A meaningful conversation on why education in the digital era must place equal importance on learning, wellbeing and responsible technology use.
Do give it a read.
नई दिल्ली प्रवास के दौरान माननीय केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री @dpradhanbjp जी से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर राजस्थान में NEP-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन, अंतरराष्ट्रीय भाषाओं के शिक्षण द्वारा युवाओं को नवीन रोजगारपरक शिक्षा सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
डबल इंजन सरकार 'शिक्षित प्रदेश उन्नत प्रदेश' एवं युवाओं को अवसर प्रदान करने के संकल्प के साथ निरंतर अग्रसर है।
संसदीय क्षेत्र संबलपुर में Birla Open Minds International School का उद्घाटन कर उत्सुक हूँ। इस महत्वपूर्ण अवसर पर विद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई तथा संबलपुर के नागरिकों, विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएँ।
माननीय प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व में लागू 'National Education Policy 2020' देश की शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और समग्र दिशा प्रदान कर रही है, जिसमें मातृभाषा में अध्ययन, कौशल विकास, AI, खेल और नवाचार को शिक्षा के साथ जोड़ा जा रहा है। मुझे विश्वास है कि यह विद्यालय भी इन मूल्यों को आत्मसात करते हुए विद्यार्थियों को ज्ञान, संस्कार और नवाचार से समृद्ध करेगा। साथ ही बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य, सकारात्मक सोच और संतुलित व्यक्तित्व के विकास पर भी विशेष ध्यान देगा।
निश्चय ही यह संस्थान संबलपुर क्षेत्र में शिक्षा का एक प्रेरणादायी केंद्र बनकर 'विकसित भारत 2047' और 'विकसित ओडिशा 2036' के संकल्प को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
आज संबलपुर, ओडिशा में आयोजित ‘उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन 2026’ में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस सार्थक आयोजन के लिए आयोजक संस्था और मारवाड़ी समाज को हार्दिक बधाई, जो समाज में सेवा और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
भारत एक प्राचीन और महान सभ्यता वाला देश है। सोमनाथ से लेकर कुदोपाली तक की वीर गाथाएँ हमारी गौरवशाली विरासत का स्मरण कराती हैं और आज माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में भारत औपनिवेशिक मानसिकता से आगे बढ़ते हुए अपनी सांस्कृतिक धरोहर को सहेजते हुए 'विकसित भारत 2047' और 'विकसित ओडिशा' के संकल्प को साकार करने की दिशा में अग्रसर है।
आज इस अवसर पर समाज से वृक्षारोपण करने, मातृभाषा को बढ़ावा देने और पर्व-त्योहारों पर पोषणयुक्त भोजन आंगनवाड़ी व विद्यालयों के बच्चों के साथ साझा करने का आह्वान किया, क्योंकि ऐसी संवेदनशील पहलें ही राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला बनती हैं।
#WATCH केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा,"पीएम मोदी ने देश को आह्वान किया है ये भारत को एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाना है। 2047 तक विकसित भारत बनाना है, विकसित भारत बनाने के लिए सभी राज्यों को विकसित होना पड़ेगा। इसी विजन को आगे लेते हुए ओडिशा समाज दिल्ली में पिछले एक दशक से ओडिया पर्व का आयोजन करते आ रहा है जिसका मूल्य उद्देश्य एक समृद्ध सभ्यता को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में परिचय करना। इसकी पृष्ठभूमि, खानपान, कला-संस्कृति राष्ट्रीय स्तर पर परिचित तो है ही इसको आगे लेकर आना इस पर्व का उद्देश्य है मैं ओडिशा के सभी लोगों को आभार प्रकट करता हूं...हम मिलकर आगे बढ़ेंगे।"