहीं होता।
सच कहूं तो कही न कहीं इसके पीछे बाहरी शक्तियों का भी हाथ हैं। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि अगले वर्ष उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं।
इन लोगों का अलग ही स्वांग है –
अपने गाड़ी के आगे और पीछे बिना नंबर प्लेट की गाड़ी लेकर चलते हैं, दिन में 100 रुपए का कमला पसंद चबा डालते हैं, 500 रुपए रोज चाय–नाश्ता पर भी उड़ा देते हैं... लेकिन बात जब 50 रुपए टोल देने की आती है तो विधानसभा का स्टिकर लगाकर अपने आगे पीछे 10 गाड़िया मुफ्त में निकाल ले जाते हैं।
दूसरे तरफ ये टोल वाले,
कोई सीधा साधा आदमी अपने परिवार के साथ कहीं जा रहा हो, अगर थोड़ा सा भी सवाल जवाब कर ले तो उसके हाथ पैर तोड़ डालते हैं। लेकिन, इनके सामने वो भी नममत्सक हुए चुपचाप खड़े रहते हैं।
#शर्मनाक 😡
शायद इसीलिए हमारे देश में थार के ड्राइविंग सीट पर बैठने वाले अधिकतर व्यक्ति जिम्मेदार ड्राइवर कम नशेड़ी ज्यादा माने जाते हैं। जितनी तगड़ी गाड़ी उतना ही तगड़ा नशा।
“तहे दिल से माफी मांगता हूं…” – जेल जाने से पहले मौलाना ने जोड़े हाथ, CM योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर जताया खेद
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में बिहार निवासी मौलाना अब्दुल्ला सलीम कासमी उर्फ चतुर्वेदी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कस्टडी में बहराइच लाया गया, जहां स्थानीय अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया।
पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने सोमवार शाम बिहार के पूर्णिया से आरोपी को गिरफ्तार किया और देर रात बहराइच पहुंचाया। सर्किल ऑफिसर (शहर) नारायण दत्त मिश्रा ने बताया कि आरोपी का एक विवादित भाषण, जो कथित तौर पर मई 2024 के एक कार्यक्रम का है, हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
इस भाषण में मुख्यमंत्री की मां के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया था, जिसके बाद व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे।
गिरफ्तारी से पहले आरोपी मौलाना ने हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए कहा कि वह “तहे दिल से माफी मांगता है” और अपने बयान पर खेद व्यक्त करता है।
रामनगरी अयोध्या में नाली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडा।
यूपी के अयोध्या जिले में बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के जेरुआ गांव में नाली को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
पुलिस ने इस मामले में एक पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, हालांकि पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
एक देश में दो कानून क्यों?
ये है HAM पार्टी के प्रवक्ता दानिश रिजवान, जो केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के करीबी माने जाते हैं, इनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे एक विवाह समारोह के दौरान, सैकड़ों लोगों के बीच, पुलिसकर्मी की सरकारी पिस्टल से खुलेआम फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं।
अब सवाल यह है कि –
जब एक आम नागरिक के लिए आर्म्स एक्ट (संशोधन 2019) की धारा 25(9) के तहत हर्ष फायरिंग एक गंभीर अपराध है, तो क्या सत्ता से जुड़े लोगों के मामलों में भी @bihar_police उतनी ही सख्ती दिखा पाएगी?
बिहार पुलिस से आग्रह है कि इस मामले में निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जाए, और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो दानिश रिजवान के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही संबंधित पुलिसकर्मी की भूमिका की भी जांच कर उचित कार्रवाई की जाए।
आखिर कौन है ये दरिंदा…?
एक मासूम बच्चे के साथ जानवरों से भी बदतर व्यवहार करने वाला, इंसान के रूप में छिपा यह शैतान अभी भी खुलेआम घूम रहा है। इसे पहचानना और सज़ा दिलाना हम सबकी जिम्मेदारी है।
अगर आपके पास इस घटना से जुड़ी कोई भी जानकारी है, तो कृपया तुरंत हमें DM करें। आपकी एक छोटी सी जानकारी भी इस हैवान को कानून के शिकंजे तक पहुंचाने में मदद कर सकती है।
@NCIBHQ की टीम पूरी ताकत के साथ इसे सख्त से सख्त सज़ा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।
यही है भारत का असली लोकतंत्र –
बिहार में एक छात्र अभिषेक ने सिर्फ इतना किया कि सरकारी स्कूल की बदहाल हालत पर सवाल उठा दिया। बच्चों को स्कूल में ताला लगाकर बंद रखने, माता-पिता को अंदर आने से रोकने और शिक्षा व्यवस्था की लापरवाही के खिलाफ उसने आवाज उठाई। लेकिन सिस्टम को सच पसंद नहीं आया, और नतीजा यह हुआ कि सवाल पूछने वाले छात्र को ही जेल में डाल दिया गया।
हमारे देश में अक्सर यही होता है –
गरीब और आम लोगों की आवाज दबा दी जाती है। जो पढ़ाई, अधिकार और सम्मान की बात करे, उसे ही आरोपी बना दिया जाता है। क्या यही लोकतंत्र है, जहाँ शिक्षा मांगने वाला अपराधी बन जाता है और व्यवस्था की खामियाँ उजागर करने वाले को सजा मिलती है?
यह सिर्फ एक छात्र की कहानी नहीं है, यह उस व्यवस्था का आईना है जहाँ सच बोलना सबसे बड़ा जुर्म बना दिया जाता है। लेकिन याद रखिए, सवाल पूछना अपराध नहीं है और शिक्षा मांगना किसी भी बच्चे का अधिकार है।
आज पूरा देश देख रहा है –
अन्याय ज्यादा देर तक नहीं टिकता। अभिषेक को तुरंत रिहा किया जाना चाहिए और शिक्षा व्यवस्था की उन खामियों पर कार्रवाई होनी चाहिए जिनके खिलाफ उसने आवाज उठाई। यही सच्चे लोकतंत्र की पहचान होगी।
जरा इनका सिविक सेंस तो देखो....
हाईवे पर एक होटल के वॉशरूम में ये दोनों युवक हैंडवॉश बर्बाद करते हुए वीडियो बनाकर खुद को गौरांवित महसूस कर रहे हैं।
सच कहूँ तो ऐसी हरकतों की वजह से ही कई जगहों पर अच्छी सुविधाएँ टिक नहीं पातीं। होटल वाले भी मजबूर होकर हैंडवॉश की जगह 5 रुपये वाली साबुन की टिकिया रखने लगते हैं – वो भी आधी काटकर।
दिल्ली के उत्तम नगर इलाक़े में हाली के दिन रंग के छीटें लगने से कट्ठरपंथी मानसिकता के लोगों ने तरुण कुमार की पीट पीटकर हत्या कर दी थी।
आज शासन प्रशासन ने अपना सख्त कदम उठाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके घरों को ध्वस्त करने का निर्देश जारी कर दिए हैं।
यूपी के बलिया में SDM आलोक प्रताप ने कुत्ते के काटने पर DM से 8 दिन की छुट्टी मांगी। लेटर में लिखा- कुत्ते ने मेरे दोनों हाथ में काट लिया है। जिससे हाथ में गहरा जख्म हो गया है। स्थानीय डॉक्टर से इलाज कराया, लेकिन घाव से खून बहना बंद नहीं हो रहा है।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। एक पिकअप वाहन डिवाइडर से टकरा गया, जिसमें ड्राइवर और एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन में कई लोग सवार थे, जो फरीदाबाद में रेहड़ी लगाकर रोज़ी कमाते हैं और होली मनाने के लिए अपने गांव लौट रहे थे।
घटना का सीसीटीवी फुटेज 👇
यूपी में गाजियाबाद के यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर चाकू से हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी जीशान को लोनी क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया।
विदित हो कि सलीम वास्तिक पर हमला का मुख्य कारण उनकी सोशल मीडिया/YouTube पर धार्मिक मुद्दों खासकर मुस्लिम धर्म की कुरीतियों, कुप्रथाओं और इस्लामिक कट्टरता की आलोचना करना माना जाता हैं।