🚨 गुरुग्राम पुलिस की बड़ी कार्रवाई
दिल्ली से अवैध रूप से कूड़ा-कचरा एवं प्लास्टिक कचरा गुरुग्राम में लाकर डालने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार।
▪️ 04 अभियोग दर्ज
▪️ वारदात में प्रयुक्त 07 वाहन बरामद
▪️ अवैध नेटवर्क एवं वाहन मालिकों की भूमिका की जांच जारी
पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी।
#GurugramPolice #HaryanaPolice #EnvironmentalProtection
@cmohry@NayabSainiBJP@csharyana@DGPHaryana
फतेहाबाद पुलिस ने ज्वैलर से करीब 4 किलो चांदी व 5 ग्राम सोने की लूट का किया पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग शामिल तफ्तीश।
🔹 जगसीर उर्फ जस्सी निकला वारदात का मास्टरमाइंड।
🔹 लवप्रीत व नाबालिग ने दिया था लूट की वारदात को अंजाम।
🔹 आरोपियों से 3 किलो 490 ग्राम चांदी व 4 ग्राम सोना बरामद, कीमत ₹8.62 लाख से अधिक।
#FatehabadPolice #HaryanaPolice #CrimeControl
@cmohry@NayabSainiBJP@csharyana@DGPHaryana
हरियाणा STF की दादरी टीम ने संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हत्या की साजिश रचने के आरोप में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 3 अवैध हथियार और 50 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। मामले में नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
#HaryanaPolice #HaryanaSTF #CrimeControl
@cmohry@NayabSainiBJP@csharyana@DGPHaryana
हरियाणा STF को बड़ी सफलता!
हिसार STF की टीम ने विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए पंजाब के अबोहर में शोरूम संचालक की हत्या के मामले में वांछित ₹5 लाख के इनामी मोस्ट वांटेड आरोपी को गिरफ्तार किया।
आरोपी के कब्जे से अवैध .32 बोर पिस्तौल व 3 जिंदा कारतूस बरामद। मामले में आगे की जांच जारी।
#HaryanaPolice #HaryanaSTF #CrimeControl
@cmohry@NayabSainiBJP@csharyana@DGPHaryana
🚨 डिजिटल अरेस्ट से सावधान!
कोई भी पुलिस, CBI या ED अधिकारी वीडियो कॉल पर आपको गिरफ्तार नहीं कर सकता और न ही गिरफ्तारी का डर दिखाकर पैसे मांग सकता है।
⚠️ डरें नहीं, सतर्क रहें!
📵 ऐसी कॉल तुरंत काट दें।
💰 किसी के दबाव में आकर पैसे ट्रांसफर न करें।
साइबर ठगी की तुरंत शिकायत करें:
📞 1930 | 🌐 https://t.co/icVnIgWjM1
#CyberAwarenessMonth #DigitalArrest #HaryanaPolice
@cmohry@NayabSainiBJP@csharyana@DGPHaryana@Cyberdost
नशा तस्करी के संगठित नेटवर्क, गैंगस्टर गतिविधियों और फिरौती की धमकियों पर होगी प्रभावी कार्रवाई।
हरियाणा के DGP श्री अजय सिंघल ने पुलिस मुख्यालय, पंचकूला में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों को नियमानुसार अटैच करने, ANTF की कार्यप्रणाली की समीक्षा, CCTV नेटवर्क को मजबूत करने तथा महिला एवं बाल सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
#HaryanaPolice #DrugFreeHaryana #CrimeControl
@cmohry@NayabSainiBJP@csharyana@DGPHaryana
हरियाणा के DGP श्री अजय सिंघल की अध्यक्षता में पुलिस मुख्यालय, पंचकूला में वरिष्ठ अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित।
🔹 पिछले वर्ष की तुलना में सितंबर 2026 तक BNS अपराधों में 9.35% की कमी
🔹 हार्डकोर अपराधियों की धरपकड़ के लिए 15 दिवसीय विशेष अभियान
🔹 H4C के लिए 204 नए पद स्वीकृत
🔹 ‘अभेद्य’ ऐप के 25,000+ डाउनलोड
🔹 साइबर ठगी के पीड़ितों को त्वरित राहत एवं लंबित शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
तकनीक आधारित पुलिसिंग, साइबर सुरक्षा और प्रभावी अपराध नियंत्रण पर विशेष जोर।
#HaryanaPolice #CyberSecurity #CrimeControl
@cmohry@NayabSainiBJP@csharyana@DGPHaryana
🚨 हरियाणा पुलिस की त्वरित कार्रवाई
सुदर्शन माता मंदिर, गुरुग्राम में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने मात्र 06 घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
▪️ आरोपी से 4.786 किलोग्राम चांदी के आभूषण व ₹34,000 नकद बरामद
▪️ चोरी की 100% संपत्ति बरामद
▪️ CCTV फुटेज व साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान
▪️ आरोपी पिछले करीब 12 वर्षों से मंदिर में सुरक्षाकर्मी के रूप में कार्यरत था।
गुरुग्राम पुलिस की तत्परता एवं प्रभावी कार्रवाई से चोरी की वारदात का त्वरित खुलासा।
#GurugramPolice #HaryanaPolice #CrimeControl
@cmohry@NayabSainiBJP@csharyana@DGPHaryana
🚨 हरियाणा पुलिस की ERV-265 टीम की तत्परता से बची महिला की जान
29 सितंबर को सेक्टर-23, गुरुग्राम में अचानक तबीयत बिगड़ने पर महिला ने पति को सूचना दी। पति मेदांता अस्पताल में उपचाराधीन थे, जहां से उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम/112 पर संपर्क किया।
सूचना मिलते ही ERV-265 टीम ने बिना समय गंवाए मौके पर पहुँचकर महिला को तत्काल मनीपाल अस्पताल पहुँचाया। चिकित्सकों के अनुसार महिला को आंतरिक रक्तस्राव हो रहा था और समय पर उपचार मिलना अत्यंत महत्वपूर्ण था।
ERV टीम की इस त्वरित, मानवीय एवं सराहनीय कार्यवाही के लिए पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम ने पूरी टीम को विशेष रिवॉर्ड देने की घोषणा की है।
👏 हरियाणा पुलिस — हर आपात स्थिति में नागरिकों के साथ, हर पल तत्पर।
#GurugramPolice #Dial112 #HaryanaPolice #EmergencyResponse
@NayabSainiBJP@cmohry@csharyana@DGPHaryana
डीजीपी अजय सिंघल ने कहा कि नशा मुक्त हरियाणा—सरकार का प्रमुख मिशन 🚫💊
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी स्वयं नियमित रूप से नशा मुक्त अभियान की समीक्षा कर रहे हैं। युवाओं की भागीदारी, नशे के हॉटस्पॉट पर विशेष निगरानी और अंतरराज्यीय समन्वय के जरिए नशा तस्करी के नेटवर्क पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
हरियाणा पुलिस द्वारा हजारों गांवों में नशे की स्थिति का आकलन कर लगभग 4,000 गांवों को नशामुक्त बनाने की दिशा में कार्य किया गया है। नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों को अटैच करने तथा नशीले पदार्थों को कानूनी प्रक्रिया के तहत नष्ट करने की कार्रवाई भी जारी है।
नशा मुक्त हरियाणा केवल अभियान नहीं, जनभागीदारी से चलने वाला निरंतर मिशन है। 🇮🇳
#NashaMuktHaryana #DrugFreeHaryana #HaryanaPolice
@NayabSainiBJP@cmohry@csharyana@DGPHaryana
पुलिस महानिदेशक, हरियाणा श्री अजय सिंघल का गुरुग्राम दौरा
नवनिर्मित पुलिस स्टेशन सेक्टर-17/18 का उद्घाटन कर पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों से संवाद किया। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था एवं पुलिसिंग की समीक्षा की तथा लॉ एंड ऑर्डर कंपनियों की तैयारियों का जायजा लिया।
प्रबुद्ध नागरिकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए पुलिस-जन समन्वय, बेहतर पुलिसिंग और नागरिक सुरक्षा को और मजबूत करने पर जोर दिया।
@cmohry@NayabSainiBJP@csharyana@DGPHaryana