Hearty congratulations to our champion daughter Mirabai Chanu on winning the Gold Medal in Women's 48kg Weightlifting at the Commonwealth Games 2026, Glasgow. Wishing you many more laurels in the future.
#MirabaiChanu#CommonwealthGames2026
भारत के 'मिसाइल मैन', महान वैज्ञानिक, पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न से विभूषित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि। राष्ट्र के प्रति आपका अद्वितीय समर्पण, वैज्ञानिक दृष्टि, आत्मनिर्भर भारत का स्वप्न तथा आपके ओजस्वी विचार सदैव युवा पीढ़ी को राष्ट्रसेवा, नवाचार, परिश्रम और उत्कृष्टता के पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा देते रहेंगे। आपका जीवन भारत की प्रत्येक पीढ़ी के लिए चिरकाल तक प्रेरणापुंज बना रहेगा।
कारगिल विजय दिवस पर मातृभूमि की रक्षा हेतु अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले अमर शहीदों को कोटि-कोटि नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
यह वही ऐतिहासिक क्षण था, जब सम्पूर्ण विश्व ने भारतीय सशस्त्र सेनाओं के अदम्य शौर्य, अद्वितीय पराक्रम और अटूट संकल्प का पुनः साक्षात्कार किया। हमारे वीर जवानों ने शत्रु को निर्णायक पराजय देकर राष्ट्र की अखंडता एवं अस्मिता की रक्षा की तथा साहस और बलिदान की ऐसी अमिट गाथा लिखी, जो युगों-युगों तक प्रत्येक भारतीय को प्रेरित करती रहेगी। राष्ट्र आपके अमूल्य त्याग, बलिदान और वीरता का सदैव ऋणी रहेगा।
जय हिन्द! 🇮🇳
दादरा नगर हवेली एवं दमन- दीव लगातार हो रही मूसलाधार वर्षा से उत्पन्न परिस्थितियों का स्थल निरीक्षण कर यह समीक्षा की कि जनजीवन को अधिक सुरक्षित, सुगम एवं राहतपूर्ण बनाने हेतु किन-किन उपायों को और प्रभावी बनाया जा सकता है। हमारा संकल्प है कि जलनिकासी व्यवस्था, आवश्यक नागरिक सुविधाओं तथा त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों को और सुदृढ़ कर प्रत्येक नागरिक को कठिन मौसम में भी सुरक्षित, सहज एवं निर्बाध जीवन उपलब्ध कराया जाए। जनकल्याण एवं जनसुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।@PMOIndia
दादरा एवं नगर हवेली, दमन एवं दीव तथा लक्षद्वीप को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करना संघप्रदेश प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी संकल्प को और अधिक सशक्त एवं व्यापक स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से आज माननीय केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत जी से शिष्टाचारिक भेंट कर पर्यटन अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण, सतत पर्यटन संवर्धन तथा जनहित एवं क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श एवं रचनात्मक संवाद हुआ।
@gssjodhpur
आज माननीय केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री किंजरापु राममोहन नायडू जी से शिष्टाचारिक भेंट कर संघ प्रदेश में नागरिक उड्डयन क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण, हवाई संपर्क के विस्तार, आधुनिक विमानन अवसंरचना तथा जनसुविधाओं को और बेहतर बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ। हमारा सतत प्रयास है कि बेहतर हवाई कनेक्टिविटी के माध्यम से विकास, पर्यटन, व्यापार को नई गति मिले। @RamMNK
दमन की हवाई संपर्क यात्रा ने आज एक नया मुकाम हासिल किया। माननीय केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री राममोहन नायडू किंजरापु जी की गरिमामयी उपस्थिति में नमो एयरपोर्ट से दमन–नई दिल्ली के लिए पहली वाणिज्यिक उड़ान का शुभारंभ हुआ। यह ऐतिहासिक पहल हाल ही में राष्ट्र को समर्पित किए गए आधुनिक नमो एयरपोर्ट टर्मिनल के बाद क्षेत्र की कनेक्टिविटी को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण कदम है।
आज दमन एवं समूचे संघ प्रदेश के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया। माननीय केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री राममोहन नायडू किंजरापु जी ने आज नमो एयरपोर्ट से दमन–नई दिल्ली के लिए पहली वाणिज्यिक उड़ान को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। यह नई हवाई सेवा दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव में पर्यटन, व्यापार, निवेश और रोजगार के नए अवसरों को गति प्रदान करेगी तथा संघ प्रदेश को देश के प्रमुख महानगरों से सशक्त रूप से जोड़ेगी।शीघ्र ही मुंबई–दमन के बीच नियमित हवाई सेवा भी प्रारंभ होने जा रही है, जिससे क्षेत्र के समग्र विकास और आर्थिक प्रगति को नई ऊर्जा मिलेगी।@narendramodi
दमन से नई दिल्ली के लिए सीधी हवाई सेवा का आज शुभारंभ हो रहा है। माननीय केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री किंजरापु राममोहन नायडू जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करता हूँ, जो इस ऐतिहासिक समारोह को फ्लैग-ऑफ करेंगे । यह नई हवाई सेवा दमन की जनसुविधा, पर्यटन, व्यापार, निवेश और विकास को नई गति प्रदान करते हुए क्षेत्र को देश की राजधानी से और अधिक सशक्त रूप से जोड़ेगी।@RamMNK
ભગવાન જગન્નાથની પવિત્ર રથયાત્રા એ માત્ર એક ઉત્સવ નથી; તે ધર્મ, શ્રદ્ધા અને સનાતન સંસ્કૃતિની દિવ્ય ભાવનો ભવ્ય મહોત્સવ છે. આવો, આપણે શ્રદ્ધા અને ભક્તિભાવ સાથે આપણા જીવનને પ્રભુના રથ સાથે જોડીએ અને ધર્મ, સત્ય તથા સેવાના માર્ગે આગળ વધીએ. સાથે જ આ ખાસ પ્રસંગે ભગવાન જગન્નાથની અસીમ કૃપા આપ સૌ પર બની રહે તેવી પ્રભુથી મનોકામના. જય જગન્નાથ! 🚩
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी जी द्वारा राष्ट्र को समर्पित नमो एयरपोर्ट, दमन का आज विस्तृत निरीक्षण कर 16 जुलाई 2026 को दमन से नई दिल्ली के लिए प्रस्तावित प्रथम वाणिज्यिक उड़ान की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान एयरपोर्ट टर्मिनल, यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, चेक-इन काउंटर तथा आगमन एवं प्रस्थान क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक सुविधाएँ समयबद्ध एवं सुचारु रूप से उपलब्ध कराने तथा उद्घाटन उड़ान के सफल संचालन हेतु उचित दिशा निर्देश दिए गए। @PMOIndia
देश के यशस्वी रक्षा मंत्री, माननीय श्री राजनाथ सिंह जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
आपके दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति अटूट समर्पण ने भारत की रक्षा व्यवस्था को नई मजबूती प्रदान की है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर राष्ट्रसेवा का सामर्थ्य प्रदान करें।@rajnathsingh
16 जुलाई को नमो एयरपोर्ट का लोकार्पण दमन के पर्यटन, संपर्क-सुविधाओं और समग्र आर्थिक विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं युगांतकारी कदम सिद्ध होगा। दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद से सीधी हवाई सेवाओं के प्रारंभ होने से देशभर के यात्रियों को दमन की अनुपम प्राकृतिक और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर तक सहज एवं सुलभ पहुँच प्राप्त होगी। भारत के यशस्वी एवं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं विकासवादी संकल्प का यह ऐतिहासिक उपक्रम केंद्रशासित प्रदेश की प्रगति को अभूतपूर्व गति प्रदान करते हुए समृद्धि और आत्मनिर्भरता के नवीन युग का सूत्रपात करेगा।@narendramodi
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। नियमित योगाभ्यास हमें शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाता है और सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है।
आइए, इस योग दिवस पर संकल्प लें कि योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ, सक्रिय और संतुलित जीवन की ओर कदम बढ़ाएंगे।
Warm birthday greetings to Hon’ble President Smt. Droupadi Murmu Ji.Your journey stands as a powerful inspiration to millions. Your humility, wisdom, and unwavering commitment to public service reflect the finest ideals of our democracy. Wishing you good health, happiness, and continued success in service to the Nation. @rashtrapatibhvn
विश्व रक्तदाता दिवस पर आइए संकल्प लें कि रक्तदान को केवल एक अवसर नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का सतत अभियान बनाएँ। आपका यह यह छोटा-सा योगदान किसी परिवार की खुशियाँ लौटा सकता है, किसी माँ की प्रार्थना का उत्तर बन सकता है और किसी जीवन को नया भविष्य दे सकता है। आइए, रक्तदान को जनआंदोलन बनाकर मानव सेवा के इस महान यज्ञ में सहभागी बनें।
#WorldBloodDonorDay #रक्तदान_महादान
राष्ट्र प्रथम की भावना को जीवन का ध्येय बनाकर भारत को विकास, सुशासन और वैश्विक गौरव के नए शिखरों तक पहुँचाने वाले युगद्रष्टा प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्रभाई मोदी जी को प्रधानमंत्री पद पर निरंतर 12 वर्ष पूर्ण करने पर हार्दिक शुभकामनाएँ। लगातार 4,398 दिनों तक देश की सेवा करते हुए 61 वर्षों पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर इतिहास में स्वर्णिम अध्याय अंकित करने की इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर उन्हें कोटि-कोटि बधाई एवं अभिनंदन। उनका प्रेरणादायी नेतृत्व विकसित, आत्मनिर्भर और विश्वगुरु भारत के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करता रहेगा। @narendramodi
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी जी,संघप्रदेश दादरा-नगर हवेली एवं दमन-दीव के दमन में भव्य एवं ऐतिहासिक जनसभा को संबोधित किया।इस अवसर पर उन्होंने विश्व स्तर पर व्याप्त अनिश्चितताओं एवं चुनौतियों के मध्य अत्यंत सशक्त,दृढ़ और सकारात्मक स्वर में यह बात कही एवं देशवासियों को यह स्पष्ट आश्वासन दिया कि भारत की आर्थिक स्थिति सुदृढ़,स्थिर व भारत केवल प्रगति की और ही अग्रसर है। प्रधानमंत्री श्री द्वारा लगभग ₹2,970 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया गया। यह दूरदर्शी परियोजनाएँ केंद्रशासित प्रदेश में बहुआयामी विकास को अभूतपूर्व गति प्रदान करेंगी,जिनमें स्वास्थ्य सेवाएँ,नागरिक उड्डयन,पर्यटन, आधारभूत संरचना,कनेक्टिविटी एवं जनकल्याण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल हैं। यह समग्र विकास यात्रा दमन-दीव एवं दादरा नगर हवेली को प्रगति के नए शिखरों पर ले जाते हुए ‘विकसित भारत’ के संकल्प को और सशक्त बनाएगी।@narendramodi
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी जी ने दमन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन-दीव के साथ अपने आत्मीय जुड़ाव और विशेष संबंधों का उल्लेख किया। उन्होंने स्मरण किया कि वे अनेक अवसरों पर यहां आ चुके हैं और हर बार उन्हें इस क्षेत्र में परिवर्तन, प्रगति और जनकल्याण की नई कहानी साकार होती दिखाई देती है। उन्होंने दादरा -नगर हवेली तथा दमन-दीव में सुशासन, समावेशी विकास और जनकेंद्रित प्रशासन के ऐसे मॉडल के रूप में उभर रहे हैं, जो देश के अन्य क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने दमन के गवर्नेंस मॉडल की सराहना करते हुए प्रशासनिक टीम की प्रतिबद्धता, नवाचारपूर्ण दृष्टिकोण और विकास के प्रति अथक प्रयासों की प्रशंसा की। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी जी के प्रेरणास्पद शब्द, स्नेहपूर्ण मार्गदर्शन एवं निरंतर प्रोत्साहन समूची प्रशासनिक टीम के लिए नई ऊर्जा, उत्साह और सेवा-संकल्प का स्रोत हैं। उनके प्रति संपूर्ण प्रशासनिक परिवार हृदयपूर्वक कृतज्ञता एवं आभार व्यक्त करता है। @narendramodi
दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन-दीव में अपने प्रेरणादायी एवं विकासोन्मुख दौरे को पूर्ण कर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी जी को ससम्मान विदाई दी गई। यह यात्रा केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि क्षेत्रीय विकास, जनसंपर्क और जनकल्याण की नई ऊर्जा का प्रतीक रही। उनकी उपस्थिति ने केंद्रशासित प्रदेश को विकास की नई दिशा, आत्मविश्वास और भविष्य की नई आशा प्रदान की। समस्त प्रशासन एवं जनता की ओर से माननीय प्रधानमंत्री श्री के प्रति हार्दिक आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त करता हूँ । ।@narendramodi