NCLT - “नेता-कंपनी लूट ट्रिब्यूनल”
किसान 50 हज़ार न चुकाए तो ज़मीन नीलाम हो जाती है। Salaried एक EMI न भर पाएं तो घर पर बैंक के गुंडे पहुंच जाते हैं। गरीब छात्रों को तो शिक्षा तक के लिए लोन नहीं मिलता।
मगर, चुनिंदा "मित्रों" के लिए बैंक का पैसा निजी संपत्ति है - कितना भी निकालो, जो मर्ज़ी चुकाओ।
मोदी सरकार ने देश में दो व्यवस्थाएं बना रखी हैं - एक चंद अरबपतियों के लिए, दूसरी बाक़ी सबके लिए।
वर्ग 2 वर्ग 3 अभ्यर्थियों को मिला दिग्विजय सिंह पीसी शर्मा का साथ
धरना स्थल पर शिक्षकों के साथ बैठे, पदवृद्धि की मांग को लेकर लगभग एक सप्ताह से धरने पर बैठे हैं शिक्षक
#mpteachers
शिक्षा भर्ती-2025 में पद बढ़ाने की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार जारी है..!
आज नीलम पार्क पहुंचकर आंदोलनरत अभ्यर्थियों की न्यायोचित मांगों का समर्थन किया तथा ब्यावरा के श्री नरेंद्र राजपूत जी से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। श्री नरेंद्र राजपूत जी पिछले 5 दिनों से पानी तक त्यागकर आमरण अनशन पर बैठे हैं। दिन-प्रतिदिन उनका स्वास्थ्य बिगड़ता जा रहा है, लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई गंभीर चिंता दिखाई नहीं दे रही है।
यह बेहद चिंताजनक है कि अपने अधिकार और रोजगार की मांग को लेकर युवा इस तरह आंदोलन करने को मजबूर हैं। सरकार व शिक्षा मंत्री जी को संवेदनशीलता दिखाते हुए श्री नरेंद्र राजपूत जी के स्वास्थ्य को गंभीरता से लेना चाहिए और अभ्यर्थियों की मांगों पर जल्द से जल्द सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।
ज्ञात हो कि 21 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे अभ्यर्थियों की प्रमुख मांग है कि वर्ग-2 में प्रत्येक विषय में 3 हजार तथा वर्ग-3 में 25 हजार कुल 1 लाख 15 हजार रिक्त पदों पर भर्ती की जाए।
युवाओं की आवाज़ को अनसुना करना बंद कीजिए, रिक्त पद बढ़ाइए और अभ्यर्थियों को न्याय दीजिए..!
#शिक्षक_भर्ती #शिक्षा_भर्ती_2025 #अभ्यर्थियों_की_आवाज #भोपाल #नीलम_पार्क #न्याय_दो
@kharge@RahulGandhi@priyankagandhi@kcvenugopalmp@OfficeOfDVS@OfficeOfKNath@Barmer_Harish@jitupatwari@UmangSinghar@RavidasShyamlal@GUEST__TEACHER@udaypratapmp
शिक्षा भर्ती-2025 में पद बढ़ाने की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार जारी है।
21 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे अभ्यर्थियों की प्रमुख मांग है कि वर्ग-2 में प्रत्येक विषय में 3 हजार तथा वर्ग-3 में 25 हजार रिक्त पदों पर भर्ती की जाए।
इस आंदोलन में ब्यावरा के नरेंद्र राजपूत जी पिछले 42 घंटों से पानी तक त्यागकर आमरण अनशन पर बैठे हैं। अपने भविष्य और अभ्यर्थियों के न्यायपूर्ण अधिकारों के लिए उनका संघर्ष लगातार जारी है, लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस समाधान सामने नहीं आया।
यह केवल अभ्यर्थियों का आंदोलन नहीं, बल्कि अपने भविष्य और न्याय के लिए उठी एकजुट आवाज है।
सरकार से मांग है कि अभ्यर्थियों की उचित मांगों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र भर्ती प्रक्रिया एवं पदवृद्धि पर ठोस निर्णय लिया जाए।
#शिक्षक_भर्ती #शिक्षा_भर्ती_2025 #अभ्यर्थियों_की_आवाज #भोपाल #न्याय_दो
@RavidasShyamlal@GUEST__TEACHER
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं AICC के राष्ट्रीय महासचिव श्री भूपेश बघेल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
बाबा महाकाल से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करता हूँ।
#BhupeshBaghel#HappyBirthdayBhupeshBaghel#Congress#AICC #Chhattisgarh
@bhupeshbaghel
गुना विधायक पन्नालाल शाक्य के महिलाओं को लेकर दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है—क्या जनप्रतिनिधियों की भाषा में महिलाओं के सम्मान की कोई जगह नहीं बची।
महिलाओं का अपमान किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं हो सकता। बयान वापस लीजिए और महिलाओं से माफी मांगिए!
#पन्नालालशाक्य #गुना #महिलासम्मान #नारीसम्मान #महिलाओंका_अपमान #BJP #MadhyaPradesh #MPPolitics #WomenRespect #ViralNews #Trending #ViralReels
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. श्री राजीव गांधी जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटिश: नमन।
आज उनकी जयंती पर आइए, राजीव गांधी जी के विचारों से प्रेरणा लेकर एकता और सद्भावना से देश को मजबूत बनाने का संकल्प लें।
#राजीवगांधीजयंती#सद्भावनादिवस#एकता #सद्भावना #भारत
📍 संगठन सृजन कार्यक्रम | महोबा, उत्तर प्रदेश
महोबा, उत्तर प्रदेश में संगठन सृजन के अंतर्गत जिला कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस, सेवादल, यूथ कांग्रेस, NSUI, विधायक, पूर्व विधायक, सांसद, पूर्व सांसद, वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं PCC प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक आयोजित हुई।
बैठक में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने एवं कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस पर्यवेक्षक श्री सुधांश त्रिपाठी जी, श्री मनीराम कुशवाह जी, श्री गयादीन अनुरागी जी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
संगठन मजबूत होगा, कांग्रेस मजबूत होगी। ✋🇮🇳
#संगठन_सृजन #कांग्रेस #महोबा #उत्तरप्रदेश #Congress #Mahoba
@kharge@RahulGandhi@priyankagandhi@kcvenugopalmp@OfficeOfKNath@Barmer_Harish@jitupatwari@UmangSinghar@kashikirai@DrSTripathi_JHS@incuttarpradesh
कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत आज महोबा जिले में आयोजित पत्रकार वार्ता के कुछ महत्वपूर्ण क्षण।
संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की आवाज़ को मजबूती देने और कांग्रेस को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने का संकल्प।
✋🇮🇳