बागली विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्री पहाड़ सिंह कन्नौजे जी के अवसान का समाचार प्राप्त हुआ। उन्हें सादर नमन और श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्य आत्मा को मोक्ष प्रदान करें और इस कठिन समय में उनके परिवारजनों व समर्थकों को संबल दें।
ॐ शांति!
पंचमहल(गुजरात) से सांसद माननीय श्री @rajpalsinh_bjp जी को जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएँ।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना करता हूँ।
'ज्ञान, शील और एकता’
राष्ट्र के प्रति समर्पण, संगठन के प्रति प्रतिबद्धता और समाज के प्रति सेवा का भाव— @ABVPVoice इन मूल्यों के साथ युवाओं का मार्गदर्शन करता आया है।
मेरी राजनीतिक यात्रा भी एबीवीपी से एक सक्रिय कार्यकर्ता के तौर पर जुड़कर हुई थी। मैं सदैव इस संगठन का आभारी रहूँगा, जिसने मुझे केवल 20 वर्ष की आयु में 1981 में रॉबर्टसन (विज्ञान) कॉलेज छात्र संघ के अध्यक्ष बनने का अवसर प्रदान किया।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि परिषद के कार्यकर्ता स्वामी विवेकानंद जी के विचारों और 'राष्ट्र प्रथम' के संकल्प के साथ भारत को परम वैभव पर ले जाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।
सभी ऊर्जावान छात्र-छात्राओं व कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
@BJP4India@BJP4MP
#अभ्युदय_मध्य_प्रदेश के संकल्प को मिलेगी नई गति!
आज की कैबिनेट बैठक में अधोसंरचना विकास और जन-कल्याण के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए ₹2,300 करोड़ की राशि को स्वीकृति प्रदान की गई।
@BJP4MP@BJP4India@DrMohanYadav51
आज नई दिल्ली में सरदार सरोवर परियोजना पर महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ। नर्मदा अवार्ड से जुड़े इन दशकों से लंबित भुगतान संबंधी मुद्दों का वन-टाइम सेटलमेंट से समाधान हुआ।
यह समझौता मोदी सरकार के जल सुरक्षा को मजबूत करने और जल क्षेत्र में सहकारी संघवाद को बढ़ावा देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इस समझौते से राज्यों के बीच आपसी भरोसा और बढ़ेगा तथा भविष्य में जल परियोजनाओं पर सहयोग और आसान होगा।
यह पूरे साउथ ईस्ट एशिया का दूसरा सबसे बड़ा, हमारी विरासत की पहचान है। इस मंदिर में भगवान शिव, मां दुर्गा और गणेश जी की प्रतिमाएँ हैं। सदियों तक इस मंदिर में बहुत आस्था से पूजा होती रही है।
आज मुझे भी इस मंदिर के दर्शन और बिल्कुल शास्त्रोक्त रूप से पूजन करने का सौभाग्य मिला है। यह मेरे जीवन के लिए बहुत ही चैतन्य पूर्ण क्षण; मैं मान सकता हूँ।"
(आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी-इंडोनेशिया यात्रा के दौरान प्रम्बानन मंदिर में)
@prabowo
#PMModiInIndonesia
@BJP4India
आज भोपाल आवास पर मध्यप्रदेश कुश समाज कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री @PrabhudayalBJP जी ने सौजन्य भेंट की।
इस दौरान सामाजिक कल्याण और विभिन्न विकासात्मक विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।
आज मंत्रालय में माननीय मुख्यमंत्री श्री @DrMohanYadav51 जी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में सहभागिता की।
बैठक की शुरुआत परंपरागत तरीके से राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' के सामूहिक गायन के साथ हुई।
@BJP4MP@BJP4India#कैबिनेट
आज प्रातः भोपाल आवास पर मध्य प्रदेश के 'पानी वाले बाबा' के नाम से प्रसिद्ध, जल संरक्षण के प्रति समर्पित डॉ. सुनील चतुर्वेदी जी, जाने-माने पुरातत्वविद डॉ. एस. के. बाजपेयी जी एवं श्री सुनील बघेल जी(दैनिक भास्कर) ने सौजन्य भेंट की।
इस आत्मीय मुलाकात के दौरान जल संरक्षण, इतिहास और समसामयिक विषयों पर अत्यंत सार्थक चर्चा हुई।
आज विदिशा में श्रीमती किरन एवं श्री राजेन्द्र सिंह पटेल जी के यहाँ आयोजित विवाह समारोह में सम्मिलित होकर वर-वधू को शुभाशीष प्रदान किया।
नवविवाहित जोड़े को परिणय सूत्र में बंधने पर हार्दिक बधाई एवं सुखद दाम्पत्य जीवन की अनंत मंगलकामनाएँ। ईश्वर उन्हें सुख एवं समृद्धि प्रदान करें।
@patel_pushplata@phalitspatel@sandeepsdonger
इंडोनेशियाई संस्कृति भारतीय संस्कृति के प्रतीकों को आज भी जीवंत रखकर उस पर गर्व करता है ।धर्म परिवर्तन के बाद भी पुरखे नहीं बदले हैं ।उसी विरासत ने आज प्रधानमंत्री @narendramodi जी को अपने देश के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया ।आभार इंडोनेशिया
भारत की सांस्कृतिक चेतना और बढ़ते वैश्विक सामर्थ्य के लिए यह अत्यंत गौरव का क्षण है!
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘बिन्तांग आदिपूर्णा(Bintang Adipurna of the Republic of Indonesia) से विभूषित किया जाना, 140 करोड़ भारतीयों के पुरुषार्थ और हमारी सनातन साख का सम्मान है।
यह प्रतिष्ठित सम्मान आदरणीय प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व, वैश्विक पटल पर भारत की अटूट प्रतिष्ठा और दोनों देशों के युगों- पुराने सांस्कृतिक, सामरिक एवं आर्थिक संबंधों की प्रगाढ़ता का सजीव प्रमाण है।
@BJP4India@BJP4MP
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पद्मविभूषण श्रद्धेय स्वर्गीय श्री सुन्दरलाल पटवा जी की अर्धांगिनी आदरणीया श्रीमती फूलकुँवर पटवा जी के जीवन के 96 वर्ष पूर्ण कर 97वें वर्ष में प्रवेश करने के अवसर पर आज भोजपुर विधायक व पूर्व मंत्री श्री @surendrapatwa जी के भोपाल निवास पर आयोजित स्नेहभोज में सम्मिलित हुआ।
इस मंगल अवसर पर पूजनीय माता जी का आशीर्वाद लिया। ईश्वर से प्रार्थना है कि माता जी सदैव पूर्णतः स्वस्थ, सानंद और दीर्घायु रहें।
आज प्रातः भोपाल आवास पर 1973 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के सेवानिवृत अधिकारी और मध्य प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) श्री @puriswaraj जी ने सौजन्य भेंट की।