आज भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी से मुलाकात हुई।
इस दौरान बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के निमित्त संगठनात्मक मजबूती, बूथ प्रबंधन एवं मतदाताओं तक NDA सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने के संबंध में सार्थक विचार-विमर्श हुआ।
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के क्रम में आज गोलघर मंडल अंतर्गत मंदिरी नाला काठपुल में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।
संबोधन के दौरान क्षेत्र में संपन्न विभिन्न विकास कार्यों तथा NDA सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की तथा आगामी उपचुनाव में NDA प्रत्याशी श्री नीरज कुमार सिन्हा जी को भारी बहुमत से विजयी बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री @samrat4bjp जी, जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एव�� राज्यसभा सांसद श्री @SanjayJhaBihar जी, बिहार सरकार के माननीय मंत्री श्री @ramkripalmp जी सहित NDA के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आज बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव–2026 के निम��त्त हिंदी साहित्य सम्मेलन में आयोजित बुद्धिजीवी वर्ग संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित होकर प्रबुद्धजनों के साथ सार्थक संवाद किया।
इस अवसर पर NDA प्रत्याशी श्री नीरज कुमार सिन्हा जी के पक्ष में व्यापक जनसमर्थन जुटाने का आह्वान किया। साथ ही संगठन को और मजबूत करने एवं जनसंपर्क अभियान को अधिक प्रभावी बनाने का आग्रह भी किया।
आज बांकीपुर विधानसभा के गोलघर मंडल अंतर्गत ‘द रेजिडेंसी अंबुजा सिटी सेंटर’ में स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों के साथ आयोजित बैठक में सम्मिलित हुआ।
बैठक में बांकीपुर के प्रमुख विकास कार्यों और NDA सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही सभी से आगामी उपचुनाव में NDA प्रत्याशी श्री नीरज कुमार सिन्हा जी को ऐतिहासिक बहुमत से विजयी बनाने का आग्रह किया।
बांकीपुर विधानसभा के कदमकुंआ मंडल अंतर्गत बूथ क्रमांक 414 पर माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के लोक��्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का प्रसारण पार्टी पदाधिकारियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं के साथ सुना।
प्रधानमंत्री जी ने राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी और सकारात्मक परिवर्तन से जुड़े विषयों पर अत्यंत प्रेरणादायी उद्बोधन दिया। उनके विचारों से समस्त देशवासियों में नए संकल्प और नई ऊर्जा का संचार हुआ।
आज पटना स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल, राजवंशी नगर में ₹215 करोड़ की लागत से निर्मित 400 बेड वाले अत्याधुनिक ऑर्थोपेडिक एवं न्यूरो सुपर स्पेशियलिटी भवन का लोकार्पण माननीय मुख्यमंत्री श्री @samrat4bjp जी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस अत्याधुनिक अस्पताल में अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, रेडियोलॉजी विभाग, ���्पोर्ट्स इंजरी सेंटर, फिजियोथेरेपी, ट्रॉमा एवं आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध होंगी। इससे बिहार के नागरिकों को एक ही छत के नीचे विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो सकेंगी।बिहारवासियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना NDA सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को निरंतर मजबूत किया जा रहा है।
आज बांकीपुर विधानसभा चुनाव कार्यालय में चुनाव समिति के सम्मानित सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट हुई।
सभी के चेहरे पर दिख रहे उत्साह और संकल्प से स्पष्ट है कि इस बार बांकीपुर के प्रत्येक बूथ पर सर्वाधिक कमल खिलेगा।
आज चित्रांश महापरिवार द्वारा आय���जित चित्रांश समागम में सम्मिलित होकर समाज के प्रबुद्धजनों एवं परिवार के सदस्यों से आत्मीय भेंट की तथा सार्थक संवाद किया।
इस अवसर पर सभी ने एक स्वर से विकास, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित भारतीय जनता पार्टी को पुनः अपना आशीर्वाद देने का संकल्प दोहराया।
बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कदमकुआँ स्थित हिंदी साहित्य सम्मेलन भवन में आयोजित NDA सम्मेलन में NDA के सभी घटक दलों के नेतागणों के साथ बांकीपुर के प्रत्याशी श्री नीरज सिन्हा जी को प्रचंड मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया।
बांकीपुर की जनता विकास, सुशासन और जनहित के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए एक बार पुनः अपना आशीर्वाद भाजपा को देने का प्रण ले चुकी है।
आज बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के क्रम में नरेंद्र भारती मंडल में प्रमुख एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सा�� विस्तृत संवाद किया।
बैठक में NDA समर्थित भाजपा प्रत्याशी श्री नीरज सिन्हा "भारती जी" को प्रचंड मतों से विजयी बनाने के लिए घर-घर जनसंपर्क को और तेज व प्रभावी बनाने पर बल दिया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा, बिहार के नवनियुक्त ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेंद्र सिंह जी ने आज शिष्टाचार भेंट की। ��ैंने उन्हें नव दायित्व एवं यशस्वी कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर उपस्थित अन्य युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं से भी संवाद हुआ एवं अपने युवा मोर्चा के दिनों का स्मरण किया।
भारत की नारीशक्ति राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। हमारी माताएं, बहनें और बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी अद्भुत प्रतिभा और कौशल से मां भारती का गौरव बढ़�� रही हैं।
नारी त्रैलोक्यजननी
नारी त्रैलोक्यरूपिणी।
नारी त्रिभुवनाधारा
नारी शक्तिस्वरूपिणी॥
#12YearsOfNariShakti
हमने अब तक जिस स्पीड और स्केल पर काम किया है, उसे और व्यापक बनाना है। 2047 के लक्ष्य को देखते हुए हमें इस रफ्तार से चलना है कि हम दुनिया से एक कदम आगे रह सकें।
Patna Sahib, Bihar: On his visit to Bihar, BJP MP Ravi Shankar Prasad says, "I came here myself today to inspect the situation. People here have raised several complaints, and rightly so. This work should be completed on time, before the monsoon. I have called the officials and also spoken to Nitin Mishra regarding the cleaning of all manholes..."
संसदीय क्षेत्र अंतर्गत चांदमारी रोड में निर्माणाधीन नाले और सड़क का निरीक्षण किया। नाला निर्माण की वजह से सड़क जर्जर हो गई है, जिससे स्थानीय निवासियों को आवागमन में भारी कठिनाई हो रही है। मौके पर ही अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि गुणवत्तापूर्ण नाले और सड़क का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि स्थानीय निवासियों को कोई परेशानी न हो।
इस अवसर पर कुम्हरार विधायक श्री संजय कुमार गुप्ता जी, पार्टी के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।