Official account of the Office of Shri @ChouhanShivraj | Minister of Agriculture and Farmers' Welfare and Minister of Rural Development, Government of India |
12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। यह पर्व प्रकृति के साथ जुड़ने और आनंद मनाने का पर्व है।
हरियाली अमावस्या को हम एक पेड़ लगाकर और अधिक अर्थपूर्ण बना सकते हैं। आप सभी से मेरी अपील है कि अपने संस्थानों में मिलकर पेड़ जरूर लगाएँ।
- माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी
पहले छात्रवृत्ति विद्यार्थियों के नाम पर जारी होकर यूनिवर्सिटी और कॉलेज के माध्यम से पहुंचती थी, जिससे काफी समय लग जाता था। अब सिंगल क्लिक से हर महीने समय पर बच्चों के खाते में छात्रवृत्ति पहुंचेगी। इससे जरूरत के समय उनकी पढ़ाई-लिखाई में मदद मिलेगी।
- माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी
कृषि शिक्षा में केवल क्लासरूम की पढ़ाई पर्याप्त नहीं है। अच्छे किसान, कृषि उद्यमी और वैज्ञानिक बनने के लिए प्रैक्टिकल ट्रेनिंग जरूरी है।
- माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी
LIVE: माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी द्वारा पूसा, नई दिल्ली से राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल के माध्यम से ICAR विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति एवं फेलोशिप के लिए DBT सुविधा का शुभारंभ। https://t.co/8Z12tFko5v
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय ���ृषि विश्वविद्यालय (RLBCAU), झाँसी में आयोजित तीन दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन में सहभागिता की।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री जी ने प्रशिक्षण हेतु आए किसान भाई-बहनों को संबोधित कर, उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाने की अपील की।
किसानों के हित में केंद्र सरकार का बड़ा निर्णय...
मध्यप्रदेश में ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द की समर्थन मूल्य (PSS) खरीदी के दौरान जिन किसानों का आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन (फिंगरप्रिंट) बार-बार विफल हो रहा है, उनके लिए केंद्र सरकार ने विशेष छूट प्रदान की है।
जिसके तहत किसान अपनी उपज नामित प्रतिनिधि (नॉमिनी) के माध्यम से भी बेच सकेंगे।
इस व्यवस्था में—
- किसान का सत्यापन और फोटो अनिवार्य होगा।
- प्रतिनिधि का OTP/e-KYC और बायोमेट्रिक सत्यापन भी आवश्यक होगा।
- खरीदी का पूरा भुगतान केवल किसान के पंजीकृत ब���ंक खाते में ही जाएगा, प्रतिनिधि के खाते में नहीं।
- यह सुविधा केवल वास���तविक और विशेष परिस्थितियों में लागू होगी।
यह निर्णय सुनिश्चित करेगा कि तकनीकी कारणों से कोई भी पात्र किसान अपनी उपज समर्थन मूल्य पर बेचने से वंचित न रहे।
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय (RLBCAU), झाँसी में आयोजित तीन दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ कर किसान भाइयों को संब��धित किया।
प्रशिक्षण के दौरान किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल एवं कृषि आधारित विविध उद्यमों की व्यावहारिक जानकारी मिलेगी, जिससे उन्हें खेती को अधिक लाभकारी बनाने और आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।
किसान भाइयों, मेरी हसरत तो है कि आप खेती के साथ-साथ पशुपालन भी करें।
आप प्रशिक्षण के दौरान RLBCAU झाँसी में इंटीग्रेटेड फार्मिंग का मॉडल भी देखेंगे। वहां आप खेती के साथ-साथ फल, सब्जी, पशुपालन, मुर्गी पालन, बत्तख पालन जैसी विभिन्न गतिविधियों को अपनाकर अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं।
- माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी
देवास के सर्वांगीण विकास के लिए दिशा बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले किए गए।
• देवास जिले को टी.बी. (क्षय रोग) मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
• आयुष्मान कार्ड और वय वंदन योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी पात्र बुजुर्गों सहित छूटे ह��ए हितग्राहियों के कार्ड 3 महीने में बनाकर किसी को भी वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।
• कुपोषण मुक्त देवास के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
• युवाओं को RSETI के माध्यम से प्रशिक्षण, बैंक से ऋण और रोजगार से जोड़ने पर काम होगा। उद्योगों की आवश्यकता के अनुसार स्किल्ड मैनपावर तैयार करने के लिए भी प्रशिक्षण अभियान चलाया जाएगा।
- माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी
देवास जिले की सिंचाई, पेयजल और आधारभूत विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। छिपानेर लिफ्ट इरिगेशन, रेवा लिफ्ट इरिगेशन सहित स्वीकृत नई सिंचाई योजना की प्रगति पर चर्चा हुई।
- माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी
देवास में विकसित भारत -जी राम जी योजना के तहत गांव की जरूरत के अनुसार विकास के कार्य किए जाएंगे।
देवास में अभी 35 हजार लखपति दीदियां हैं। हमें इसे दोगुना करना है। इसके लिए प्रशिक्षण, बैंक लिंकेज, आसान ऋण और आजीविका गतिविधियों पर कार्ययोजना बनाई गई है।
- माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी
सावन का महीना है। धरती भी भीगी है और आज मन भी प्रेम और आत्मीयता से भीग गया।
भोपाल से देवास तक रास्ते भर भांजे-भांजि���ों, बहनों और भाइयों का स्नेह मिलता रहा।
सभी परिवारजनों के अपनेपन से यात्रा स्नेह के उत्सव में बदल गई। आपके इस प्रेम के आगे मैं नतमस्तक हूँ...
बच्चों की मुस्कान और उनकी निश्छल ऊर्जा जीवन में प्रेम, अपनापन और नई उम्मीद का संचार करती है। उनके साथ बिताया हर पल मन को निर्मल और हृदय को स्नेह से भर देता है।
मेरे प्यारे भांजे-भांजियों, आप सभी को ढेर सारा प्यार। ❤️
स्नेह, विश्वास और आत्मीयता
भोपाल से देवास तक उमड़ा अपार जनसमूह।
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी के आज भोपाल से देवास प्रवास के दौरान जगह-जगह स्थानीय नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत किया।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री जी ने बहनों-भाइयों, भांजे-भांजियों का अभिवादन स्वीकार कर आत्मीय प्रेम के लिए आभार जताया।
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी से आज नई दिल्ली में प्रभात प्रकाशन के निदेशक श्री प्रभात कुमार जी ने आत्मीय मुलाकात की।
इस दौरान श्री प्रभात जी ने प्रकाशन द्वारा प्रकाशित पुस्तकें माननीय केंद्रीय मंत्री जी को भेंट कीं।
@prabhatbooks
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अगले 5 वर्षों तक जारी रहेगी। इसके लिए लगभग ₹3.15 लाख करोड़ खर्च किए जाएंगे।
- माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी