हमारे स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में 'भारत छोड़ो आंदोलन' एक महत्वपूर्ण क्षण था, जिसने ब्रिटिश हुकूमत को हिलाकर रख दिया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने करो या मरो का नारा देकर पूरे देश को जागृत कर दिया।
यह आंदोलन ब्रिटिश शासन के खिलाफ एक व्यापक जनआंदोलन था, जिसने आजादी की लड़ाई को नई दिशा और गति दी।
हम आज उन स्वतंत्रता सेनानियों को सादर नमन करते हैं, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
मेरी कर्मभूमि छिंदवाड़ा में माननीय मुख्यमंत्री श्री @DrMohanYadav51 जी आपका हार्दिक स्वागत है।
यह देखकर प्रसन्नता हुई कि आज आपने छिंदवाड़ा की धरती से “जन विश्वास अभियान” की शुरुआत की। यह वही जनकल्याणकारी सोच है, जिसकी नींव आदरणीय @OfficeOfKNath जी ने मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री रहते हुए, कांग्रेस सरकार में “आपकी सरकार, आपके द्वार” जैसी अभिनव योजना के माध्यम से रखी थी। उस योजना का उद्देश्य शासन को जनता के द्वार तक पहुँचाकर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना था।
आज यदि उसी जनहितकारी विजन को नए नाम के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है, तो यह इस बात का प्रमाण है कि आदरणीय कमलनाथ जी की दूरदर्शी सोच और विकास का मॉडल आज भी प्रासंगिक है।
आशा है कि यह अभियान केवल नाम परिवर्तन तक सीमित न रहकर जनता की समस्याओं के प्रभावी समाधान का माध्यम बनेगा।
नकुल नाथ
पूर्व सांसद छिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश की भ्रष्ट भाजपा सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग ने प्रदेशभर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के 2,548 पदों पर सीधी भर्ती में जमकर घोटाला किया है।
दैनिक भास्कर के स्टिंग ऑपरेशन में छतरपुर के जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO) कथित रिश्वत की रकम पर बातचीत करते कैमरे में रिकॉर्ड हुए।
नियम के मुताबिक मेरिट में पहले स्थान पर रहने वाले अभ्यर्थी को नियुक्ति मिलनी थी। कई जगह इस प्रक्रिया को कथित तौर पर रिश्वत के जरिए प्रभावित किया गया।
मैं शुरू से आगाह करता रहा हूँ कि बीजेपी के राज में 'पैसा दो, कम लो' का सिद्धांत चल रहा है। रिश्वत देकर अयोग्य लोगों को नौकरी दी जा रही है और रिश्वत ना देने पर पात्र लोगों को अपात्र बनाया जा रहा है।
जिस प्रदेश में लाखों युवा बेरोजगार हों, वहाँ सरकारी नियुक्ति में भ्रष्टाचार अत्यंत गंभीर अपराध है।
सरकार को पूरे प्रदेश में हुई भर्ती प्रक्रिया की जाँच करनी चाहिए और दोषियों को सख़्त सजा देनी चाहिए।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र फीस वृद्धि और सीट कटौती के खिलाफ़ अपने भविष्य की लड़ाई लड़ रहे हैं। लेकिन प्रशासन छात्रों को सुनने के बजाय उन पर FIR कर रहा है।
मोदी सरकार की नीति ही युवाओं की आवाज़ दबाना है। सवाल पूछो तो लाठी, विरोध करो तो मुक़दमे, और आवाज़ उठाओ तो पेलेट गन।
जब मैंने छात्रों की बात को सुनने के लिए प्रयागराज आने का फैसला किया, तब से प्रशासन मेरे कार्यक्रम को हर संभव तरीके से रोकने की कोशिश कर रहा है।
साफ़ है, उन्हें छात्रों की गूंज से भी डर लग रहा है।
मैं छात्रों के साथ हूँ। सरकार चाहे जितनी भी कोशिश कर ले, मुझे छात्रों की आवाज़ उठाने से रोक नहीं सकती।
आम आदमी पर महंगाई का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा आँकड़े बता रहे हैं कि आम आदमी के लिए दो वक़्त का भोजन करना भी कठिन हो गया है।
खाने के तेल और दालों की कीमतों में उछाल आया है। चीनी, नमक, दूध और आटा भी महंगा हो गया है।उपभोक्ता मामले विभाग के प्राइस मॉनिटरिंग सिस्टम के मुताबिक खाने की 16 आवश्यक वस्तुओं में से 15 की कीमतें बढ़ चुकी हैं।
सब्जियों की कीमत पहले ही आसमान छू चुकी है।
आम आदमी पहले से ही महंगे पेट्रोल, डीज़ल, सीएनजी, रसोई गैस और बिजली से परेशान है।
लोग महँगाई की मार से परेशान हैं लेकिन भाजपा सरकार के मुँह से महँगाई का म तक नहीं निकलता।
जब सरकार समस्या का संज्ञान ही नहीं लेगी तो उसका हल क्या निकालेगी।
मेरी सरकार से माँग है कि खाद्य पदार्थों की महँगाई कम करने के लिए सख़्त और कारगर क़दम उठाए। बिचौलियों और जमाखोरों पर कार्रवाई करे।
Behind the thinking of the Prime Minister, his colleagues, and the RSS lies a very dangerous and caustic idea.
These people believe that the histories, identities, and languages of India’s diverse states are irrelevant, and that only the language and history defined by the RSS are important.
This is why students are out on the streets. India will never accept its cultures, languages, or histories being trampled by anyone. They are defending the idea of India in their own way.
: LoP Shri @RahulGandhi
वादा करना और वादे से मुकर जाना भाजपा की पहचान है। पिछले हफ़्ते मध्य प्रदेश के किसानों ने सीएम आवास का घेराव और भोपाल की सड़कों पर दो दिन तक धरना-प्रदर्शन किया था।
उस समय भाजपा सरकार ने किसानों से वादा किया था की कुल उपज की 60 % मूँग ख़रीद ली जाएगी। यह भी वादा किया गया था कि किसानों को खाद मिलने में दिक्कत नहीं आएगी
लेकिन चार दिन भी नहीं गुज़रे कि मध्य प्रदेश में फिर वही स्थिति हो गई है।
किसान खाद के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं।स्थिति यह है कि खाद की लाइन में लगी एक महिला बेहोश होकर गिर पड़ी। इसी तरह मूँग खरीद का वादा भी झूठा साबित हो रहा है।
किसानों के आक्रोश को दबाने के लिए झूठे वादे करने से आक्रोश ख़त्म नहीं होता, बल्कि नाराज़गी और ज़्यादा बढ़ जाती है.
किसानों को मेरी 15 महीने की सरकार भी याद है, जब 27 लाख किसानों का कर्ज माफ कर दिया गया था। फसल को नुकसान होने पर ऑन स्पॉट मुआवज़े की घोषणा हुई थी और किसानों की हर माँग पर पूरी गंभीरता से अमल किया गया था.
आज भाजपा की सरकार में सारी तस्वीर उल्टी हो गई है और किसानों को हर स्तर पर परेशान किया जा रहा है.
मैं मध्य प्रदेश सरकार से माँग करता हूँ कि किसानों से किया गया हर वादा तुरंत पूरा करें। किसानों को दोबारा आंदोलन करने के लिए विवश ना करें।
दतिया विधानासभा उपचुनाव में शानदार जीत, कांग्रेस पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता की मेहनत का परिणाम है। मैं दतिया की जनता का हृदय से अभिनंदन करता हूं, जिन्होंने सत्ता के दबाव में झुकने से इनकार कर दिया।
यह जीत सिर्फ एक उपचुनाव की जीत भर नहीं है, बल्कि देश और प्रदेश की हवा में हो रहे बदलाव का संकेत है। हमारे नेता आदरणीय राहुल गांधी जी ने देश के छात्रों में जो जागृति पैदा की है, आज वह समाज के हर वर्ग को आंदोलित कर रही है।
भाजपा के कुशासन से समाज का हर वर्ग परेशान है। जनता अब इस भ्रष्ट शासन से मुक्ति चाहती है। इसी बदलाव की शुरुआत आज मां पीतांबरा की नगरी दतिया से हुई है।
जय कांग्रेस, विजय कांग्रेस।
@RahulGandhi@INCIndia@INCMP
'राष्ट्रकवि' मैथिलीशरण गुप्त जी की जयंती पर सादर नमन।
हिंदी काव्य को जन-जन तक पहुंचाने में मैथिलीशरण जी का योगदान अमर रहेगा। उनकी रचनाएं भारतीय संस्कृति, राष्ट्रप्रेम की अनमोल धरोहर हैं।
“हम बाक़ी सभी रिश्तों के साथ जन्म लेते है, पर दोस्ती ही एक मात्र ऐसा रिश्ता है, जिसे हम स्वयं बनाते है”
मित्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
आप सभी का जीवन सदैव ख़ुशियों से भरा रहे, यही कामना।
अपने बच्चों को खोने वाले माता-पिता के आंसू, उनका बिलखना - इससे बड़ा कोई दुःख नहीं होता।
ये एक ग़म उनके साथ हमेशा जिंदा रहेगा - और साथ ही रह जाते हैं इस टूटी और भ्रष्ट education system के बारे में कई सवाल।
पेपर लीक | रद्द परीक्षाएं | सालों की तैयारी एक पल में बर्बाद - हमारे छात्रों को उस सिस्टम में ईमानदारी से मेहनत करने के लिए कहा जाता है जो खुद बेईमान है।
और उसके बाद भी प्रधानमंत्री की ये हिम्मत है कि वो छात्रों को "माफ़" करने की बात करते हैं।
क्या वो एक भी शोकाकुल परिवार से मिले जिन्होंने अपने बच्चे को खोया है या उन लोगों से जिनकी जमा पूंजी, ज़िंदगी, वक्त और सपने सब पेपर लीक से छीन लिए गए? जवाब है नहीं!
भारत के छात्रों को प्रधानमंत्री की क्षमा की ज़रूरत नहीं - मोदी जी को उनसे माफ़ी मांगनी चाहिए।
महान समाज सुधारक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
मातृभूमि के प्रति उनका त्याग, समर्पण, संघर्ष एवं देशभक्ति की भावना हमें सदैव प्रेरित करती रहेगी।
महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पंडित जवाहरलाल नेहरु की धर्मपत्नी श्रीमती कमला नेहरू को उनकी जयंती पर शत-शत नमन।
वे आजादी के आंदोलन का नेतृत्व करने वाली चुनिंदा महिलाओं में से एक थी, जिन्होंने आजादी के साथ ही महिला सशक्तिकरण के लिए भी प्रयास किए। उनका त्याग और समर्पण सदा देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा।
'चढ़ावा चोर - गद्दी छोड़'
राम मंदिर में BJP-RSS ने 'चढ़ावा चोरी' कर देश के करोड़ों रामभक्तों की श्रद्धा से खिलवाड़ किया है- ये महापाप है।
आज संसद परिसर में विपक्ष के सांसदों ने बेहद अनोखे तरीके से 'चढ़ावा चोरी' के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
📍 दिल्ली