The National Commission for Women has introduced a new Toll-Free Helpline Number 14490 to provide immediate assistance and support to women in distress.
The easy to remember number will facilitate timely grievance redressal and ensure that help is accessible to women across the country.
#NCW #WomenSafety #WomenHelpline #14490 #WomenEmpowerment
मुश्किल समय में जब समझ न आए कि मदद कहाँ से लें, तो परेशान न हों।
'181 Women Helpline' महिलाओं को तत्काल सहायता और संबंधित आवश्यक सेवाओं से जोड़ने के लिए बनाई गई है। संकट की स्थिति में यह हेल्पलाइन एक सुरक्षित और भरोसेमंद सहारा है।
याद रखें, मदद की सही जानकारी ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है। जागरूक बनें और अन्य महिलाओं को भी इस हेल्पलाइन के बारे में बताएं।
#WomenHelpline181 #WomenSafety #NCW #NCWIndia #NariShakti #WomenEmpowerment
केरल के वायनाड जिले की सुजी के.पी. को सिलाई का हुनर था, लेकिन आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण वह अपना काम शुरू नहीं कर पा रही थीं।
केरल स्टेट बैकवर्ड क्लासेज डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के जागरूकता कार्यक्रम से जुड़ने के बाद उन्हें ऋण सहायता मिली। सुजी ने सिलाई के साथ फोटोकॉपी और लैमिनेशन सेवाएं भी शुरू कीं।
आज उनका छोटा कारोबार उन्हें हर महीने करीब 15,000 रुपए की आय देता है और परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में मदद कर रहा है।
जरूर पढ़े:-
https://t.co/Vd2uSRNAxy
#SujiKP #Keralam #WomenEmpowerment #WomenEntrepreneurs #NCW #NCWIndia #NariShakti #KSBCDC
IGNITE - Caring for Women, Transforming Lives
The National Commission for Women invites you to an insightful session of the IGNITE Lecture Series on “Caring for Women - Transforming Lives” featuring Dr. Madhuri Kanitkar, Lieutenant General (Rtd), PVSM, AVSM, VSM.
• 28 September 2026
• 4:00 PM – 5:00 PM
🔗 Register: https://t.co/WxAdJVXal4
You can also, Join by video system
Dial [email protected]
You can also dial 210.4.202.4 and enter your meeting number.
Access code: 251 315 40105
#IGNITE #NCW #WomenEmpowerment #CaringForWomen
क्या आप जानते हैं?
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत हर गर्भवती महिला को हर महीने की 9 तारीख को निःशुल्क प्रसवपूर्व जाँच की सुविधा मिलती है।
समय पर जाँच = माँ और शिशु का बेहतर स्वास्थ्य।
#PoshanMaah2026#NCW#WomenHealth#Nutrition#MWCD
राष्ट्रीय महिला आयोग ने बिहार के जमुई जिले में एक युवती एवं उसके पुरुष साथी के साथ कथित सार्वजनिक छेड़छाड़, मारपीट, जबरन रोकने एवं उत्पीड़न की घटना का स्वतः संज्ञान लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स एवं प्रसारित वीडियो के अनुसार, कुछ लोगों ने रात में दोनों को घेरकर युवती को पकड़ने, खींचने एवं उसके साथ अभद्र व्यवहार किया, जबकि उसके साथी के साथ भी मारपीट की गई।
आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया राहतकर ने बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) को पत्र लिखकर मामले में तत्काल FIR, वीडियो फुटेज के आधार पर सभी आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी तथा समयबद्ध एवं निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने को कहा है।
आयोग ने पीड़ितों को सुरक्षा, कानूनी सहायता एवं मनोवैज्ञानिक परामर्श उपलब्ध कराने तथा सोशल मीडिया पर प्रसारित आपत्तिजनक वीडियो की आगे की शेयरिंग पर रोक लगाने के लिए आवश्यक कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अध्यक्ष ने 7 दिनों के भीतर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट (ATR) भी मांगी है।
महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा और निजता से किसी भी स्तर पर समझौता स्वीकार्य नहीं है। #suomotu #bihar #jamuyi
@bihar_police
Your Story Can Inspire Millions!
Contribute your ideas for #MannKiBaat and bring stories of positive change, community action and inspiring efforts from across India into the spotlight.
Visit: https://t.co/uw9vkSxKI0
देवघर, झारखंड की शिक्षिका श्वेता शर्मा बच्चों को पढ़ाने के अपने नए और आसान तरीकों के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने पढ़ाई को बच्चों के लिए रोचक बनाने के लिए खेल और गतिविधियों का सहारा लिया।
‘अबुआ जादुई पिटारा’ जैसी पहल के जरिए उन्होंने बच्चों को स्थानीय संस्कृति से जोड़ते हुए सीखने का अवसर दिया। कोरोना के समय भी उन्होंने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने के लिए ‘कॉपी एक्सचेंज प्रोग्राम’ शुरू किया।
उनके प्रयासों से बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ी। शिक्षा के क्षेत्र में उनके अच्छे काम को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
जरूर पढ़े:-
https://t.co/vHGlExC4fB
#ShwetaSharma #Jharkhand #NationalTeacherAward #NCW #NCWIndia #NariShakti
Remembering Bhogeswari Phukanani on her death anniversary.
A brave freedom fighter from Assam, she became a martyr during the Quit India Movement of 1942.
Her courage and sacrifice continue to inspire generations and remind us of the vital role women played in India’s freedom struggle.
#BhogeswariPhukanani #FreedomFighter #QuitIndiaMovement #NCW #NCWIndia #WomenOfIndia
क्या आप जानते हैं?
2018 से एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत देशभर में महिलाओं और बच्चों में एनीमिया कम करने के लिए जाँच, उपचार, पोषण एवं जागरूकता पर काम किया जा रहा है।
एनीमिया की रोकथाम, बेहतर स्वास्थ्य की ओर एक कदम।
#PoshanMaah2026#NCW#WomenHealth#Nutrition#MWCD
Did you know? 🍚✨
Rice distributed through PM-POSHAN and ration shops is fortified with iron, folic acid and vitamin B12, at no extra cost. A simple step towards better nutrition and healthier communities.
#PoshanMaah2026#NCW#WomenHealth#Nutrition#MWCD
भारत की अमर वीरांगना कनकलता बरुआ जी की पुण्यतिथि पर सादर नमन (20 सितंबर)...!!
भारत की अमर वीरांगना कनकलता जी ने महज 17 वर्ष की उम्र में देश की आज़ादी के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। वर्ष 1942 में 'भारत छोड़ो आंदोलन' के दौरान, उन्होंने निडरता से गोहपुर पुलिस स्टेशन पर तिरंगा फहराने के लिए एक जुलूस का नेतृत्व किया।
जुलूस के दौरान अंग्रेज पुलिस की तरफ से कार्यवाही के चलते उन्हें अनेक गोलियां लगी पर फिर भी उन्होंने तिरंगे को झुकने नहीं दिया और वह 20 सितंबर 1942 को वीरगति को प्राप्त हुईं। उनका अद्वितीय बलिदान आज भी यह संदेश देता है कि देशभक्ति के लिए उम्र नहीं, बल्कि हौसला और दृढ़ संकल्प मायने रखता है।
#KanaklataBarua #DeathAnniversary #FreedomFighter #NCWIndia #NCW #IndianHistory #WomenInHistory #QuitIndiaMovement
खेल-खेल में सीखना, हर बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव।
आंगनवाड़ी केन्द्रों में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा के अंतर्गत खेल-आधारित गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के सीखने और विकास को बढ़ावा दिया जाता है।
#PoshanMaah2026@Annapurna4BJP@savitrii4bjp@PIB_India
Make the switch to millets!
Small swaps can make everyday meals more nutritious. From Ragi Dosa and Bajra Roti to Jowar Upma, bring the goodness of millets to your daily plate-simple, wholesome and delicious.
This Poshan Maah, choose millets for a healthier plate and a stronger tomorrow.
#PoshanMaah2026 #NCW #WomenHealth #Nutrition
#MWCD
Small grains, big nutrition! 🌾
Millets like Ragi, Bajra and Jowar are rich in essential nutrients such as calcium, iron and fibre, making them a valuable addition to a balanced diet.
This Poshan Maah, make millets a part of your everyday plate. 🌾
#PoshanMaah2026#NCW #WomenHealth #Nutrition #MWCD
एनी बेसेंट जी की पुण्यतिथि पर सादर नमन (20 सितंबर)...!!
एनी बेसेंट जी एक ऐसी महिला थी, जिन्होंने भारत में जन्म नहीं लिया, लेकिन भारत के भविष्य और प्रगति के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने शिक्षा और सामाजिक सुधार को भारत की प्रगति की मजबूत नींव माना।
उन्होंने स्वशासन की आवाज़ को बुलंद करने के लिए 'होम रूल आंदोलन' का नेतृत्व किया। और 1917 में, वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष बनीं, जो एक ऐतिहासिक उपलब्धि थी।
20 सितंबर 1933 को उनका निधन हुआ, लेकिन शिक्षा, स्वशासन और राष्ट्र सेवा में उनका योगदान आज भी हमारा मार्गदर्शन करता है।
#AnnieBesant #DeathAnniversary #NCW #NCWIndia #WomenInHistory #HomeRuleMovement
क्या आप जानते हैं?
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अंतर्गत संचालित की जाती है।
यह योजना गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता देकर उनके पोषण, स्वास्थ्य और सुरक्षित मातृत्व को सुनिश्चित करने का प्रयास करती है।
#DidYouKnow#PMMVY #MaternalHealth #NCW #NCWIndia #MoWCD