परिक्षेत्रीय कार्यालय, आगरा में हिंदी पखवाड़ा–2026 का सफल समापन हुआ। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को श्री शशि कुमार उत्तम, डाक सेवा निदेशक (DPS), आगरा द्वारा सम्मानित किया गया। 🇮🇳
#HindiPakhwada#Rajbhasha#HindiDiwas@IndiaPostOffice
आज दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती के पावन अवसर पर आगरा परिक्षेत्रीय कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन किया गया तथा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर परिक्षेत्रीय कार्यालय के समस्त अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे
ओडिशा के मयूरभंज की ग्रामीण डाक सेवक सुश्री सोनाली शेषाद्री जी की एक साधारण गाँव से ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के मंच तक की प्रेरणादायी यात्रा भारतीय डाक परिवार के लिए गर्व की बात है।
श्री अमिताभ बच्चन जी के साथ KBC के मंच पर यह खास उपस्थिति उनकी मेहनत, आत्मविश्वास और लगन की खूबसूरत मिसाल है।
आज के डिजिटल दौर में आइए, पत्र लिखने की खूबसूरत परंपरा को फिर से अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। अपने किसी खास के नाम एक पत्र लिखिए, क्योंकि कुछ भावनाएं सिर्फ लिखी नहीं जातीं, महसूस भी की जाती हैं। 💌
Courtesy: @SonyTV
#IndiaPost #KaunBanegaCrorepati #DakSewaJanSewa #GraminDakSevak
@CPMG_Odisha
आज दिनांक 30.09.2026 को “स्वच्छता ही सेवा–2026” अभियान के अंतर्गत आगरा परिक्षेत्र के सभी मंडलों द्वारा स्वच्छता कर्मियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को प्राथमिकता देते हुए स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया गया।
इस पहल के माध्यम से स्वच्छता कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच कर उनके प्रति सम्मान, संवेदनशीलता एवं कृतज्ञता का संदेश दिया गया। साथ ही सभी स्वच्छता कर्मियों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।
स्वस्थ स्वच्छता कर्मी ही स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज की मजबूत नींव हैं।
स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत ‘स्वच्छ पर्यटन स्थल’ थीम पर उत्तर प्रदेश डाक परिमण्डल के कर्मचारियों द्वारा प्रदेश के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।
आज दिनांक 28.09.2026 को हिंदी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत परिक्षेत्रीय कार्यालय, आगरा में एमटीएस संवर्ग हेतु निबंध लेखन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों ने अपनी लेखन प्रतिभा, रचनात्मकता एवं हिंदी भाषा के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
जनभागीदारी से बनेगा कचरा-स्मार्ट समुदाय ♻️
स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश डाक परिमण्डल के विभिन्न कार्यालयों एवं डाक कॉलोनियों में जनभागीदारी आधारित स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन गतिविधियाँ आयोजित की गईं।
स्वच्छता की ओर एक और कदम, पर्यावरण की ओर एक और ज़िम्मेदारी! 🌱
आज 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के अंतर्गत श्री शशि कुमार उत्तम, DPS आगरा, द्वारा परिक्षेत्रीय कार्यालय में 'एक पेड़ माँ के नाम' लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
स्वच्छता ही सेवा (SHS) अभियान 2026 के अंतर्गत दिनांक 18.09.2026 को आगरा परिक्षेत्र के विभिन्न मंडलों द्वारा स्वच्छता जागरूकता रैलियों का आयोजन किया गया तथा विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक एवं प्रेरित किया गया।
🧹 स्वच्छता अभियान 6.0🇮🇳
आज दिनांक 17 सितंबर 2026 को परिक्षेत्रीय कार्यालय, आगरा में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण तथा स्वच्छ भारत के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से स्वच्छता की शपथ ली गई।
इस अवसर पर कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने, कार्यस्थल एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया। @DDNewslive@cpmgup@PIB_India