मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी रामजल सेतु लिंक परियोजना की प्रगति पर, उच्च स्तरीय चर्चा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना के सभी कार्यों को, प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि निर्धारित समय-सीमा से पहले ही जनता को लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से मूर्त रूप लेने जा रही, यह परियोजना पूर्वी राजस्थान के जल भविष्य को सुरक्षित करने की ऐतिहासिक पहल है, जिससे प्रदेश के लाखों लोगों को पेयजल, सिंचाई एवं औद्योगिक उपयोग के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री ने बीसलपुर से मोर सागर (अजमेर), ईसरदा से बंध बारेठा (भरतपुर), ईसरदा से रामगढ़ (जयपुर), खुरा-चैनपुरा से जयसमंद (अलवर) तथा ब्राह्मणी बैराज सहित विभिन्न घटकों की प्रगति की भी समीक्षा की। साथ ही, अधिकारियों को परियोजना से जुड़े सभी निर्माण कार्यों का, सतत एवं सघन पर्यवेक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा शनिवार (11 जुलाई) को अजमेर जिले के केकड़ी के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री केकड़ी विधानसभा क्षेत्र को, विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे। केकड़ी के कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में, मुख्यमंत्री सड़क निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री का राजकीय महाविद्यालय, केकड़ी में पौधारोपण का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में, राज्य सरकार ने सहकारिता को साधन बनाकर समृद्धि की मिसाल पेश की है, जिसका असर धरातल पर नजर आ रहा है। सहकारिता क्षेत्र की राष्ट्रीय योजनाएँ हों या फिर कोई नवाचार, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 'सहकार से समृद्धि' के संकल्प को, साकार करने में राजस्थान अग्रणी भूमिका निभा रहा है। यही कारण है कि प्रदेश अन्न भंडारण क्षमता, ई-पैक्स के जरिए ऑनलाइन ट्रांजेक्शन, एम-पैक्स के गठन जैसी कई योजनाओं में प्रथम स्थान पर है।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
सीमित संसाधनों के संरक्षण एवं भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए, जनसंख्या संतुलन आवश्यक है। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर आइए, जनसंख्या संतुलन के महत्व को समझें और जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी भूमिका निभाएँ।
#WorldPopulationDay
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने राजस्व अर्जन से संबंधित विभागों की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि, राजस्व चोरी के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, जिसका असर धरातल पर दिखाई देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कर संग्रहण प्रणाली में, सुधार के उद्देश्य से तकनीकों एवं नवाचारों के साथ अधिकारी डिकॉय ऑपरेशन्स कर टैक्स चोरी पर अंकुश लगाएँ। साथ ही, अन्य राज्यों की कर प्रणालियों का अवलोकन कर, प्रदेश में बेस्ट प्रैक्टिसेज लागू करें।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी, लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला एवं मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कोटा के गोपालपुरा-मण्डाना में आयोजित आमसभा को संबोधित किया। इससे पहले सड़क मार्ग से एक्सप्रेसवे के निरीक्षण के लिए, बूँदी के लबान इंटरचेंज पर पहुँचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई प्रदर्शनी में धान, सेंड स्टोन और राजीविका की स्टॉल्स का अवलोकन किया।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से क्षेत्र के लोगों के जीवन में खुशहाली आएगी और यह आने वाले समय में देश के विकास के लिए लाइफलाइन साबित होगा।
@ombirlakota#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन में, केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने देश के भीतर, हाईवे और सड़कों का एक ऐसा मजबूत नेटवर्क तैयार किया है, जिससे भारत की समृद्धि, खुशहाली और तरक्की तेजी से बढ़ी है।
@ombirlakota#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
कोटा में सड़क, रेल एवं हवाई कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के साथ-साथ, अनेक महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है।
@BhajanlalBjp#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से कोटा के जुड़ाव को सुगम बनाने के लिए, कोटा (डीसीएम) रोड से उम्मेदगंज तक 4 लेन स्पर एलिवेटेड रोड की डीपीआर तैयार की जा रही है।
@BhajanlalBjp#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
केंद्र सरकार द्वारा विकसित की जा रही, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे एवं भारतमाला जैसी महत्वाकांक्षी सड़क परियोजनाएं, राजस्थान के विकास को नई गति प्रदान करेंगी।
@BhajanlalBjp#आपणो_अग्रणी_राजस्थान