This is an official twitter account of Pradhan Mantri Awas Yojana (U)- Housing for All run by State Urban Development Agency (SUDA), UAD Department, GoCG.
पीएम स्वनिधि लोक कल्याण मेला
नगर पंचायत थान-खम्हरिया, सारागांव एवं अड़भार में आयोजित पीएम स्वनिधि लोक कल्याण मेला के माध्यम से स्ट्रीट वेंडर्स एवं आम नागरिकों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में पीएम स्वनिधि योजना के तहत ऋण सुविधा, समय पर पुनर्भुगतान के लाभ, डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा, आर्थिक सशक्तिकरण तथा स्वरोजगार के अवसरों पर विस्तार से जानकारी साझा की गई। हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ते हुए आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।
#pmayurban
#sudachhattisgarh
#arunsao
#urbanchhattisgarh
#housingforall
भारत सरकार, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के निदेशक श्री वैभव रुण्डवाल (IES) के दो दिवसीय छत्तीसगढ प्रवास के दौरान द्वितीय दिवस दिनांक 20 मई 2026 को नगर निगम रायपुर अंतर्गत AHP एवं BLC परियोजनाओं का निरीक्षण किया गया।
कचना, रायपुर में निर्माणाधीन AHP परियोजना में गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्य पूर्ण करने तथा रिक्त आवासों के शीघ्र व्यवस्थापन के निर्देश दिए गए।
नालापारा, कचना रायपुर में PMAY-U 2.0 के BLC घटक अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण कर हितग्राहियों को जल्द निर्माण पूर्ण करने हेतु प्रेरित किया गया।
साथ ही नया रायपुर में AHP परियोजना अंतर्गत सेक्टर 16 एवं 30 में निर्मित आवासों का निरीक्षण किया गया एवं वहां निवासरत हितग्राहियों से संवाद किया गया।
भ्रमण के दौरान नगर निगम रायपुर के अधिकारीगण, छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अधिकारीगण तथा सूडा के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
#pmayurban
#sudachhattisgarh
#arunsao
#urbanchhattisgarh
#housingforall
भारत सरकार, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के निदेशक श्री वैभव रुण्डवाल (IES) के दो दिवसीय छत्तीसगढ प्रवास के दौरान प्रथम दिवस दिनांक 19 मई 2026 को नगर निगम जगदलपुर अंतर्गत AHP एवं BLC परियोजनाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान हितग्राहियों से संवाद कर योजना से उनके जीवन में आए सकारात्मक बदलावों की जानकारी ली गई तथा निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।
धरमपुरा, जगदलपुर में निर्माणाधीन AHP परियोजना में गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्य पूर्ण करने तथा रिक्त आवासों के शीघ्र व्यवस्थापन के निर्देश दिए गए। साथ ही BLC परियोजना अंतर्गत निर्माणाधीन एवं पूर्ण आवासों का निरीक्षण कर हितग्राहियों को जल्द निर्माण पूर्ण करने हेतु प्रेरित किया गया।
भ्रमण के दौरान नगर पालिक निगम जगदलपुर तथा संभागीय कार्यालय के उच्च अधिकारी एवं विशेषज्ञ उपस्थित रहे।
#pmayurban
#sudachhattisgarh
#arunsao
#urbanchhattisgarh
#housingforall
सपनों का घर अब हकीकत बन रहा है
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के माध्यम से हर परिवार को पक्का और सुरक्षित घर पाने का अवसर मिल रहा है। यह योजना न केवल छत देती है, बल्कि सम्मानजनक जीवन और सुरक्षित भविष्य भी सुनिश्चित करती है।
सरकारी सहायता सीधे लाभार्थियों के खाते में पहुंचती है, जिससे प्रक्रिया सरल और पारदर्शी बनती है। साथ ही, महिलाओं को स्वामित्व में प्राथमिकता देकर उन्हें सशक्त किया जा रहा है।
https://t.co/jrbp417BiP पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें।
#pmayurban
#sudachhattisgarh
#arunsao
#urbanchhattisgarh
#housingforall
एक समय था जब अपना घर सिर्फ एक सपना लगता था, लेकिन अब यह सपना हकीकत बन रहा है।
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के माध्यम से हजारों परिवारों को सुरक्षित, सम्मानजनक और स्थायी आशियाना मिल रहा है।
अपना घर सिर्फ चार दीवारें नहीं, बल्कि बच्चों के बेहतर भविष्य, सुरक्षा और खुशियों की नई शुरुआत है।
#pmayurban
#sudachhattisgarh
#arunsao
#urbanchhattisgarh
#housingforall
अब किराये की चिंता छोड़कर अपने सपनों के घर की ओर कदम बढ़ाने का समय है।
प्रधानमंत्री आवास योजना- शहरी 2.0 जरूरतमंद परिवारों को पक्के आशियाने प्रदान कर रही है।
सरकारी सहयोग से आम लोगों का अपना घर पाने का सपना धीरे-धीरे साकार हो रहा है।
बेहतर सुविधाओं और सुरक्षित भविष्य के साथ जीवन में आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है।
सुशासन तिहार के अंतर्गत हितग्राहियों को मिला अपने सपनों के आशियाने का संबल
नगर पालिक निगम कोरबा अंतर्गत कोरबा जोन में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना - शहरी 2.0 के अंतर्गत 04 हितग्राहियों को आवास निर्माण हेतु स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।
साथ ही योजना अंतर्गत आवास पूर्ण होने पर 05 हितग्राहियों को श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन द्वारा आवास की चाबी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
यह पहल जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य की नई उम्मीद लेकर आई है।
नगर पालिक निगम जगदलपुर के विवेकानंद वार्ड क्रमांक 30 की श्रीमती जमुना बघेल की कहानी हौसले और मेहनत की सच्ची मिसाल है। कभी कच्चे घर में रहने वाली जमुना की आंखों में आंसू जरूर थे, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। अपने पति श्री महादेव, जो ऑटो चालक हैं, और बच्चों के साथ मिलकर उन्होंने एक पक्के घर का सपना देखा।
सीमित आय और चुनौतियों के बावजूद पूरे परिवार ने दिन-रात मेहनत की। उनकी बेटियां पढ़ाई के साथ काम भी करती हैं और बेटा भी शिक्षा की राह पर आगे बढ़ रहा है। इसी बीच प्रधानमंत्री आवास योजना - शहरी 2.0 ने उनके जीवन में उम्मीद की नई किरण जगाई और उनके सपनों को साकार करने का रास्ता दिखाया।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के "सबके लिए आवास" के संकल्प, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के मार्गदर्शन तथा उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी के निर्देशन में आज उनका कच्चा घर पक्के आशियाने में बदल चुका है। यह घर अब सिर्फ दीवारें नहीं, बल्कि सम्मान, सुरक्षा और सुकून भरे जीवन की नई शुरुआत है जो उनके परिवार के उज्ज्वल भविष्य की नींव बन चुका है।
खैरागढ़ नगर पालिका परिषद के वार्ड 16 के प्रमोद निषाद की कहानी संघर्ष से सम्मान तक की मिसाल है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “सबके लिए आवास” के संकल्प, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के मार्गदर्शन तथा उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी के निर्देशन में आज उनका कच्चा घर पक्के आशियाने में बदल चुका है। अब परिवार सुरक्षित माहौल में रह रहा है, बच्चों को बेहतर पढ़ाई का अवसर मिला है और घर में सुकून का माहौल है यह उनके सपनों की सच्ची जीत है।
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के माध्यम से पक्के घर उपलब्ध कराना एक महत्वपूर्ण पहल है, जो परिवारों को सुरक्षा, स्थिरता और बेहतर जीवन का आधार दे रही है।
दिग्विजय साहू के परिवार को मिली इस सुविधा ने उनके जीवन में नया आत्मविश्वास और सुकून जोड़ा है।
छत्तीसगढ़ में इस योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों को आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे दिग्विजय साहू जैसे हितग्राहियों को पक्के घर के साथ नई पहचान मिल रही है।
यह सिर्फ आवास नहीं, बल्कि सम्मान और सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव है।
वर्षों की मेहनत, संघर्ष और उम्मीदों के बाद कुन्ती जगने और प्रभुदास जगने का पक्के घर का सपना अब साकार हुआ है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “सबके लिए आवास” के संकल्प,
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के मार्गदर्शन तथा उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी के निर्देशन में कुन्ती जी को सिर्फ घर नहीं मिला, बल्कि सम्मान, सुरक्षा और सुकून भरे जीवन की नई शुरुआत मिली है।
प्रधानमंत्री आवास योजना - शहरी 2.0 के तहत रायपुर के 17 वार्डों के 111 परिवारों को अपने घर के सपने का पहला अधिकार मिला है।
यह सिर्फ भवन अनुज्ञा पत्र नहीं, बल्कि सम्मान, सुरक्षा और बेहतर जीवन की शुरुआत है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “सबके लिए आवास” के संकल्प, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के मार्गदर्शन और उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी के सतत प्रयासों से अब सिर्फ घर नहीं, बल्कि बेहतर भविष्य भी आकार ले रहा है।
हर परिवार का पक्के आवास का सपना अब साकार हो रहा है।
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के साथ अब सभी को सुरक्षित, सम्मानजनक
और सुविधाजनक आवास मिल रहा है।
आधुनिक सुविधाओं से युक्त आवास की उपलब्धता के साथ छत्तीसगढ़ अब एक बेहतर और विकसित भविष्य की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहा है।
जहां कभी टपकती छत के नीचे सपने सिमट जाते थे,
जहां कभी छोटे कमरों में हर दिन एक नई चिंता साथ रहती थी,
आज वहीं खुशियों का अपना सुरक्षित आशियाना बस गया है।
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 सिर्फ एक घर देने की योजना नहीं, बल्कि हर परिवार को सम्मान, सुरक्षा और सुकून भरा जीवन देने की एक मजबूत पहल है।
PMAY-U 2.0 एक नई पहचान, नए अवसर और बेहतर भविष्य की शुरुआत है।
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 अंतर्गत ई-कोष एवं यूनिफाइड वेब पोर्टल के इंटीग्रेशन विषय पर दिनांक 27 अप्रैल 2026 को संचालनालय
इंद्रावती भवन; नया रायपुर, छत्तीसगढ़ स्थित सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला में SNA स्पर्श भुगतान प्रक्रिया के माध्यम से हितग्राहियों को किश्त भुगतान की
सरलीकृत एवं पारदर्शी प्रणाली की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न नगरीय निकायों के लेखाधिकारी, लेखापाल, CLTC एक्सपर्ट ;SLTC एक्सपर्ट तथा संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
पीएम आवास योजना (शहरी) 2.0 से अब हर परिवार का पक्के घर का सपना साकार हो रहा है।
टपकती छत और असुरक्षा से मुक्ति के साथ
सुरक्षित और सम्मानजनक आशियाना मिल रहा है।
योजना का लाभ लेने के लिए
आज ही https://t.co/jrbp417BiP पर अपना ऑनलाइन आवेदन दर्ज करें
या अधिक जानकारी के लिए 1100 पर कॉल करें।
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 ने गुंजा साहू जी के सपनों को नया आकार दिया है।
उन्हें सिर्फ पक्का मकान नहीं, बल्कि आत्मसम्मान से जीने का विश्वास मिला है।
यह एक घर नहीं, बेहतर और उज्ज्वल जीवन की नई शुरुआत है।
संघर्षों से भरे दिनों की जगह अब सुकून और सुरक्षा ने ले ली है।
साकार हो रहा सपना,
सबको मिल रहा पक्का घर अपना।
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0
हर जरूरतमंद परिवार के जीवन में
सुरक्षा, सम्मान और नए विश्वास का
आशियाना बन रही है।