मुख्यमंत्री निवास, भोपाल पर आयोजित भाजपा विधायक दल की बैठक में आदरणीय मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री माननीय श्री @ajayjamwalbjp जी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री @Hkhandelwal1964 जी एवं प्रदेश प्रभारी माननीय @bjpdrmahendra जी का जनकल्याणकारी कार्यों पर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
आज विधानसभा पहुँचकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्यप्रदेश से राज्यसभा प्रत्याशी श्री तरुण चुग जी तथा श्री रजनीश अग्रवाल जी के नामांकन कार्यक्रम में सहभागिता कर उन्हें विजय की अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित की।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी, भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल जी, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह जी सहित मंत्रिमंडल के सम्मानित सदस्य, जनप्रतिनिधिगण एवं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
यह अवसर संगठन की एकजुटता, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं राष्ट्रहित के प्रति भारतीय जनता पार्टी की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
@rajneesh4n
सिंगोली में भाजपा कार्यालय पर मंडल की मासिक बैठक में प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री राकेश शुक्ला जी के साथ सहभागिता की।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री श्री अशोक सोनी विक्रम जी, मंडल अध्यक्ष श्री राधेश्याम मेघवंशी जी सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मध्यप्रदेश शासन में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला जी के साथ ग्राम बड़ी के वारी रिन्यूएबल एनर्जी टेक्नोलॉजीज लिमिटेड द्वारा विकसित 170 मेगावाट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजना का अवलोकन किया।
#WorldEnvironmentDay
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री सचिन गोखरू जी, नयागांव नगर परिषद अध्यक्ष श्री मुकेश जाट जी विभाग के कर्मचारी सहित अन्य जन उपस्थित रहे।
#WorldEnvironmentDay
|| जीवेत् शरदः शतम् ||🚩
उत्तर प्रदेश के यशस्वी एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपके कुशल नेतृत्व, दृढ़ संकल्प और जनसेवा के प्रति समर्पण ने उत्तर प्रदेश को विकास, सुशासन और सुरक्षा के पथ पर आगे बढ़ाया है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं ऊर्जा के साथ राष्ट्र और प्रदेश की सेवा करते रहें।
@myogiadityanath
राष्ट्रचिंतक, महान संगठनकर्ता एवं राष्ट्रसेवा को जीवन समर्पित करने वाले, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक, परम पूजनीय श्री माधव सदाशिवराव गोलवलकर "गुरुजी" की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
भारतीय संस्कृति, राष्ट्र निर्माण एवं सामाजिक समरसता के प्रति आपका अद्वितीय योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
मध्य प्रदेश में कनेक्टिविटी को और बेहतर करने की दिशा में आज हमारी सरकार ने एक अहम निर्णय लिया है। इसके तहत राज्य में NH-347B के हिवरखेड़ी-रोशनी-आशापुर-रुधि सेक्शन को 2-लेन में अपग्रेड करने के साथ ही देशगांव-जुलवानिया सेक्शन को 2-लेन से 4-लेन में बदलने को मंजूरी दी गई है। इससे जहां लोगों का सफर आसान होगा और रीजनल कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा, वहीं सामाजिक-आर्थिक विकास में भी और तेजी आएगी।
https://t.co/0sHHU7WK9D
योग का नियमित अभ्यास तन को स्वस्थ और मन को शांत रखता है। इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने से जीवन संतुलित और ऊर्जावान बनता है।
योगेन चित्तस्य पदेन वाचां
मलं शरीरस्य च वैद्यकेन।
योऽपाकरोत् तं प्रवरं मुनीनां
पतञ्जलिं प्राञ्जलिरानतोऽस्मि॥
|| जीवेत शरदः शतम् ||🚩
लोक निर्माण मंत्री माननीय श्री @MPRakeshSingh जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं
ईश्वर आपको सुदीर्घ, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन प्रदान करें, यही प्रार्थना है।
मध्यप्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्रद्धेय प्रभात झा जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
संगठन के प्रति आपका समर्पण, संघर्षशील जीवन और जनसेवा का भाव सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। 🙏🏻
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के विकसित भारत 2047 के संकल्प और ईंधन बचत के संदेश को आगे बढ़ाते हुए माननीय मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी ने अपने काफिले में इलेक्ट्रिक व्हीकल को शामिल किया है। साथ ही वे आधिकारिक काफिले में EV को जगह देने वाले देश के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं।
मा. मुख्यमंत्री जी की नई EV का नंबर MP-02-VB-2047 है, जहां "VB" का अर्थ "विकसित भारत" और "2047" विकसित भारत के लक्ष्य वर्ष का प्रतीक है।
बदल रहा है मध्यप्रदेश,
डिजिटल हो रहा है मध्यप्रदेश...
साइबर तहसील 2.0 के माध्यम से सुशासन को नई गति मिली है एवं सेवाएं और अधिक पारदर्शी हुई हैं।
#ViksitMadhyaPradesh
उज्जैन राजस्व संभाग सहित 11 जिलों में 'जल जीवन मिशन' का 100 प्रतिशत कार्य हो चुका है। प्रदेश के 1.11 करोड़ से अधिक परिवारों को नल से जल उपलब्ध कराया जा रहा है।
केंद्र सरकार से मध्यप्रदेश को जल जीवन मिशन के लिए लगभग 5,000 करोड़ रुपये आवंटित करने की सहमति मिल चुकी है। राज्य में ऐसा मैकेनिज्म तैयार करें कि सभी नल जल योजनाएं बिना किसी बाधा के संचालित होती रहें।
#JalJeevanMission
नागरिकों को समुचित पेयजल आपूर्ति हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता...
आज लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) की मैदानी योजनाओं एवं पेयजल आपूर्ति की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों को पर्याप्त और निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराने में कोई कमी न रहे।
'जल गंगा संवर्धन अभियान' के साथ 'जल महोत्सव' को जोड़ें। प्रदेश में जल आपूर्ति व्यवस्था एवं अधोसंरचनाओं के विकास के लिए केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय से तत्काल समन्वय करें। भीषण गर्मी और बढ़ती आवश्यकताओं को देखते हुए जल आपूर्ति की निरंतर निगरानी करें। जिन क्षेत्रों में जल अभाव की स्थिति बन रही है, वहां तत्काल वैकल्पिक व्यवस्थाएं लागू कर पानी उपलब्ध कराएं। जलस्रोतों के लिए केवल ट्यूबवेल पर ही आश्रित न रहें।
जो गांव/ग्राम पंचायतें स्वयं से नल जल योजनाओं का सफल संचालन और रख-रखाव कर रही हैं, उन्हें पुरस्कृत किया जाए। जल बचाने वाले लोगों और इस अभियान में सहयोग देने वालों को भी राज्य और जिला स्तर पर सम्मानित करें।
मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली-NCR को प्रदूषणमुक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है।
पेट्रोल-डीजल चालित लगभग 2 लाख ट्रकों और 16 हजार बसों को चरणबद्ध तरीके से BS-4, इलेक्ट्रिक एवं CNG वाहनों में परिवर्तित करने की इस महत्वाकांक्षी पहल के लिए ₹9,585 करोड़ की मंजूरी दी गई है। यह निर्णय दिल्ली-NCR की वायु को स्वच्छ बनाने की दिशा में महत्त्वपूर्ण सिद्ध होगा तथा पेट्रोलियम आयात पर निर्भरता कम करके देश की अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करेगा।