आज अपने विधानसभा क्षेत्र कुशीनगर के शिवराजपुर में श्री जयप्रकाश सिंह जी के पूज्य पिताजी के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए
ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा की शांति एवं सद्गति हेतु प्रार्थना की।
आज अपने विधानसभा क्षेत्र के कुशीनगर के मधवापुर में मुक्तिनाथ गुरुदेव जी के ब्रह्मभोज में सम्मिलित होकर उनके छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से पुण्यात्मा के शांति एवं सद्गति हेतु प्रार्थना किया।
#अपना_कुशीनगर#apanakushinagar
आज लखनऊ में मा० राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री नितिन अग्रवाल जी से शिष्टाचार भेंटवार्ता हुई।
इस अवसर पर मा० विधायक श्री विमलेश पासवान जी, श्री हरिकेश मिश्रा जी एवं छोटे भाई श्री मंटू पाठक जी उपस्थित रहे।
@nitinagarwal_n
विरासत हमारी पहचान है, संस्कृति हमारी आत्मा है, कार्य संस्कृति हमारी शक्ति है एवं विकास हमारा संकल्प है।
'बाबूजी' कल्याण सिंह जी की पावन स्मृतियों को नमन।
राजस्थान के पूर्व राज्यपाल, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, 'पद्म विभूषण' 'बाबूजी' कल्याण सिंह जी की 5वीं पुण्यतिथि एवं 'हिंदू गौरव दिवस' के अवसर पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
जिनके लिए 'देश प्रथम' है, भारत के सनातन मूल्य और आदर्श सर्वोपरि हैं, उनके लिए 'बाबूजी' सदैव प्रेरणास्रोत एवं स्मरणीय रहेंगे। डबल इंजन की सरकार उनके सपनों को साकार करने में कोई संकोच नहीं करेगी।
'बाबूजी' को विनम्र श्रद्धांजलि एवं उनकी स्मृतियों को नमन।
हमारा लक्ष्य है कि उत्तर प्रदेश के युवा ऐसी Skill, Precision और Work Culture सीखें, जिसकी डिमांड टोक्यो से लेकर दुनिया के किसी भी एडवांस मैन्युफैक्चरिंग हब तक हो...
उत्तर प्रदेश, भारत का प्रमुख Spiritual Tourism Hub है...
जापान में आयोजित होने वाले टूरिज्म फेस्टिवल में उत्तर प्रदेश की सहभागिता के माध्यम से हम भारत की संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत और हॉस्पिटैलिटी को प्रस्तुत करेंगे...
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में Global Capability Centre की स्थापना के लिए एक मजबूत इकोसिस्टम तैयार हो रहा है।
हम जापानी GCC कंपनियों को यहां आने, इन्वेस्ट करने और अपना बिजनेस सेटअप करने के लिए आमंत्रित करते हैं...
भारत-जापान के संबंध केवल आज की आर्थिक साझेदारी नहीं हैं, बल्कि इसके पीछे भगवान बुद्ध से जुड़ी हमारी Shared Heritage भी है...
हमारे पास इस प्राचीन संबंध को नए युग की Economic, Technological & Innovation Partnership में बदलने का एक Historic अवसर है...
विरासत हमारी पहचान है, संस्कृति हमारी आत्मा है, कार्य संस्कृति हमारी शक्ति है एवं विकास हमारा संकल्प है। जापान का सहयोग इस गति को और तेज करेगा।
जापान के यामानाशी प्रांत के मा. गवर्नर श्री @kotaro_nagasaki जी की गरिमामयी उपस्थिति में आज लखनऊ में आयोजित 'उत्तर प्रदेश-जापान निवेश सम्मेलन 2026' में सहभाग किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में विकास को गति देने हेतु MoUs भी हुए। साथ ही, जापान में रोजगार प्राप्त करने वाले युवाओं को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए।
मा. गवर्नर श्री Kotaro Nagasaki जी को विशेष रूप से धन्यवाद, जिन्होंने यामानाशी की एमएसएमई कंपनियों द्वारा उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए ₹600 करोड़ का फंड घोषित किया है। यह उप्र में जापानी उद्योग के विश्वास का प्रमाण है।
सभी उद्यमी मित्रों व गणमान्य जनों का हार्दिक आभार।
'बाबूजी' कल्याण सिंह जी दबाव में आकर काम करने वाले नहीं थे। वे कहते थे कि 'कल्याण सिंह टूट सकता है, लेकिन झुक नहीं सकता।'
उन्होंने जीवन भर अपने इस वचन को निभाया...
राजस्थान के पूर्व राज्यपाल, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ‘पद्म विभूषण’ से अलंकृत श्रद्धेय बाबूजी श्री कल्याण सिंह जी की 5वीं पुण्यतिथि के अवसर पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण नमन किया।
विनम्र श्रद्धांजलि!
लखनऊ में आयोजित “साइबर सुरक्षा : ए डिजिटल सिक्योरिटी ब्रीफिंग फॉर लेजिस्लेटर्स” कार्यक्रम में मा० विधानसभा अध्यक्ष श्री @Satishmahanaup जी एवं मा० विधायकगणों के साथ साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सहभाग किया।
#CyberAwareness#UPVidhanSabha
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं 'पद्म विभूषण' से सम्मानित श्रद्धेय कल्याण सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन!
श्रद्धेय 'बाबूजी' के सिद्धांत, त्याग और राष्ट्रभक्ति की भावना आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।
कांग्रेस कार्यसमिति ने 'वंदे मातरम्' के पूर्ण गान की जगह केवल दो अंतरे गाने का जो फैसला लिया है, वह न केवल देशविरोधी है, बल्कि संसद के बनाए कानून की खुली अवहेलना भी है।
1937 में तुष्टीकरण के लिए कांग्रेस ने ही 'वंदे मातरम्' के दो टुकड़े किए। वहीं से दो-राष्ट्र सिद्धांत को ताकत मिली और देश का विभाजन हुआ। 'वंदे मातरम्' के 150वें वर्ष पर मोदी सरकार ने यह ऐतिहासिक गलती सुधारी और पूर्ण गान को कानूनी स्वरूप दिया। लेकिन राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस फिर उसी वोट बैंक के लिए तुष्टीकरण के रास्ते पर है।
'वंदे मातरम्' के टुकड़े करने की गलती एक बार हो चुकी और देश उसके परिणाम भुगत चुका। देशवासियों से यह अपील है कि एकजुट होकर कांग्रेस के इस तुष्टीकरण के खिलाफ आवाज बुलंद करें।