राष्ट्र प्रथम की भावना को जीवन का ध्येय बनाकर भारत को विकास, सुशासन और वैश्विक गौरव के नए शिखरों तक पहुँचाने वाले युगद्रष्टा प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्रभाई मोदी जी को प्रधानमंत्री पद पर निरंतर 12 वर्ष पूर्ण करने पर हार्दिक शुभकामनाएँ। लगातार 4,398 दिनों तक देश की सेवा करते हुए 61 वर्षों पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर इतिहास में स्वर्णिम अध्याय अंकित करने की इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर उन्हें कोटि-कोटि बधाई एवं अभिनंदन। उनका प्रेरणादायी नेतृत्व विकसित, आत्मनिर्भर और विश्वगुरु भारत के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करता रहेगा। @narendramodi
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी जी,संघप्रदेश दादरा-नगर हवेली एवं दमन-दीव के दमन में भव्य एवं ऐतिहासिक जनसभा को संबोधित किया।इस अवसर पर उन्होंने विश्व स्तर पर व्याप्त अनिश्चितताओं एवं चुनौतियों के मध्य अत्यंत सशक्त,दृढ़ और सकारात्मक स्वर में यह बात कही एवं देशवासियों को यह स्पष्ट आश्वासन दिया कि भारत की आर्थिक स्थिति सुदृढ़,स्थिर व भारत केवल प्रगति की और ही अग्रसर है। प्रधानमंत्री श्री द्वारा लगभग ₹2,970 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया गया। यह दूरदर्शी परियोजनाएँ केंद्रशासित प्रदेश में बहुआयामी विकास को अभूतपूर्व गति प्रदान करेंगी,जिनमें स्वास्थ्य सेवाएँ,नागरिक उड्डयन,पर्यटन, आधारभूत संरचना,कनेक्टिविटी एवं जनकल्याण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल हैं। यह समग्र विकास यात्रा दमन-दीव एवं दादरा नगर हवेली को प्रगति के नए शिखरों पर ले जाते हुए ‘विकसित भारत’ के संकल्प को और सशक्त बनाएगी।@narendramodi
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी जी ने दमन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन-दीव के साथ अपने आत्मीय जुड़ाव और विशेष संबंधों का उल्लेख किया। उन्होंने स्मरण किया कि वे अनेक अवसरों पर यहां आ चुके हैं और हर बार उन्हें इस क्षेत्र में परिवर्तन, प्रगति और जनकल्याण की नई कहानी साकार होती दिखाई देती है। उन्होंने दादरा -नगर हवेली तथा दमन-दीव में सुशासन, समावेशी विकास और जनकेंद्रित प्रशासन के ऐसे मॉडल के रूप में उभर रहे हैं, जो देश के अन्य क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने दमन के गवर्नेंस मॉडल की सराहना करते हुए प्रशासनिक टीम की प्रतिबद्धता, नवाचारपूर्ण दृष्टिकोण और विकास के प्रति अथक प्रयासों की प्रशंसा की। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी जी के प्रेरणास्पद शब्द, स्नेहपूर्ण मार्गदर्शन एवं निरंतर प्रोत्साहन समूची प्रशासनिक टीम के लिए नई ऊर्जा, उत्साह और सेवा-संकल्प का स्रोत हैं। उनके प्रति संपूर्ण प्रशासनिक परिवार हृदयपूर्वक कृतज्ञता एवं आभार व्यक्त करता है। @narendramodi
दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन-दीव में अपने प्रेरणादायी एवं विकासोन्मुख दौरे को पूर्ण कर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी जी को ससम्मान विदाई दी गई। यह यात्रा केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि क्षेत्रीय विकास, जनसंपर्क और जनकल्याण की नई ऊर्जा का प्रतीक रही। उनकी उपस्थिति ने केंद्रशासित प्रदेश को विकास की नई दिशा, आत्मविश्वास और भविष्य की नई आशा प्रदान की। समस्त प्रशासन एवं जनता की ओर से माननीय प्रधानमंत्री श्री के प्रति हार्दिक आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त करता हूँ । ।@narendramodi
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी जी का दमन में भव्य एवं ऐतिहासिक आगमन हुआ, जिसने समूचे केंद्रशासित प्रदेश में उत्साह, उमंग एवं विकास की नई ऊर्जा का संचार कर दिया। उनके आगमन से जनमानस में आशा, विश्वास और प्रगति की एक नई लहर का अनुभव हुआ।इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री दमन में ₹2,970 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। यह आगमन दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन-दीव के लिए विकास, समृद्धि और जनकल्याण के एक नए युग की आधारशिला सिद्ध होगा, जो प्रगति के नए शिखरों को स्थापित करेगा।@narendramodi
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्रभाई मोदी जी के दमन आगमन के अवसर पर भव्य एवं ऐतिहासिक रोड शो का आयोजन किया गया, जिसने पूरे क्षेत्र को उत्साह, उमंग और राष्ट्रभक्ति की भावना से सराबोर कर दिया। जनता अपने प्रिय नेता की एक झलक पाने हेतु बड़ी संख्या में उमड़ पड़ी और अपार प्रेम, उत्साह तथा हर्षोल्लास के साथ उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री ने दमनवासियों की स्वच्छता के प्रति गहरी जागरूकता और प्रतिबद्धता का संज्ञान लेते हुए अपने सोशल मीडिया संदेश के माध्यम से उसकी सराहना की, जो जनभागीदारी और स्वच्छ भारत के संकल्प को और सशक्त बनाता है।@narendramodi
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी जी द्वारा दमन में लगभग ₹2,970 करोड़ की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई। इसी क्रम में आज दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन-दीव में लगभग ₹1,340 करोड़ की लागत से निर्मित नमो अस्पताल एवं नमो एयरपोर्ट सहित अनेक महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं उद्घाटन किया गया। यह परियोजनाएँ क्षेत्र में आधुनिक अवसंरचना, सुशासन एवं जनकल्याण के नए युग की मजबूत नींव सिद्ध होंगी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री ने दमन में अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित “नमो अस्पताल” राष्ट्र को समर्पित किया, जो प्रतिदिन लगभग 1,500 ओपीडी रोगियों को उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सेवाएँ प्रदान करने में सक्षम होगा। यह अस्पताल क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए नागरिकों को सुलभ, आधुनिक एवं विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध कराएगा तथा एक स्वस्थ, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। @narendramodi
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी जी ने दमन के नमो एयरपोर्ट के अत्याधुनिक टर्मिनल भवन का लोकार्पण किया, जो केंद्रशासित प्रदेश की विकसित होती आधारभूत संरचना को नई ऊँचाइयाँ प्रदान करेगा। आधुनिक सुविधाओं एवं विश्वस्तरीय व्यवस्थाओं से सुसज्जित यह नया टर्मिनल क्षेत्र की बढ़ती कनेक्टिविटी और विकास संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह परिवर्तनकारी परियोजना पर्यटन, व्यापार एवं वाणिज्यिक गतिविधियों को नई गति प्रदान करते हुए आर्थिक विकास के नए द्वार खोलेगी तथा दमन को निवेश, अवसर और समृद्धि के एक सशक्त प्रवेशद्वार के रूप में स्थापित करेगी।@narendramodi
Daman’s Namo Airport gets a modern terminal building that will cater to the growing infrastructure needs of this Union Territory. It will boost tourism and commercial activities. Glad to have inaugurated the terminal building earlier this evening.
In line with our efforts towards providing quality health treatment to the people, the Namo Hospital at Daman was inaugurated. It has modern facilities and will go a long way in addressing the healthcare needs of the Union Territory and surrounding areas.
I am honoured by the special welcome in Daman. The NDA Government has devoted significant resources for the development of Daman and Diu. Various projects have improved the quality of life for the people.
I would like to compliment the people of Daman for the outstanding Swachhata related endeavours in the run-up to today’s programme. When cleanliness is furthered, it boosts diverse sectors ranging from healthcare to tourism.
Here are some more glimpses from today’s welcome.
वैश्विक संकट के इस दौर में 140 करोड़ देशवासियों के सामूहिक प्रयासों से भारत खुद को संभाल भी रहा है और सबसे आगे रहने के उसके प्रयास सफल भी हो रहे हैं। देश की विकास गति को लेकर आज आए आंकड़े भी इसके गवाह हैं।
दादरा और नगर हवेली के साथ-साथ दमन और दीव में विकास की अनंत संभावनाएं हैं। यहां की जनता-जनार्दन प्रगति के जिस सपने को देख रही है, उसे साकार करने में हमारी सरकार निरंतर जुटी हुई है।
हमारी सरकार की कोशिश है कि देश के युवाओं को डिग्री के साथ-साथ सही दिशा भी मिले। इसलिए हर क्षेत्र में उन्हें नई अप्रोच के साथ ऐसे तैयार किया जा रहा है, ताकि लोकल टैलेंट के लिए ग्लोबल संभावनाएं भी बनें।
On World Environment Day, let us reaffirm our commitment to protect the planet. Every resource conserved, every tree planted, every sustainable choice brings us closer to a greener, healthier and resilient future. Together we can build cleaner and more sustainable world for all.
संघप्रदेश प्रशासन समग्र विकास को नवीन गति प्रदान करने हेतु सदैव कटिबद्ध है, आज दमन में निर्माणाधीन नमो हॉस्पिटल एवं नमो एयरपोर्ट परियोजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। गुणवत्ता, सुरक्षा एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देश दिए। यह दोनों महत्त्वाकांक्षी परियोजनाएँ क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं, हवाई संपर्क तथा आर्थिक प्रगति को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगी।
केंद्रीय रक्षामंत्री माननीय, श्री राजनाथ सिंह जी के साथ आज दिल्ली मे शुभेच्छा भेंट कर, कई अहम मुद्दों पर चर्चा विचारणा करने का अवसर प्राप्त हुआ। @rajnathsingh
Had a warm and heartfelt meeting with Shri J. P. Nadda Ji, Union Minister of Health - Family Welfare and Chemicals- Fertilisers. We discussed several key issues focusing on strengthening public health systems and advancing public welfare.