₹6,000 करोड़ का यह निवेश बिहार को देश के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह परियोजना राज्य की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती प्रदान करने के साथ औद्योगिक विकास को भी नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के समक्ष आज लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में उद्योग विभाग एवं महाशक्ति ग्रुप के बीच गयाजी जिले में ₹6,000 करोड़ की लागत से प्रस्तावित बड़े एकीकृत इस्पात संयंत्र की स्थापना हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर एवं उसका आदान-प्रदान किया गया।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि BIADA, उद्योग विभाग एवं निवेशक संस्थानों के समन्वित प्रयासों से परियोजना को निर्धारित समय-सीमा के भीतर क्रियान्वित किया जाएगा।
श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से माननीय मुख्यमंत्री जी ने 'श्रावणी मेला ऐप' का लोकार्पण किया तथा कांवरिया पथ पर निर्मित सेवा शिविर का शुभारंभ भी किया।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि श्रावणी मेला केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक परंपरा का जीवंत प्रतीक है। राज्य सरकार श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य के सभी बीएड कॉलेजों में चरणबद्ध तरीके से डिग्री कॉलेज स्थापित किए जाएंगे। साथ ही, सरकारी विद्यालयों में प्रत्येक शनिवार को हाफ-डे (अर्धदिवसीय) अध्ययन व्यवस्था लागू की जाएगी।
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज मुंगेर जिले के तारापुर में शिक्षा एवं पुलिस अवसंरचना से जुड़ी महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन कर क्षेत्रवासियों को विकास की नई सौगात दी।
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) के रूप में चयनित उच्च विद्यालयों, राजकीय डिग्री महाविद्यालय तथा हरपुर मॉडल थाना भवन का उद्घाटन किया।
बैठक में माननीय मुख्यमंत्री जी ने टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत व्यापक स्क्रीनिंग अभियान चलाने, सभी टीबी केंद्रों को पूर्ण रूप से कार्यशील बनाने, जन-जागरूकता बढ़ाने तथा प्रत्येक मरीज को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में 'बिहार गति' के अंतर्गत चिन्हित परियोजनाओं, ₹100 करोड़ से अधिक लागत वाली परियोजनाओं तथा केंद्र प्रायोजित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने इन सभी महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना परियोजनाओं को शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि राज्य के विकास को नई गति मिल सके।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पशुपालकों को सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण पशु औषधियां उपलब्ध कराने के लिए राज्य के प्रत्येक प्रखंड में प्रधानमंत्री पशु जन औषधि केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इस योजना के अंतर्गत पूरे बिहार में 1,000 केंद्र विकसित किए जाएंगे।
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज नालंदा स्थित बिहारशरीफ डेयरी परियोजना परिसर में 20 मीट्रिक टन प्रतिदिन क्षमता वाले दही एवं लस्सी प्लांट, COMFED द्वारा संचालित HPCL पेट्रोल पंप तथा सुधा कैफेटेरिया का शिलान्यास किया।
उन्होंने नालंदा को बिहार के प्रमुख दुग्ध उत्पादन एवं डेयरी प्रोसेसिंग केंद्र के रूप में विकसित करने के सरकार के संकल्प को दोहराया और कहा कि इससे किसानों एवं पशुपालकों की आय बढ़ाने की दिशा में नए अवसर सृजित होंगे।