काजिया लिज मेजो ने जीता मिस यूनिवर्स इंडिया 2026
केरल की 19 वर्षीय काजिया लिज मेजो ने राजस्थान के जयपुर में मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब जीत लिया।
#KajiyaLijMejo#missuniverseindia
तेल का टैंकर पलटा तो मची लूट, बाल्टियां लेकर पहुंचे लोग
मध्य प्रदेश के गुना के बीनागंज में तेल से भरा टैंकर पलटते ही लोग बाल्टियां और बर्तन लेकर तेल भरने पहुंच गए। महिलाओं समेत लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो र��ा है।
#oiltanker #guna
तेलंगाना के मंत्री जुपल्ली कृष्णराव ने तहसीलदार कार्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान गंदा टॉयलेट देखकर अधिकारियों को फटकार लगाई। इसके बाद उन्होंने खुद टॉयलेट की सफाई शुरू कर मिसाल पेश की। उनका यह कदम देखकर वहां मौजूद अधिकारी और कर्मचारी भी हैरान रह गए।
#JupallyKrishnaRao
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राहुल गांधी के धरने को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा की पीड़ित छात्र के शरीर में पैलेट गन के छर्रे मिले है, लेकिन सरकार ने अब तक किसी के खिलाफ FIR दर्ज नहीं की है।
#MallikarjunKharge
भाजपा ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के संगठनात्मक ढांचे में बदलाव किया है। उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी विनोद तावड़े को राज्य प्रभारी के रूप में सौंपी गई है, जबकि जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।
#VinodTawde#BJP
दिल्ली में राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा की मांग यही है की प्रधानमंत्री, गृह मंत्री सदन में आएं, बयान दें, चर्चा हो। हम चर्चा के लिए तैया��� है। अगर चर्चा होगी तभी हल निकलेगा। वे संसद का अपमान कर रहे है वे अंदर आना नहीं चाहते।
#MallikarjunKharge
तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने संसद परिसर में अपनी ही पार्टी के 20 बागी सांसदों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने बागी नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें गद्दार करार दिया। कल्याण बनर्जी ने कहा संसद के अंदर यह गद्दार सांसद मौजूद है।
#KalyanBanerjee
बिहार की राजनीति के चर्चित जेडीयू नेता और मोकामा से विधायक अनंत सिंह एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार चर्चा की वजह उनका बेहद छोटा भाषण है, जिसे उन्होंने ��हज 5 सेकेंड में समाप्त कर दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
#AnantSingh
शिक्षाविद और सामाजिक क��र्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों की भूख हड़ताल के बाद अपना अनशन समाप्त कर दिया। उन्होंने बताया की केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह और विभिन्न दलों के करीब 65 सांसदों की अपील के बाद उन्होंने यह फैसला लिया।
#SonamWangchuk
दिल्ली में सोमवार को CJP के चलो संसद प्रदर्शन के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई। संसद के मानसून सत्र के पहले दिन हजारों छात्र और प्रदर्शनकारी संसद की ओर मार्च कर रहे थे। उन्हें रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने बैरिकेडिंग की, लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े।
#CJP#delhi
उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश, मौसम विभाग के रेड और ऑरेंज अलर्ट तथा चारधाम यात्रा मार्ग के कई हिस्सों में हुए भूस्खलन को देखते हुए प्रशासन ने सोमवार को एहतियातन चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी है।
#chardham
दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके पर एक महिला ने स्याही फेंक दी और थप्पड़ मारने की कोशिश की, घटना के बाद मौक��� पर कुछ देर अफरा-तफरी मच गई।
#AbhijitDipke #cjp
टीकमगढ़ में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हेलीकॉप्टर रवाना होने से पहले पीछे रह गए एक मंत्री दौड़ते हुए हेलीपैड पहुंचे और समय रहते हेलीकॉप्टर में सवार हो गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिस पर लोग मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
#drmohanyadav#cmhelicopter
ओडिशा के पूरी में बारि�� के बीच भी श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं दिखी। भारी बारिश के बावजूद महाप्रभु जगन्नाथ के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ पहुंची है। भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल होने के लिए देश विदेश से श्रद्धालु यहां पहुंचे है।
#JagannathRathYatra
वाराणसी में भ्रष्टाचार के खिलाफ उत्तर प्रदेश विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए GST सेक्टर-6 की डिप्टी कमिश्नर अंबिका को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
#GST#Corruption
सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने भारत में अपना नया सैटेलाइट फोन लॉन्च किया है। इसकी कीमत 1.34 लाख रुपये तय की गई है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत यह ��ै की यह पारंपरिक मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध न होने पर भी काम करता है। इसके जरिए यूज़र कॉल कर सकते है और संदेश (SMS) भी भेज सकते है।
#BSNL
कलकत्ता हाई कोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस को बड़ी राहत देते हुए उसके फ्रीज किए गए तीन बैंक खातों के सीमित इस्तेमाल की अस्थायी अनुमति दे दी है। कोर्ट ने शुरुआती सुनवाई में कहा की हर भुगतान से पहले कोर्ट द्वारा नियुक्त स्पेशल ऑफिसर की मंजूरी लेना अनिवार्य होगा।
#MamtaBanerjee#TMC
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की आज सनातन धर्म को मानने वाले और गौ माता की सेवा करने वाले लोग बेहद दुखी है। अखिलेश यादव ने पेट्रोल में इथेनॉल मिलाए जाने के मुद्दे पर भी सवाल उठाते हुए कहा की सरकार ने अब पेट्रोल में इथेनॉल मिला दिया है।
#AkhileshYadav