माननीय मुख्यमंत्री जी ने मधुबनी के जयनगर में कमला नदी पर बैराज निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ दक्षिण बिहार की नहरों एवं नदियों के तटबंधों के सोलराइजेशन के लिए कार्ययोजना तैयार करने का भी निर्देश दिया।
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में 'बिहार गति' के अंतर्गत राज्य में क्रियान्वित 100 करोड़ रूपये से अधिक राशि की परियोजनाओं एवं अन्य केंद्र प्रायोजित तथा राज्य योजनाओं की समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी एवं संबंधित कर्मियों के लंबित मानदेय का भुगतान दशहरा से पहले अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने तथा औरंगाबाद, सासाराम एवं डेहरी पेयजल आपूर्ति योजनाओं को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने राज्य में ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन एवं उपयोग की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए संबंधित उद्योगों एवं संस्थानों के साथ समन्वय स्थापित कर आगे की कार्ययोजना तैयार करने को कहा।
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बिहार ग्रीन हाइड्रोजन नीति-2026 के प्रारूप को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में विस्तृत चर्चा की।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने बरौनी रिफाइनरी एवं हिन्दुस्तान उर्वरक रसायन लिमिटेड के अधिकारियों के साथ समन्वय कर बिहार के अन्य क्षेत्रों में भी हाइड्रोजन प्लांट स्थापित करने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श करने का निर्देश दिया।
उन्होंने राज्य में ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन एवं उपयोग की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए संबंधित उद्योगों एवं संस्थानों के साथ समन्वय स्थापित कर आगे की कार्ययोजना तैयार करने को कहा।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने बरौनी रिफाइनरी एवं हिन्दुस्तान उर्वरक रसायन लिमिटेड के अधिकारियों के साथ समन्वय कर बिहार के अन्य क्षेत्रों में भी हाइड्रोजन प्लांट स्थापित करने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श करने का निर्देश दिया।
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने भागलपुर जिला के सुल्तानगंज प्रखण्ड में तालाब में डूबने से 06 लोगों की मौत पर मर्माहत हैं। माननीय मुख्यमंत्री जी ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यह दुर्घटना काफी दुःखद है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने इस सहयोग के लिए दोनों संस्थाओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सहयोग राशि राज्य में आपदा एवं कठिन परिस्थितियों से प्रभावित जरूरतमंद लोगों की सहायता में महत्वपूर्ण रूप से उपयोगी साबित होगी।
बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार राज्य भंडार निगम ने 2 करोड़ रुपए तथा बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड ने 1 करोड़ रुपए की सहयोग राशि का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी को सौंपा।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने इस सहयोग के लिए जदयू विधानमंडल दल के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि यह राशि आपदा एवं कठिन परिस्थितियों में जरूरतमंद लोगों की सहायता में उपयोगी साबित होगी।
बिहार में आई बाढ़ के मद्देनजर प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए उप मुख्यमंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार, योजना एवं विकास मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा सहित जदयू विधानमंडल दल के सदस्यों ने