Official account of the Office of Shri @ChouhanShivraj | Minister of Agriculture and Farmers' Welfare and Minister of Rural Development, Government of India |
कर्नाटक और महाराष्ट्र से आए गन्ना किसानों के प्रतिनिधिमंडलों के साथ आज नई दिल्ली में बैठक कर उनकी समस्याएँ सुनीं और सुझावों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @JoshiPralhad जी भी उपस्थित रहे।
किसान कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। गन्ने की रिकवरी, नाप-तौल में पारदर्शिता और भुगतान से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए एक सप्ताह के भीतर केंद्र एवं राज्य सरकारों, किसान प्रतिनिधियों, शुगर मिलों और वैज्ञानिकों की संयुक्त कमेटी गठित की जाएगी।
हमारा प्रयास है कि किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिले और उनके साथ किसी तरह का अन्याय न हो। किसानों की सेवा ही हमारे लिए भगवान की पूजा है।
आज नई दिल्ली में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी से आत्मीय भेंट हुई। इस दौरान प्रदेश में 315 सड़कों के माध्यम से 610 बसावटों को जोड़ने और 32 बड़े पुलों के निर्माण से जुड़ी परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति देने पर चर्चा की। देवभूमि उत्तराखंड प्रगति के नए प्रतिमान रचे, इसके लिए हम संकल्पित हैं।
एक वर्ष नई उपलब्धियों का,
किसानों की प्रगति एवं खेती की उन्नति का!
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी ने पीएम धन्य-धान्य कृषि योजना के 1 वर्ष पूर्ण होने पर नई दिल्ली स्थित पूसा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री जी ने एक वर्ष की उपलब्धियों को साझा करते हुए सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
#PMDhanDhaanyaKrishiYojana
कांग्रेस ने 90 से ज्यादा बार चुनी हुई सरकारें बदलने का पाप किया। कपड़ों की तरह मुख्यमंत्री बदले। आज तमिलनाडु से उत्तर प्रदेश तक, देश के कई बड़े राज्यों में कांग्रेस का सफाया हो चुका है। कांग्रेस जूनियर पार्टनर और परजीवी पार्टी बनकर रह गई है।
- माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी
प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के एक साल में ही हमने अपने लक्ष्य का लगभग 47% हासिल कर लिया है। 100 जिलों में 11 विभागों की 36 योजनाओं को एक साथ लागू किया गया। सरकार ने मिलकर एक दिशा में काम किया, जिससे खेती की उत्पादकता बढ़ रही है, फसल सघनता में सुधार हो रहा है और किसानों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
- माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी
आस्था के पर्व पर आरोग्य की सौगात
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी ने आज विदिशा-रायसेन संसदीय क्षेत्र के चिकलोद, ओबेदुल्लागंज, रायसेन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया।
यह स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने में सहायक होगा। माँ दुर्गा की कृपा से जनसेवा का यह संकल्प निरंतर आगे बढ़ता रहे।
नवरात्रि के प्रथम दिन माँ शैलपुत्री की आराधना हमें सिखाती है-
लक्ष्य हिमालय-सा ऊँचा, संकल्प पर्वत-सा अडिग और प्रयास निरंतर होना चाहिए।
धैर्य और दृढ़ता के साथ आगे बढ़ें और प्रकृति का सम्मान करें।
माँ शैलपुत्री सभी पर कृपा बनाए रखें।
माँ आ गई हैं, आनंद, भक्ति और उत्सव के नौ दिन आ गए हैं। बचपन से इन नौ दिनों में माँ की भक्ति और दुर्गा सप्तशती के पाठ से अद्भुत ऊर्जा मिलती है, साल भर काम करने की शक्ति मिलती है।
माँ से प्रार्थना है कि इतनी शक्ति और सद्बुद्धि दें कि देश, समाज और लोगों के लिए बेहतर काम कर सकें।
- माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी
कृषि मंत्री के नाते प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना ही नहीं, उसे अपने जीवन में अपनाना भी मेरा कर्तव्य है। इसलिए मैंने अपने खेत में तुअर की खेती की है, जो आज लहलहा रही है।
कृषि विविधीकरण से बड़ी आय
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी ने आज कृषि विज्ञान केंद्र, देवास के किसान साथियों से संवाद किया और उनके अनुभव जाने।
इस दौरान किसान जगदीश जी ने बताया कि वे बागवानी के माध्यम से प्रति बीघा लाखों रुपये का लाभ ले रहे हैं।