जम्मू-कश्मीर रियासत के अंतिम महाराजा हरि सिंह जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
राष्ट्र की एकता, अखंडता और जनकल्याण के प्रति उनके योगदान एवं दृढ़ संकल्प को सदैव स्मरण किया जाएगा।
#HariSingh
स्कीट शूटिंग में भारतीय महिला एवं पुरुष टीम का परचम! 🇮🇳
एशियन गेम्स 2026 की स्कीट स्पर्धा में भारतीय महिला टीम की परिनाज़ धालीवाल, राइज़ा ढिल्लों और माहेश्वरी चौहान की तिकड़ी ने कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं पुरुष टीम के अनंतजीत सिंह नरुका, भवतेघ सिंह गिल और मैराज अहमद खान की तिकड़ी ने भी कांस्य पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है।
आप सभी खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और बेहतरीन तालमेल पर पूरे देश को गर्व है। आपको आगामी मुकाबलों के लिए हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
#Cheer4Bharat
#AsianGames2026
📍पटना आवास
पार्टी के कार्यकर्ता बंधुओं एवं शुभचिंतकों से आत्मीय मुलाकात कर संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्ययोजनाओं एवं जनसेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
भारत के नाम जुड़ा एक और पदक।
एशियन गेम्स में अपने पदार्पण पर ही @mirabai_chanu जी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम कर देश का मान बढ़ाया है।
उनकी मेहनत, समर्पण, अनुशासन और अदम्य खेल भावना देश के करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
मीराबाई चानू जी को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं।
#AsianGames2026
#Cheer4Bharat
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के कुशल नेतृत्व में “मुख्यमंत्री उद्यमी योजना” राज्य के युवाओं, महिलाओं एवं विभिन्न वर्गों को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ते हुए आर्थिक सशक्तिकरण को नई गति प्रदान कर रही है।
यह पहल “आत्मनिर्भर बिहार” के निर्माण की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हो रही है।
Samrat Choudhary
Industries Department, Bihar
#CMSamrat
#samratchoudhary
#MukhyamantriUdyamiYojna
अपराधी कोई जाति या धर्म नहीं होता। जो अपराधी है, वही पकड़ा जाएगा और सरकार किसी भी अपराधी को नहीं बख्शेगी।
- माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री @sanjay_saraogi जी
प्रदेश कार्यालय, पटना में माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री @sanjay_saraogi जी ने माननीय राष्ट्रीय मंत्री श्री सिद्धार्थ शम्भू जी, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी जी एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से आत्मीय भेंट कर संगठनात्मक विषयों पर संवाद किया।
इस दौरान संगठन को और मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा आगामी गतिविधियों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।
#BJP4Bihar
मिथिला की माटी से राष्ट्रीय पटल तक, पूरे बिहार के लिए गौरव का क्षण!
दरभंगा जिले के मनीगाछी प्रखंड के नारायणपुर गांव के लाल एवं सुप्रसिद्ध अभिनेता श्री @imsanjaimishra जी को फिल्म ‘भक्षक’ में शानदार अभिनय के लिए 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता’ के सम्मान से सम्मानित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
अपनी प्रतिभा और सशक्त अभिनय से आपने पूरे बिहार के साथ मिथिला-दरभंगा का मान बढ़ाया है।
श्यामा माई से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।
#NationalFilmAwards #Bihar #Darbhanga #Mithila
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में देशभर में चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आज कटिहार में आयोजित रक्तदान शिविर में उपस्थित हुई।
रक्तदान केवल रक्त देना नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद के जीवन में आशा और जीवन का संचार करना है। ❤️
आइए, हम सभी सेवा को अपना संकल्प बनाएं और समाजहित में अपने सामर्थ्य के अनुसार योगदान दें। 🇮🇳
#SevaSankalpAbhiyan
मैं अनुरोध करना चाहूंगी कि लोकप्रिय कलाकार स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पदार्थों का endorsement न करें।
Star वही है जो रोशनी फैलाए, अंधेरा नहीं।"
-माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी
@rashtrapatibhvn#72ndNationalFilmAwards
प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक राजा राव तुलाराम जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन।
मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए उनके अदम्य साहस और वीरता सदैव देशवासियों को प्रेरणा देती रहेगी।
#RajaRaoTularamJi
इंतज़ार खत्म! BPSC TRE-4 के लिए 25 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन।
32,388 शिक्षक पदों पर होगी नियुक्ति, बिहार के युवाओं के लिए नित नए रोजगार के अवसर और बिहार की शिक्षा व्यवस्था को लगातार मजबूती दे रही है NDA सरकार।
समय पर आवेदन करें और अपने सपनों को नई उड़ान दें।
#TRE4#NDA4Bihar
‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत भाजपा प्रदेश कार्यालय स्थित कैलाशपति मिश्र सभागार में ‘आँगन का मिलन’, ‘सेवा चित्र’ एवं ‘सेवा मेरा योगदान’ जैसे आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई।
माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री @sanjay_saraogi जी, माननीय संगठन महामंत्री श्री @bhikhubhaidbjp जी, माननीय मंत्री श्री @mkrtiwari_bjp जी, श्री @ChandravanshiPs जी एवं श्री @mla_hayaghat जी ने बैठक को संबोधित किया। बैठक में सेवा कार्यों को जनभागीदारी से जोड़कर व्यापक रूप देने और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई।
#BJP4Bihar
#SevaSankalpAbhiyan
इंतज़ार खत्म! BPSC TRE-4 के लिए 25 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन।
32,388 शिक्षक पदों पर होगी नियुक्ति, बिहार के युवाओं के लिए नित नए रोजगार के अवसर और बिहार की शिक्षा व्यवस्था को लगातार मजबूती दे रही है NDA सरकार।
समय पर आवेदन करें और अपने सपनों को नई उड़ान दें।
#TRE4#NDA4Bihar
आयुष्मान भारत के 8 वर्षों में 60 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को कैशलेस एवं सुलभ उपचार की सुविधा मिली है।
• जरूरतमंद परिवारों को ₹5 लाख तक का स्वास्थ्य कवर।
• निःशुल्क उपचार से ₹2 लाख करोड़ की बचत।
• हर नागरिक तक सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने का संकल्प।
आयुष्मान भारत — स्वस्थ भारत, सशक्त भारत।
#8YearsOfAyushmanBharat
बीमारी दस्तक दे, तो अब पैसों की चिंता नहीं!
आयुष्मान भारत ने करोड़ों जरूरतमंद परिवारों को दिया इलाज का भरोसा, ताकि मुश्किल घड़ी में जेब नहीं, सिर्फ सेहत की चिंता हो।
8 सालों से स्वस्थ भारत की ओर मजबूत कदम।
#8YearsOfAyushmanBharat