Official account of the Office of Shri @ChouhanShivraj | Minister of Agriculture and Farmers' Welfare and Minister of Rural Development, Government of India |
बहन ने भाई की कलाई पर प्यार बाँधा है...
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी ने कृषि भवन, नई दिल्ली में रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर स्वयं सहायता समूहों की बहनों और लखपति दीदियों से संवाद किया।
इस दौरान बहनों ने केंद्रीय मंत्री जी को राखी बांधी और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी से आज नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री @satpalmaharaj जी ने आत्मीय भेंट की। इस दौरान विभिन्न विषयों पर सार्थक संवाद हुआ।
Hon’ble Union Minister Shri @ChouhanShivraj ji met Mr. @MSuzman, CEO of @GatesFoundation, in New Delhi.
Discussed strengthening agriculture and rural development through innovation, technology and solutions that improve farmers’ livelihoods.
“शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले,
वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशाँ होगा।”
आज मैं प्रभात प्रकाशन को बधाई देता हूँ। उन्होंने दिल्ली मेट्रो में हमारे क्रांतिकारियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और हुतात्माओं के बलिदान को चित्रित किया है। इस चित्रण के माध्यम से हमारी नई पीढ़ी को यह जानने और समझने का अवसर मिलेगा कि हमें आजादी कैसे मिली और इसके लिए हमारे वीरों ने कितना बड़ा बलिदान दिया।
- माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी
@OfficialDMRC@prabhatbooks
मेट्रो के सफर में शहीदों की गाथा...
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी ने आज नई दिल्ली में 80वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर स्वाधीनता संग्राम के नायकों, हुतात्माओं और बलिदानियों के चित्रों एवं विचारों से सुसज्जित विशेष दिल्ली मेट्रो ट्रेन को फ्लैगऑफ किया और इसमें यात्रा भी की।
प्रभात प्रकाशन के सहयोग से आयोजित इस विशेष पहल का उद्देश्य विशेषकर युवाओं को हमारे महान क्रांतिकारियों के त्याग, तपस्या और बलिदान से परिचित कराना है। केंद्रीय मंत्री जी ने दिल्ली मेट्रो के डीजीएम डॉ. ऋषि राज जी की पुस्तकों ‘सुनो बच्चो, दिल्ली मेट्रो की कहानी’ तथा ‘दिल्ली मेट्रो की यात्रा’ का लोकार्पण भी किया।
इस अवसर पर दिल्ली मेट्रो के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार जी, प्रभात प्रकाशन के निदेशक श्री प्रभात कुमार जी एवं श्री पीयूष कुमार जी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
@OfficialDMRC@prabhatbooks
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी विजनरी लीडर हैं। आज उन्होंने ‘Khelo India Dialogue’ में संदेश दिया है—“जो खेलेगा, वो खिलेगा।”
5 साल से लेकर 15 साल तक के हमारे बच्चों में जिनमें खेलने की क्षमता और प्रतिभा है, उन्हें टैलेंट हंट के माध्यम से खोजा जाएगा, उनकी प्रतिभा को पहचाना जाएगा और उन्हें आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराने का कार्य भी किया जाएगा।
- माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी ने आज दिल्ली के माता सुंदरी कॉलेज फॉर विमेन से ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम में सहभागिता की। साथ ही वर्चुअल माध्यम से आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के प्रेरणादायी उद्बोधन को सुना।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री जी ने अपनी भांजियों से संवाद भी किया और खेलों के महत्व को बताते हुए उज्ज्वल भविष्य हेतु अपनी शुभकामनाएं दीं।
नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा बहुत दुःखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। भारत सरकार नेपाल के साथ, पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। पूरी ताकत के साथ हम पीड़ित भाई-बहनों की मदद करेंगे।
- माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी
जिंदगी एक पिच है और वक्त गेंदबाज। कभी स्पिन डालेगा, कभी गुगली डालेगा, कभी बाउंसर मारेगा। लेकिन हमें इन परिस्थितियों से जीतने के लिए ऑलराउंडर बनना पड़ेगा।
हमारे कृषि विश्वविद्यालयों को किसान-केंद्रित अनुसंधान दिशा में काम करना चाहिए। किसान की असली समस्या हमारे शोध का आधार होनी चाहिए। हमें डिग्री आधारित शिक्षा से दक्षता आधारित शिक्षा की तरफ बढ़ना पड़ेगा।
- माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी
हमारे कृषि विश्वविद्यालयों को Agri Startups के सबसे बड़े केंद्र बनना होगा। विद्यार्थी केवल डिग्री लेकर नहीं, बल्कि एक विचार और एक समाधान लेकर निकलें।
- माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी
मैंने चिदंबरम जी का बयान पढ़ा कि ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ असंवैधानिक है और कांग्रेस का जमीर इसकी इजाजत नहीं देता। आप किस जमीर की बात कर रहे हैं?
1952, 1957, 1962 और 1967 में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव साथ हुए। बाद में कांग्रेस ने असंवैधानिक तरीकों से निर्वाचित सरकारों को गिराने का षड्यंत्र किया और यह व्यवस्था बिगड़ी।
- माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी
“समृद्ध गाँव, विकसित भारत की मजबूत नींव”
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी ने आज नई दिल्ली स्थित कृषि भवन से ‘मिशन समृद्ध गाँव’ योजना का शुभारंभ किया। मिशन समृद्ध गाँव के माध्यम से गरीबी-मुक्त, रोजगारयुक्त और बुनियादी सुविधाओं से संपन्न गाँवों के निर्माण की दिशा में समग्र एवं एकीकृत मॉडल विकसित करने की योजना है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में यह मिशन विकसित भारत के संकल्प की मजबूत नींव समृद्ध, आत्मनिर्भर और गरीबी-मुक्त गाँवों से बनेगा।