Official handle of Pali Police, Our motto ~ सेवार्थ कटिबद्धता (Committed to Serve). Do not report crime here. Emergency #Police Helpline 100, 02932- 251545, 46
सुरक्षित महिला, सशक्त राजस्थान!
श्री राजीव कुमार शर्मा, महानिदेशक पुलिस, राजस्थान के निर्देशन में प्रदेशभर में #महिला_सुरक्षा_संकल्प अभियान के तहत भव्य जागरूकता रैलियों का आयोजन किया गया।
जोधपुर में एसपी स्तर के अधिकारियों ने महिला बीट प्रभारियों व 'कालिका पेट्रोलिंग टीम' से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाया।
इस पहल में छात्राएं, सुरक्षा सखी, राजीविका समूह व आशा सहयोगिनियां भी सहभागी बनीं।
राजस्थान पुलिस हर नागरिक, विशेषकर हमारी बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए सदैव तत्पर है।
आओ मिलकर बनाएं एक सुरक्षित समाज!
#RajasthanPolice
#JodhpurPolice
#MahilaSurakshaSankalp #KalikaPatrolling #SafetFirst #Rajasthan
अवैध हथियारों के विरुद्ध सुमेरपुर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही।
पुलिस थाना सुमेरपुर ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल एवं 03 जिंदा कारतूस बरामद किए। पाली पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है।
@PoliceRajasthan@Igp_Jodhpur
नदी में रासायनिक अपशिष्ट जल छोड़ने के मामले में बड़ी कार्यवाही। विशेष जांच दल (SIT) एवं पुलिस थाना सदर की संयुक्त कार्रवाई में अवैध धुलाई केंद्र ध्वस्त पर्यावरण प्रदूषण एवं सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही जारी।
@policerajasthan@igp_jodhpur
पाली पुलिस का शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार।
पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर की कार्रवाई में ₹1.25 करोड़ मूल्य की पंजाब निर्मित अवैध शराब एवं बियर के 1042 कार्टून बरामद किए गए। 02 आरोपी गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त ट्रेलर जब्त किया गया।
@PoliceRajasthan@Igp_Jodhpur
पाली पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही। थाना सोजतरोड ने 926 ग्राम ठोस अफीम बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है। नशा तस्करों के विरुद्ध पाली पुलिस की सख्त कार्यवाही जारी है
@PoliceRajasthan@Igp_Jodhpur
जोधपुर रेंज के महानिरीक्षक पुलिस श्री सत्येंद्र सिंह द्वारा पुलिस थाना रोहट का औचक निरीक्षण किया गया। थाना परिसर का निरीक्षण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रभावी पुलिसिंग, अपराधों के त्वरित निस्तारण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
@PoliceRajasthan@Igp_Jodhpur