पटना
बिहार सरकार की मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार अभी भी सक्रिय हैं और बाढ़ पीड़ितों का हाल-चाल लेकर उनकी मदद कर रहे हैं। वह सरकार से बात कर प्रभावित लोगों की समस्याओं का समाधान भी करा रहे हैं। पप्पू यादव के पैसे बांटने के दावों पर भी उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर वह रोज लाखों रुपये बांट रहे हैं तो जनता को बताएं कि पैसा कहां से आता है। उन्होंने पप्पू यादव के हजारों एकड़ जमीन के दावे पर भी निशाना साधते हुए कहा कि संपत्ति का रिकॉर्ड सरकार के पास मौजूद है।
#BiharFlood #BiharPolitics #BiharNews #Primenews @PrimeNewsInd@LeshiSingh@pappuyadavjapl
सत्य निकेतन इमारत हादसा.. रेस्क्यू जारी! हादसे में 7 मौतें.. MCD के 5 अधिकारी सस्पेंड
मालिक फरार, लुकआउट नोटिस जारी
सरकारी सिस्टम फेल, काम आई ब्लिंकइट एम्बुलेंस
एम्स के पास हादसा.. व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल!
सत्य निकेतन में 4 साल में दूसरी बार हादसा
किसकी लापरवाही से हादसा, जिम्मेदार कौन?
#satyainiketan #delhi #buildingcollapse #delhinews #mcd #rekhagupta #rescueoperation #primenews @MCD_Delhi@LtGovDelhi@gupta_rekha@BJP4Delhi@CMODelhi@DelhiPolice
हापुड़
हापुड़ में गंगा स्नान के बहाने दोस्त को ले जाकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज आरोप सामने आया है। 27 अगस्त की रात घर से निकले मनीष का शव अमरोहा में गंगा किनारे मिला, जबकि CCTV में चार दोस्त साथ जाते और तीन वापस लौटते दिखे। परिजनों का आरोप है कि दोस्तों ने ही मनीष की हत्या कर शव गंगा में बहा दिया। पीड़ित पिता ने गढ़मुक्तेश्वर पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
#Hapur #MurderCase #Ganga #CrimeNews #PrimeNews @PrimeNewsInd@hapurpolice
अमेठी
अमेठी में करीब 20 साल पुराने जर्जर सामुदायिक शौचालय पर नगर पंचायत ने बुलडोजर चलाकर भवन को ध्वस्त कर दिया।
लंबे समय से खराब हालत के चलते शौचालय को पहले ही उपयोग के लिए बंद कर दिया गया था। नगर पंचायत की टीम ने पुराने भवन को हटाने के बाद मलबा साफ कराया, अब इसी जगह नया सामुदायिक शौचालय बनाया जाएगा। नगर पंचायत के मुताबिक नए शौचालय में बेहतर सुविधाएं होंगी, जिससे यात्रियों, राहगीरों और कस्बे के लोगों को राहत मिलेगी।
#Amethi #CommunityToilet #BulldozerAction #UPNews #PrimeNews @PrimeNewsInd@DmAmethi
चंदौली
चंदौली में एएनटीएफ वाराणसी और अलीनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 3 करोड़ रुपये की कथित हेरोइन के साथ 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार किया गया। गोधना मोड़ अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने अभिषेक सोनकर को पकड़ा और उसके कब्जे से 1 किलो 20 ग्राम हेरोइन, नकदी और मोबाइल बरामद किया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने आयुष श्रीवास्तव से हेरोइन मिलने और दूसरे व्यक्ति को डिलीवरी देने की बात बताई है, जिससे तस्करी नेटवर्क की जानकारी मिली। अलीनगर थाने में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।
#Chandauli #HeroinSmuggling #ANTF #PoliceAction #PrimeNews @PrimeNewsInd@chandaulipolice
सहारनपुर
सहारनपुर में मुजफ्फरनगर से सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने उत्तर प्रदेश सरकार पर विपक्षी दलों के खिलाफ आपातकाल जैसे हालात पैदा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में बनी कथित अवैध मस्जिद गिराए जाने के बाद सपा प्रतिनिधिमंडल को मौके पर जांच के लिए जाना था।सांसद के मुताबिक, सपा नेताओं को हाउस अरेस्ट कर संविधान के दायरे में अपनी बात रखने से रोका गया, जिसे उन्होंने लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया। हरेंद्र मलिक ने मस्जिद ध्वस्तीकरण के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए संविधान और धार्मिक भाईचारे के सम्मान की बात कही।
#Saharanpur #HarendraMalik #SamajwadiParty #UPPolitics #PrimeNews @PrimeNewsInd@HarendraMalikMP@CMOfficeUP
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर के जगदीशपुर खुर्द में जमीन विवाद को लेकर हुई फायरिंग में 40 वर्षीय रामशंकर रस्तोगी की मौत हो गई, जबकि उनकी बहन घायल हुई हैं। बताया जा रहा है कि सीसी सड़क और नाली पर स्लैब डालने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ, जिसके बाद लाइसेंसी राइफल से गोली चलने की बात सामने आई। घटना के बाद पुलिस ने चार-पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की, जबकि फॉरेंसिक टीम ने मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। एएसपी के मुताबिक अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
#Siddharthnagar #FiringCase #LandDispute #UPNews #PrimeNews @PrimeNewsInd@siddharthnagpol
कुशीनगर
कुशीनगर के सेवरही में डोल मेले के दौरान कथित तौर पर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अनदेखी और ध्वनि प्रदूषण के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक बाइब्रेट मशीनों, ऊंचाई पर लगाए गए ध्वनि विस्तारक यंत्रों और अश्लील गानों के जरिए नियमों का उल्लंघन किया गया। चौकी प्रभारी की तहरीर पर आठ अखाड़ा आयोजकों, आठ डीजे संचालकों समेत 16 नामजद और सैकड़ों अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। मामले में ट्रैक्टर-ट्रॉली संचालकों, उसमें सवार लोगों और नर्तकियों को भी आरोपी बनाया गया, जिसके बाद पुलिस कार्रवाई से हड़कंप मच गया।
#Kushinagar #DholMela #PoliceAction #UPNews #PrimeNews @PrimeNewsInd@kushinagarpol
मुजफ्फरनगर
मुजफ्फरनगर में सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के प्रदर्शन का मामला सामने आया है। दक्षिणी कृष्णपुरी निवासी बताए जा रहे शिवम नाम के युवक ने कथित तौर पर अवैध पिस्टल के साथ फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड की। फोटो वायरल होने के बाद खालापार थाना पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर वायरल तस्वीर की जांच शुरू कर दी है। पुलिस युवक की पहचान और हथियार की वैधता समेत पूरे मामले की पड़ताल में जुटी है।
#Muzaffarnagar #IllegalWeapon #PoliceAction #UPNews #PrimeNews @PrimeNewsInd@muzafarnagarpol
संभल
संभल तहसील प्रशासन ने ग्रामीणों की राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए “प्रशासन आपके द्वार” अभियान शुरू किया। खानपुर खुम्मार गांव में राजस्व मेले के दौरान एसडीएम विकास चंद्र समेत अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और करीब 30 आवेदन प्राप्त किए। नाम संशोधन, विरासत, किसान रजिस्ट्री और अन्य मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया, वहीं जमीन विवाद में दो भाइयों के बीच सहमति भी कराई गई। ग्रामीणों ने जलभराव और अंत्येष्टि स्थल समेत मूलभूत सुविधाओं की समस्याएं भी रखीं, जिनके समाधान का प्रशासन ने भरोसा दिया।
#Sambhal #PrashasanAapkeDwar #RevenueCamp #UPNews #PrimeNews @PrimeNewsInd@DmSambhal@sambhalpolice
कासगंज
कासगंज के अट्टा वाली गली में बिजली के खंभे में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। खंभे से करीब आधे घंटे तक आग की लपटें और चिंगारियां निकलती रहीं, जबकि तार टूटकर सड़क पर गिरने से लोग दहशत में आ गए। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से जर्जर तारों और उपकरणों की जांच व मरम्मत कराने की मांग की है।
#Kasganj #ElectricityFire #UPNews #BreakingNews #PrimeNews @PrimeNewsInd@UPPCLLKO@kasganjpolice